JEE MAIN 2024: परीक्षा विश्लेषण: सत्र 1, 2 के कठिनाई स्तर की तुलना

1 minute read
JEE MAIN 2024

JEE MAIN 2024 अप्रैल सेशन की परीक्षा 9 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की गई । पेपर 2 या बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

JEE MAIN 2024 एग्जाम पैटर्न का विश्लेषण 

एग्जाम पैटर्न वह फॉर्मेट होता है जिसकी मदद से आपको पता चलता है कि प्रत्येक सेक्शन में कितने टॉपिक्स, प्रश्न प्रकार और अंक हैं। यह भविष्य के कैंडिडेट्स को एग्जाम फॉर्मेट को समझने और उसके अनुसार तैयारी करने के लिए मददगार साबित होता है। JEE MAIN के लिए प्रश्न पत्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। यहाँ JEE MAIN 2024 का सम्पूर्ण पैटर्न दिया जा रहा है : 

परीक्षा मोडऑनलाइन
पेपर (बीई/बीटेक के लिए पेपर 1)
विषयभौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित
कुल अंक 300 (प्रत्येक विषय के लिए 100 अंक)
प्रश्न प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)संख्यात्मक आधारित प्रश्न
अनुभाग-वार विवरणअनुभाग ए: 20 एमसीक्यू (एकल सही उत्तर प्रकार)अनुभाग बी: 10 संख्यात्मक-आधारित प्रश्न (कोई भी 5 प्रयास)

JEE Main विश्लेषण 2024 (9 अप्रैल) शिफ्ट 1 

यहाँ JEE MAIN एग्जाम 2024 (9 अप्रैल) का विश्लेषण दिया जा रहा है (शिफ्ट) 1 : 

विवरण JEE Main एग्जाम 2024 विश्लेषण 
ओवरॉल क्वेश्चन पेपर मध्यम से कठिन 
गणित (मैथ्स)मध्यम से कठिन 
भौतिक विज्ञान फ़िज़िक्स) आसान से कठिन 
रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) आसान से कठिन 

JEE Main विश्लेषण 2024 (9 अप्रैल) शिफ्ट 2  

यहाँ JEE MAIN एग्जाम 2024 (9 अप्रैल) का विश्लेषण दिया जा रहा है (शिफ्ट) 2 : 

विवरण JEE Main एग्जाम 2024 विश्लेषण 
ओवरॉल क्वेश्चन पेपर मध्यम से कठिन 
गणित (मैथ्स)मध्यम से कठिन 
भौतिक विज्ञान फ़िज़िक्स) आसान से कठिन 
रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) आसान से मध्यम 

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

26 मई को होगा JEE एडवांस का एग्जाम 

एनटीए की ओर से इस साल जनवरी और अप्रैल में दो सत्रों में JEE MAIN एग्जाम 2024 की परीक्षा आयोजित की गई। जनवरी सत्र का रिज़ल्ट पहले ही आ चुका है। इस परीक्षा में टॉप 2.5 लाख स्थान पर आने वाले कैंडिडेट्स IIT में प्रवेश के लिए JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र बन जाते हैं। JEE एडवांस के लिए आवेदन 27 अप्रैल से शुरू होंगे और इसकी परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*