भारत में अपना विस्तार कर रहा इंटरनेशनल बैकालॉरीएट, 100 नए स्कूलों को करेगा ऑथराइज्ड

1 minute read
39 views
Tamil nadu me shuru hogi mbbs aur bds ki couselling agle hafte se

भारत में अपनी प्रजेंस का विस्तार करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल बैकालाॅरीएट (IB) बोर्ड कई स्टेट गवर्मेंट के साथ गठजोड़ कर रहा है और भारत में 100 नए स्कूलों को ऑथराइज्ड करने की प्रक्रिया में है। IB की ऑथराइजिंग के लिए लिस्ट में कई गवर्मेंट स्कूल शामिल हैं। इनमें से दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड और मुंबई पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूल शामिल भी हैं।

यह बोर्ड भारत में हाई-प्रोफाइल स्कूलों से जुड़ा है और देश में पब्लिक स्कूलों के ग्लोबल लेवल पर स्वीकृत पैटर्न की खोज कर रहा है। भारत की तुलना में वैश्विक स्तर पर पब्लिक स्कूलों द्वारा IB सिलेबस और कोर्सेज की पेशकश अधिक की जाती है। 

IB संगठन (IBO) के डायरेक्टर जनरल ओली-पेक्का हेनोनेन ने कहा कि IB स्कूल पैटर्न के लिए भारत में रुचि बढ़ रही है। हम यहां के दर्शकों के लिए स्थानीय संदर्भ और विशेष जरूरतों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। 

IBO के डायरेक्टर जनरल और उनकी टीम इस समय भारत में है

हेनोनेन और उनकी टीम के सदस्य इस समय भारत में हैं। वह मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) में आयोजित ‘फेस्टिवल ऑफ होप’ में शामिल हुए, जहां पूरे भारत से 56 स्कूलों ने हिस्सा लिया। 

5 साल पहले पूरे भारत में लगभग 138 IB स्कूल थे

IBO के अनुसार, 5 साल पहले पूरे भारत में लगभग 138 IB स्कूल थे। लेकिन अब 221 स्कूल हैं, जिनमें 100 गवर्मेंट स्कूलों सहित अन्य को ऑथराइज्ड करने की प्रक्रिया में है। मुंबई में 1 सिविक स्कूल के साथ-साथ 30 दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन स्कूलों में पहले से ही IB सिलेबस है।

इसी प्रकार की और अधिक महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert