SSC CHSL Total Applicants 2023: जानिए SSC CHSL के लिए कितने लोगों ने किया आवेदन

1 minute read
SSC CHSL Total Applicants 2023

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भारत सरकार के अधीन एक ऑर्गेनाइज़ेशन है जो भारत सरकार के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों और में अलग-अलग पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। SSC हर साल बड़ी संख्या में भर्ती निकलता है जिसके लिए अलग-अलग एग्जाम का आयोजन किया जाता हैं। इन पदों के लिए हर साल लाखों आवेदन आते हैं। इसी प्रकार SSC CHSL का आयोजन लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि के पदों के लिए किया जाता हैं। इस ब्लॉग में हूँ SSC CHSL Total Applicants 2023 के बारे में जानेंगे।

एसएससी ने 13 भारतीय भाषाओं में मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया जो उर्दू, तमिल, मलयालम , तेलुगु, कन्नड़, असमिया, बंगाली, गुजराती, कोंकणी, मैतेई (मणिपुरी), मराठी, उड़िया और हैं। जनवरी 2023 में पहली बार भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा पंजाबी को भी शामिल किया गया है।

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ने SSC CHSL 2023 चयन प्रक्रिया को 3 चरणों से बदलकर केवल 2 चरणों में कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नई चयन प्रक्रिया के साथ-साथ नीचे उल्लिखित परीक्षा पैटर्न में बदलाव से गुजरना होगा। SSC CHSL 2023 चयन प्रक्रिया दो स्तरों में आयोजित की जाएगी:

  • Tier 1
  • Tier 2

SSC CHSL Total Applicants 2023: 2023 के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ने SSC CHSL 2023 के लिए कुल 1600 पदों के लिए भर्ती निकाली है। SSC की एप्लीकेशन प्रक्रिया 9 मई 2023 से 8 जून 2023 तक चालू थी। SSC द्वारा घोषित की 1600 पदों के लिए कुल 32,17,442 आवेदन पत्र आए हैं। केटेगरी के अनुसार SSC CHSL Total Applicants 2023 की संख्या नीचे टेबल में बताई गई है।

वर्गप्राप्त आवेदनों की संख्या
अनुसूचित जाति (SC)798283
अनुसूचित जनजाति (ST)295256
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)1267404
ईडब्ल्यूएस (EWS)189646
UR 666853
कुल32,17,442

SSC CHSL के लिए कैसे आवेदन करें?

SSC CHSL के लिए कैसे आवेदन करें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नीचेबताई गई है:

  • SSC की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
SSC CHSL Total Applicants 2023
  • राइट साइड में Apply पर क्लिक करें।
SSC CHSL Total Applicants 2023
  • CHSL पर क्लिक कीजिए।
SSC CHSL Total Applicants 2023
  • एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • अपनी ईमेल से लोग इन करें।
  • पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरें।
  • अपने डॉक्यूमेंट सबमिट करें।
  • डेडलाइन से पहले फीस भरें
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*