Hindi Bolna Sikhe: इन 10 Tips से सीखे अच्छी हिंदी बोलना

1 minute read
Hindi Bolna Sikhe

हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है तथा भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। एथनोलॉग के अनुसार हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी सुनकर हमारे मन में यह प्रश्न खड़ा होता है कि कैसे Hindi Bolna Sikhe। क्या आपने एक बात पर गौर किया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी मात्र भाषा को सीखने नहीं जाता। मातृ भाषा सीखने के लिए कोई कोर्स नहीं करता। हमें हमारी भाषा स्कूल में सिखाई गई थी लेकिन थेओरिटिकल तौर पर समझने के तौर पर नहीं। ना ही हमने हमारी भाषा को इंटरनेट पर सीखा है। हम हमारी मातृभाषा सीखने के लिए ना ही स्कूल गए , ना कि इंटरनेट पर सीखी , ना ही हमने कोई कोर्स किया। तो ये कैसे पॉसिबल हो पाता है कि हम बिना सीखे ही उसे समझने लगते है बोलने लगते हैं।

हमें यह भाषा आने का कारण यही है कि हमारे आसपास यही भाषा बोलने वाले व्यक्ति थे। कोई भी छोटा बच्चा पहले हमेशा सबकी बातें सुनता है उसे समझ कुछ नहीं आता, परंतु वह शब्दों को ध्यान में रखता है। सही तरीके से हिंदी बोलना सीखने के लिए हिंदी व्याकरण का ज्ञान आवश्यक है जिसमें हिंदी व्याकरण के कई विषय शामिल हैं। इसका उपयोग हम रोजमर्रा की ज़िंदगी में अपने विचारों को दूसरे के सामने दृढ़ रुप से प्रदर्शित कर सकते हैं जैसे- संज्ञा, सर्वनाम, मुहावरे, उपवाक्य, लोकोक्तियां, पर्यायवाची शब्द, शब्द और पद, वर्ण विच्छेद, काल, लिंग, शुद्ध और अशुद्ध शब्द आदि। आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, कैसे Hindi Bolna Sikhe की महत्वपूर्ण 10 टिप्स इस ब्लॉग में दी गई हैं। जो आपको कैसे Hindi Bolna Sikhe का प्रश्न चिन्ह आपके दिमाग से हटा देगी। आइए पढ़ें कैसे Hindi Bolna Sikhe-

हिंदी वर्णमाला का सही ज्ञान

Hindi Bolna Sikhe के लिए हिंदी वर्णमाला का सही ज्ञान होना आवश्यक है। जब बच्चा बोलना सीखता है तो वह माला के इन्हीं कणों से शब्दों को मिलाकर बोलता है। जब विद्यालय में प्रवेश लेते हैं सबसे प्रारंभिक कक्षा में हमें वर्णों का ज्ञान सिखाया जाता है। जैसे इंग्लिश में अल्फाबेट के बिना इंग्लिश नहीं बोली या लिखी जा सकती ठीक उसी प्रकार हिंदी में वर्णमाला के बिना हिंदी को लिखा और पढ़ा नहीं जा सकता। कैसे Hindi Bolna Sikhe इसके लिए हिंदी वर्णमाला पहली सीढ़ी है। यदि हमें हिंदी वर्णमाला का सही ज्ञान है तभी हम किसी की बात को समझ भी सकते हैं अन्यथा किसी के द्वारा शब्दों को कहे जाने पर हमें वह शब्द और वर्ण अनजान से लगने लगते हैं। वर्णमाला को याद करने का तरीका यही है कि हम उसे लगातार रोज पढ़ें तथा लिखें। इसी के साथ हमें मात्राओं का ज्ञान होना भी आवश्यक है। यह इतनी महत्वपूर्ण है कि बच्चों द्वारा की गई प्रारंभिक कक्षाओं में लगातार कई सालों तक इन्हीं का ज्ञान दिया जाता है। हिंदी वर्णमाला को हम वर्ण से शुरू होने वाले शब्दों के चित्र को देखकर भी उसका ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। जैसे- अ से अनार

वर्णमाला के साथ-साथ हिंदी भाषा में कितने स्वर तथा व्यंजन होते हैं यह भी जानना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें : वर्णमाला का प्रयोग कहाँ किया जाता है

एप की सहायता से हिंदी बोलना सीखें

आधुनिक युग में ऐप और वेबसाइट से पढ़ना लोग ज़्यादा पसंद करते हैं। हिंदी बोलना सीखने के लिए प्ले स्टोर पर कई सारे ऐप उपलब्ध है जिन्हें इंस्टॉल करके आप हिंदी बोलना सीख सकते हैं। हिंदी के शब्द सीखने के लिए कई गेम भी है जिन्हें खेलकर आप मनोरंजन के साथ-साथ हिंदी बोलना भी सीख सकते हैं। यदि आपको इंग्लिश आती है और आप हिंदी सीखना चाहते हैं तो कई ऐप है जिसकी सहायता से आप इंग्लिश को हिंदी में ट्रांसलेट करके हिंदी बोलना सीख सकते हैं जैसे गूगल ट्रांसलेटर, यांडेक्स ट्रांन्सलेट,‌ हिंदी इंग्लिश ट्रांसलेटर, आई-ट्रांसलेट, यू-डिक्शनरी आदि। हमने आपकी सहायता के लिए टॉप 10 एप्स की लिस्ट नीचे दी है। दी गई एप्स में से एक चुनें और Hindi Bolna Sikhe :-

  1. Tandem
  2. Drops: Learn Hindi
  3. Simply Learn Hindi
  4. Duolingo
  5. Rosetta Stone
  6. Google Translate
  7. Mondly
  8. HelloTalk
  9. Memrise
  10. Learn Hindi Free

रोज़ाना रीडिंग करें और हिंदी बोलना सीखें

हिंदी बोलना सीखने के लिए हमें रोज़ अखबार पढ़ना चाहिए। इसी के साथ साथ हमें कई हिंदी की मोटिवेशनल बुक्स भी पढ़नी चाहिए जो हमें मोटिवेट करने के साथ-साथ हमारी हिंदी बोलने की क्षमता का भी विकास करती है। रोज़ाना अखबार और पुस्तक पढ़ने से हमें नए-नए अक्षरों का ज्ञान होता है तथा हम हिंदी का सही ढंग से उच्चारण करना सीखते जाते हैं। अखबार पढ़ने से हमें कई नए नए शब्दों का ज्ञान भी होता है। अखबार तथा पुस्तक पढ़ते समय शब्दों के ज्ञान के साथ-साथ उनके भावों को भी समझने की कोशिश करना चाहिए।

हिंदी गाने सुने और हिंदी बोलना सीखें

हिंदी गाने सुनकर Hindi Bolna Sikhe, हिंदी गानों से हम उनके भावों और शब्दों को समझ पाते हैं।  हिंदी गानों के लिरिक्स आसान और सरल होते हैं। हिंदी गानों को लगातार सुनने से वह हमें जल्दी याद हो जाते हैं। जैसे यदि हम कोई फिल्म देखते हैं तो हमें उसकी पूरी स्टोरी याद हो जाती है ठीक उसी प्रकार यदि हम कोई गाना सुनते हैं तो उस गाने की लिरिक्स भी याद हो जाते हैं। हिंदी टीवी शो तथा न्यूज़ चैनल देखने से भी हमें हिंदी को सीखने में मदद मिलती है। हिंदी न्यूज़ चैनलों में बोलने के साथ-साथ शब्द दिखाई भी देते हैं जिनकी सहायता से हम शब्दों को ढंग से सीख सकते हैं। टीवी शो तथा गाने सुनने से जो चीज हमें किताब पढ़ने से उतनी याद नहीं होती उतना हमें वह चीज चित्रों के माध्यम से देखने तथा सुनने से याद हो जाती हैं। कई ऐसे भी सिंगर हैं जो विदेशी तथा अंग्रेज होने के बावजूद भी हिंदी गाने अच्छे से गा लेते हैं और हिंदी के शब्दों पर पकड़ बना लेते हैं। यह सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि वहां उन गानों को बार-बार सुनते हैं और शब्दों के भावों को समझ कर उसे समझने की कोशिश करते हैं ठीक उसी प्रकार यदि आप भी हिंदी सीखना चाहते हैं तो आपको भी शब्दों के भावों को समझकर शब्दों को रोजमर्रा की जिंदगी में दोहराने की जरूरत है। यदि आप से बार बार वह शब्द गलत भी निकलता है तो भी निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। नियंत्रण प्रयास करने से ही उच्चारण सही होता चला जाता है। इसलिए हिंदी गाने सुने और Hindi Bolna Sikhe

हिंदी सिखाने वाली एकेडमी ज्वाइन करें

हिंदी बोलना सीखने के लिए आप हिंदी सिखाने वाली एकेडमी भी ज्वाइन कर सकते हैं जहां पर आपको बेसिक से हाई लेवल तक की हिंदी सिखाई जाती है। अकैडमी द्वारा कई प्रैक्टिस टेस्ट भी लिए जाते हैं तथा वह रोजाना 2 मिनट के लिए किसी भी विषय पर आपकी उच्च क्षमता को बढ़ाने के लिए तो किसी भी टॉपिक पर बोलने के लिए सबके सामने कहते हैं जिससे आपके ज्ञान के साथ-साथ आपकी उच्चारण क्षमता का भी विकास होता है। इन विषयों को हिंदी ASL टॉपिक्स कहते हैं। यह विषय अब पाठ्यक्रमों में भी शामिल कर दिए गए हैं तथा साल में कई बार स्कूलों तथा कॉलेजों में एक दिन इसके लिए मंच तैयार किया जाता है। जिसमें सभी विद्यार्थियों को बोलने की क्षमता का विकास करने के लिए हिंदी की विषय पर बोलना पड़ता है जिससे उनके हिंदी के उच्चारण तो अच्छे होते ही हैं साथ ही साथ उनकी बोलने की स्किल्स भी डेवलप होती हैं।

ये भी पढ़ें : वाक्य-भेद का प्रयोग कहा होता हैं

हिंदी के कठिन शब्दों को रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करें

कठिन शब्दों का ज्ञान प्राप्त करें और Hindi Bolna Sikhe हम जितने ज्यादा कठिन शब्दों का प्रयोग हमारे उच्चारण में करेंगे उतना ज्यादा हमारी हिंदी भाषा का विकास भी होगा। यदि हमें कठिन शब्दों का ज्ञान प्राप्त हो जाता है तो हम सरल शब्दों को खुद से समझ पाते हैं। हम जितना ज्यादा शब्दों की रिसर्च करते हैं और नए-नए शब्द लिखते हैं उतना ज्यादा हमारी उच्चारण क्षमता विकसित होती है।

शब्दों से वाक्य बनाना सीखें

हम सिर्फ शब्दों से ही बातचीत नहीं कर सकते हमें शब्दों से वाक्य बनाना भी आना चाहिए यह अति आवश्यक है। शब्दों से वाक्य बनायें और Hindi Bolna Sikhe हम जितना शब्दों के ज्ञान को विकसित करते हैं इतना ज्यादा हम वाक्य बनाना सीख सकते हैं। 

डिक्शनरी का प्रयोग करें

क्योंकि हमें शब्दों को सीखने के लिए किसी ना किसी साधन की आवश्यकता होती है हमें यदि इंग्लिश के वर्ड पता है तो हम उसे हिंदी में जानने के जिज्ञासु हो जाते हैं ऐसे में हमारी डिक्शनरी बेहद मददगार साबित होती है। डिक्शनरी में लाखों शब्द होते हैं जिनका इंग्लिश से हिंदी में रूपांतरण दिया हुआ होता है। आधुनिक युग के साथ कई ऐप के रूप में भी डिजिटल डिक्शनरी उपलब्ध है जिसे हम प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही साथ गूगल की मदद से भी हम अपने शब्दों का अनुवाद कर सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा बातचीत करें और हिंदी बोलना सीखें

बोलने की आदत डालें और Hindi Bolna Sikhe, जितना आप लोगों के बीच के बीच बात चीत करेंगे उतना आपकी उच्चारण क्षमता बढ़ेगी और आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। लोगों के बीच में बोलने से यदि हम कोई शब्द गलत बोलते हैं तो हमें लोगों के द्वारा सही शब्द का पता चलता है।

आईने के सामने खड़े रहकर हिंदी बोलने का प्रयास कीजिए

जब हम कोई भी भाषा सीखते हैं या कुछ ऐसा करते हैं जहाँ लोगों के समक्ष बोलने या करने की आवश्यकता है तो हम घबराते हैं और कदम पीछे खींचने का सोचने लगते हैं। इसके लिए हमारा आईना सबसे मददगार साबित होता है हम आईने में देखकर प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपने ज्ञान कौशल को बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : हिंदी ग्रामर क्विज़

विभिन्न भाषाओं से हिंदी बोलना सीखें

नीचे रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाले शब्दों की सूची दी गई है यदि आप इंग्लिश जानते हैं मराठी जानते हैं या पंजाबी जानते हैं तो नीचे दी गई सूची से आप हिंदी सीख सकते हैं इस सूची में हिंदी भाषा के शब्दों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी उस शब्द का उच्चारण दिया गया है। तो आइए पढ़ते हैं यह सूची-

EnglishHindiPunjabiMarathi
Helloनमस्तेਸਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲहेलो
Good morningशुभ प्रभातਸ਼ੁਭ ਸਵੇਰशुभ प्रभात
Good Afternoonनमस्कारਸਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲशुभ दुपार
Good eveningसुसंध्याਸਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲशुभ संध्या
Good nightशुभ रात्रिਸ਼ੁਭ ਰਾਤशुभ रात्री
What’s up?और बताओ क्या हो रहा हैਕੀ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ?काय चाललंय?
How are you?आप कैसे हैंਤੁਸੀ ਕਿਵੇਂ ਹੋ?तू कसा आहेस?
I am fineमै ठीकਮੈਂ ਠੀਕ ਹਾਂमी ठीक आहे
What is your name?आपका नाम क्या हैਤੁਹਾਡਾ ਨਾਮ ਕੀ ਹੈ?तुझं नाव काय आहे?
My name is tina.मेरा नाम टीना हैਮੇਰਾ ਨਾਮ ਟੀਨਾ ਹੈमाझे नाव टीना आहे
Where are you from?आप कहाँ से हैंਤੁਸੀ ਕਿੱਥੋ ਹੋ?आपण कुठून आला आहात?
We ‘re from India.हम भारत से हैंਅਸੀਂ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਹਾਂ.आम्ही भारतातले आहोत.
Who is that?वो कौन हैਉਹ ਕੌਣ ਹੈ?तो कोण आहे?
What is this?क्या हैਇਹ ਕੀ ਹੈ?हे काय आहे?
Happy Birthdayजन्मदिन मुबारकਜਨਮਦਿਨ ਮੁਬਾਰਕवाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा
Nice to meet you.आपसे मिलकर अच्छा लगाਤੁਹਾਨੂੰ ਮਿਲਕੇ ਅੱਛਾ ਲਗਿਆ.तुम्हाला भेटून आनंद झाला.
Byeअलविदाਅਲਵਿਦਾबाय
Thank youधन्यवादਤੁਹਾਡਾ ਧੰਨਵਾਦधन्यवाद
Sorryमाफ़ करनाਮਾਫ ਕਰਨਾक्षमस्व

हिंदी में कॉमन फ्रेज़िज़

  • आपकी घड़ी में क्या समय हुआ है ?
  • शुभ रात्रि
  • आपके क्या हाल – चाल हैं?
  • कोई बात नहीं
  • आपका स्वागत है
  • सब ठीक है
  • माफ कीजिए
  • जी नहीं धन्यवाद
  • पहले आप
  • आपसे मिलकर मुझे खुशी हुई
  • आपकी बहुत मेहरबानी
  • कोई दरवाजा खटखटा रहा है
  • कैसे आना हुआ
  • कौन है ?
  • फिर मिलेंगे
  • आपका क्या नाम है ?
  • क्षमा किजिए श्रीमान 
  • आप कहां से आ रहे हैं ?
  • क्या मैं अंदर आ सकता हूं श्रीमान ?
  • आप चिंता न करें
  • वह अब बिल्कुल ठीक है
  • अरे नहीं! ऐसा कुछ नहीं
  • तुम्हारी उम्र कितनी है?
  • आप कैसे हैं ?
  • तुम्हें क्या हुआ है 
  • नमस्ते श्रीमान
  • क्या तुम मुझे सिखा सकते हो?
  • हेलो ! क्या आप मेरी सहायता कर सकते हैं ?

FAQs

हिंदी भाषा बोलने कैसे सीखें?

हिंदी वर्णमाला का सही ज्ञान
एप की सहायता से Hindi Bolna Sikhe. …
रोजाना रीडिंग करें और Hindi Bolna Sikhe.
हिंदी गाने सुने और Hindi Bolna Sikhe.
हिंदी सिखाने वाली एकेडमी ज्वाइन करें
हिंदी के कठिन शब्दों को रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करें
शब्दों से वाक्य बनाना सीखें
डिक्शनरी का प्रयोग करके Hindi Bolna Sikhe

शुद्ध हिंदी कैसे लिखें?

हिंदी ही नहीं, किसी भी भाषा को शुद्ध लिखने के लिए आपको चाहिए :
वर्णमाला का सही ज्ञान.
वर्णमाला के सभी स्वरों और व्यंजनों का सही उच्चारण.
अक्षर विन्यास. अर्थात किस अक्षर को कैसे लिखना है, उसका ज्ञान. …
व्याकरण का सही ज्ञान. …
शब्द ज्ञान. …
शब्द-रूपों का ज्ञान. …
एक अच्छे मार्गदर्शक की सलाह. …
अच्छे साहित्य से साक्षात्कार.

शुद्ध हिंदी कहाँ बोली जाती है?

उत्तर प्रदेश में सबसे शुद्ध हिन्दी भाषा बोली जाती हैं। काशी, इलाहाबाद, अवध शुरू से ही हिन्दी भाषा का केन्द्र बिन्दु रहे हैं।

हिंदी की उत्पत्ति कहाँ से हुई?

हिंदी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना गया है। संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है, जिसे आर्य भाषा या देवभाषा भी कहा जाता है। हिंदी इसी आर्य भाषा संस्कृत की उत्तराधिकारिणी मानी जाती है, साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि हिंदी का जन्म संस्कृत की ही कोख से हुआ है।

भाषा की उत्पत्ति कब और कैसे हुई?

भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के भाक शब्द से हुई जिसका अर्थ है बोलना, यानि जब हमने बोलना सीखा उसी समय भाषा का भी जन्म हो गया। भाषा की लिखित अभिव्यक्ति पुरापाषाण काल मे हुई, तब ये सांकेतिक रूप में चित्रित की गई और धीरे धीरे समय के साथ भाषा के चिन्हों को विकसित किया जाता रहा ।

उम्मीद है आपको हमारा Hindi Bolna Sikhe पर ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य हिंदी ब्लॉग  के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

7 comments