Importance of Yoga: योग का महत्व, इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्य  

1 minute read
Importance of yoga in Hindi

योग दुनिया को भारत की देंन हैl यह विश्व की सबसे प्राचीन पद्धतियों में से एक हैl योग तन के साथ साथ हमारे मन का भी उपचार करता हैI कहा जाता है कि योग की खोज आज से करीब पांच हज़ार साल पहले की गई थीI आज के इस तनाव भरे माहौल में योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया हैl आज के समय में तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत आवश्यक हैl यहाँ Importance of yoga in Hindi के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैl

योग क्या है?

सामान्य भाव में योग का अर्थ है जुड़ना। यानी दो तत्वों का मिलन योग कहलाता है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीव भाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निजी आत्म स्वरूप में स्थापित हो जाए। योग करना मतलब एकजुट करना या एकत्रित करना। योग में आसन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, श्वास और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है।यदि आपको लगता है की योग का मतलब है अपने शरीर को अंतरंग तरीके से मोड़ना,  तो फिर समय आ गया है की आप अपनी सोच पर एक बार गहनता से पूर्ण विचार करें। योग सिर्फ़ आसनो तक सीमित नहीं है बल्कि इससे कई अधिक है। सीधे- सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह अपने मन, शरीर और श्वास की देखभाल करना है।

योग का महत्व 

वैसे तो योग कई रूपों में महत्वपूर्ण है लेकिन इसके प्रमुख महत्व (Importance of yoga in Hindi) इस प्रकार हैं: 

  • योग हमारे तन के साथ साथ मन को भी स्वस्थ रखता हैl 
  • योग से एकाग्रता बढ़ती हैI 
  • योग से मन में आने वाले हिंसक विकार दूर होते हैंl 
  • योग से मनुष्य का मानसिक तनाव दूर होता हैl 
  • योग मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रबल बनाता हैl  

योग का इतिहास 

करीब 5,000 साल पहले तक योग का विकास सभी चरणों पर किया गया – जिसमे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप शामिल थे। योग का सबसे पहले उल्लेख ऋग्वेद में किया गया है, जो पांचवीं या छठी शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था । भारतीय प्राचीन ग्रंथों – भागवत गीता, उपनिषद, योग वशिष्ठ, हठ योग प्रदीपिका, गेरांडा संहिता, शिव संहिता, पुराण आदि में भी इसका जिक्र किया है। योग का पिता ‘पतंजलि’ को माना जाता है, क्योंकि उन्होने योग सूत्रों के माध्यम से इसे और अधिक सुलभ बनाया। इसके अलावा उन्होंने योग के जरिए लोगोंं को ठीक प्रकार से जीवन जीने की प्रेरणा दी थी।

योग से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य 

Importance of yoga in Hindi में अब जानिए योग से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • योग एक प्राचीन पद्धति है, जिसके जड़ें 5000 साल से भी अधिक पुरानी हैंl 
  • योग का उल्लेख वेदों और प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता हैl 
  • योग सभी उम्र के लोगों के लिए लाभकारी हैl 
  • योग से आध्यात्मिकता का विकास होता हैl 
  • योग जीवनशैली में बदलाव लाने का अवसर प्रदान करता हैl  
  • योग भारत के अलावा अब विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हो गया हैl 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध
योग पर निबंधयोग क्या है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण योगासन क्या है और योगासन के प्रकार
योगाभ्यास से मिलेंगे यह सभी लाभयोग दिवस कोट्स
21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवसयोग पर स्लोगन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं सूर्य नमस्कार और इसके फायदे
योग का महत्वयोग दिवस क्यों मनाया जाता है
योग दिवस के अवसर पर भेजें ये संदेशयोग की महिमा बताती कविताएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित प्रश्न-उत्तर

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Importance of yoga in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*