ICMAI CMA June 2024 Admit Card : icmai.in पर एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

1 minute read
ICMAI CMA June 2024 Admit Card

ICMAI CMA June 2024 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2024 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ICMAI CMA June 2024  एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसे परीक्षा के दिन साथ ले जाना जरूरी। जिन उम्मीदवारों के पास हॉल टिकट नहीं होंगे, उन्हें जून सत्र की परीक्षा देने का अवसर नहीं मिलेगा।

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16 जून को होंगी, उसके बाद इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षाएं 11 से 18 जून तक होंगी। फाउंडेशन परीक्षा के लिए दो शिफ्ट होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। CMA फाइनल परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और इंटरमीडिएट परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (1 June) : स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

ICMAI CMA June 2024 Admit Card : कैसे डाउनलोड करें

सभी आवेदक जो प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।

स्टेप 1: सबसे पहले कैंडिडेट ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर ICMAI CMA June 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक नया पेज लोड होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर एवं अन्य जानकारी दर्ज करनी होंगी।
स्टेप 4:  जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: आपका प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 01 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*