ऐसे सीखें बेहतर इंग्लिश बोलना

1 minute read

आज के दौर में इंग्लिश सीखना बहुत जरूरी माना जाता है। इसका एक मुख्य कारण विश्व भर में इंग्लिश का प्रचलन होना है।वही अगर भारत की बात करें तो यहाँ हिंदी से ज्यादा इंग्लिश सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा बोले जाने वाली भाषा बन गई हैं। हमारे जीवन में इंग्लिश सीखने का बहुत महत्व है। भारत के लोग ज्यादा इंग्लिश में बात करते है क्योंकि उन्हें लगता है की वो अपनी बात सामने वाले को एक अच्छे ढंग से समझा पाएंगे। क्या आप भी अच्छी इंग्लिश जल्द से जल्द सीखना चाहते है? तो चलिए देखते है English Sikhne Ke Aasan Tarike।

यह भी पढ़ें : Posture of Studying 

इंग्लिश कैसे सीखें

इंग्लिश एक ऐसी भाषा है जिसको आज 10 में से 9 लोग बोलना पसंद करते हैं। इंग्लिश को काफी गंभीर तरीके से ना ले यह एक भाषा ही है। हम आसानी से इंग्लिश भाषा को सीख सकते हैं और समझ सकते हैं। बस इंग्लिश भाषा को सीखने के लिए एक सही तरीके की जरूरत है। जीन के बारे में हमें पता नहीं होता है। हम सबसे पहले इंग्लिश भाषा के महत्व के बारे में बात करेंगे ताकि आपको पता चले कि आखिर इंग्लिश भाषा को  सीखना इतना आवश्यक क्यों है।

यह भी पढ़ें : Anglo Mysore wars

क्यों ज़रूरी है इंग्लिश सीखना   

आज के दौर में इंग्लिश आना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। इसी को देखते हुए हमें इंग्लिश बोलना और समझना तो आना ही चाहिए। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बात करने के लिए तो हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।  लेकिन हम में से कई लोगों को इंग्लिश आना काफी कम है और यदि जिनको इंग्लिश बोलनी आती है तो वे डर की वजह से खुल कर लोगों से इंग्लिश में बात नहीं कर पाते हैं। इसलिए बदलते समय के साथ साथ हमें भी बदलना चाहिए।

कैसे सीखे इंग्लिश

इंग्लिश सीखने के लिए सबसे अच्छा समय अगर आप पढ़ाई कर रहे हो और जब आप पढ़ाई करने के बाद job के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे तो आपका इंटरव्यू कई सारी कंपनियां इंग्लिश में ही लेगीं। वहीं कुछ मामलों में आपका इंटरव्यू लोकल भाषा में लिया जाता है। वहीं अगर आपको अपने इंटरव्यू के दौरान इंग्लिश नहीं आती तो आप इस इंटरव्यू नहीं क्लियर कर सकते। इसलिए आपको इंग्लिश आना जरूरी है। साथ ही एक अच्छी नौकरी पाने के लिए आपको इंग्लिश भाषा अच्छे से समझना, लिखना और बोलना आना जरूरी है। किसी भी भाषा को सीखने के लिए इन 4 steps को समझना बहुत जरूरी है। जिनकी मदद से आप इंग्लिश बोल सकते है और आसानी से इंग्लिश सीख सकते है।

सुनना (Listening)
समझना (Understanding)
बोलना (Speaking)
लिखना (Writing)

1. सुनना

मतलब आपको जिस भाषा को सीखना है उस भाषा को सबसे पहले आप सुनो। भले ही आपको वह भाषा ना आती हो पर वह जिस तरह से बातें कर रहे हो इससे आप अंदाजा लगाने की कोशिश करो कि वह क्या बात करें रहे। listening का मतलब उस भाषा को किस तरह से सीखा जाता है, किस तरह से बोला जाता है, उसे सबसे पहले सुनो। जैसे कि हमें स्कूल में टीचर इंग्लिश में पढ़ना सिखा रहे हो तो हमें उन्हें सुनना चाहिए।

2. समझना

आप जिस भाषा को आप सुन रहे हो उस भाषा को समझने की कोशिश कीजिए। कैसे किसी के द्वारा बोली जाने वाली भाषा को आप अपनी समझ से ठीक समझ पा रहे है या नहीं। इसी के लिए आपको अपनी इंग्लिश व्याकरण को अच्छे से सुधारना होगा साथ ही इंग्लिश बोलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हेल्पिंग शब्द का प्रयोग करना होगा।

 3. बोलना

इंग्लिश भाषा में बोलने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने अंदर की झिझक को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। इंग्लिश खुद बा खुद अपने आप से बोलने की कोशिश करें और इस बात का खास कर ध्यान दे कि आप जो भी इंग्लिश बोल रहे हैं क्या वो सही बोल रहे है या फिर नहीं। अगर आप सही बोल रहे है तो आप शीशे के सामने या फिर अपने आप से बात कर सकते है। वहीं अगर आप इंग्लिश बोलने में कुछ शब्दों की गलती कर रहे है तो उसको सुधार सकते हैं।

4. लिखना

इंग्लिश भाषा को सीखेने के लिए अक्सर कहा जाता है कि आप को इंग्लिश में अच्छी तरह लिखना आना चाहिए। ऐसा इसलिए भी बोला जाता है कि अगर आप ये आसानी से कर सकते है तो आप आसानी से बोल भी सकते है। इसलिए आपको इंग्लिश में कुछ भी ऑटिकल या फिर अपना खुद का ब्लॉग लिखना चाहिए इससे आपको काफी मदद मिलेगी।

ग्रामर में अपनी पकड़ अच्छी करें

हमारे देश में कई लोगों की आज भी बोले जाने वाली भाषा हिंदी ही है अगर आपको किसी भी भाषा का मास्टर होना है तो सबसे पहले उस भाषा के ग्रामर पर आपकी पकड़ अच्छी होनी चाहिए चाहें वो भाषा हिंदी हो या फिर इंग्लिश हो। तो अगर आप भी इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं तो सबसे पहले इंग्लिश ग्रामर का ज्ञान होना आपको काफी ज्यादा जरूरी भी है। इंग्लिश ग्रामर में कई रूल्स (Rules) होते हैं। जिनको आपको सीखना पड़ेगा। इसके लिए आप बस अंग्रेजी पढने का नियम (Basic Rules) पढ़ लीजिये तथा उन्हें फॉलो कीजिये।

शब्दावली की जानकारी बढ़ाएं

सामान्य तौर पर कोई भी इंसान बातचीत करने के लिए लगभग एक व्यक्ति को 1000–1200 शब्दों की जरुरत होती है, बाकि शब्द धीरे-धीरे हमारी प्रैक्टिस करने की आदत से हम सिख जाते हैं हमे शब्दों के जाल में नहीं फसना है और ना ही उन्हें रटना है। शब्दों को सिखने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप रोजाना 5 शब्द डिक्शनरी में से ले और उन्हें ऐसी जगह पर लिखे जहां आपका ध्यान दिन में कई बार जाता हो, आप ये काम अपने ऑफिस के टेबल या काम करने की जगह पर भी कर सकते है उन शब्दों को दिन में कई बार पढ़िए और याद करिए।

यह भी पढ़ें : जानिए क्यों हुआ Green Revolution

अंग्रेजी सीखने के 10 आसान और मजेदार तरीके

किसी भी भाषा को सीखने का सबसे आसान तरीका है, उसे समझना। आप जहाँ भी जाए उस भाषा के लोगों से बातचीत करने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें। यहां अंग्रेजी सीखने के 10 आसान और मजेदार तरीके के बारे में बताया गया है:

  • किसी अंग्रेजी रेडियो स्टेशन की तलाश करें और उसे सुने। इससे आपकी शब्दावली मजबूत होगी और अंग्रजी समझने की क्षमता बढ़ेगी।
  • यू-ट्यूब के टॉप वीडियोज को थोड़ा समय दें। ऐसा करने के आपकी अंग्रेजी में सुधार होगा।
  • खुद से अंग्रेजी में बात करें व गीत गाएं। इससे आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा।
  • आप जिस अंग्रेजी बोलने वाले को पसंद करते हैं उसे जरूर सुनें। इससे आपकी अंग्रेजी सिखने में रूचि बढ़ेगी।
  • अंग्रेजी बोलने वालों के नजदीक रहें व बैठें। अंग्रेजी बोलने वालों से दोस्ती करें और उनसे अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें।
  • होर्डिंग-बोर्डिंग व विज्ञापनों को पढ़ते चलें।
  • अपने पसंदीदा अंग्रेजी गानों की लिरिक्स याद करें।
  • अंग्रेजी सीरियल्स और फिल्में देखें।
  • सोशल मीडिया पर दोस्तों से अंग्रेजी में चैट करें।
  • अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाएं नहीं।

इंग्लिश सीखने के कुछ बेस्ट टिप्स

  • रोज आप कम से कम 10-15 वर्ड्स की स्पेलिंग और उस स्पेलिंग का मतलब याद रखने की कोशिश कीजिए। आप चाहें तो इससे ज्यादा भी 1 दिन में याद रख सकते हो।  इसके लिए आप किसी भी डिक्शनरी या फिर अगर आपके पास मोबाइल है तो मोबाइल में डिक्शनरी ऐप को डाउनलोड करके आप उनमें से स्पेलिंग को याद रख सकते हो और उनका सही मतलब जान सकते हो। आपको यह अपनी रोज की आदत में शामिल करना है।
  • दिन में 15 से 20 मिनिट इंग्लिश के वीडियोज देखो। इंग्लिश भाषा को सुनो। इंग्लिश देखने के लिए यूट्यूब सबसे बेहतरीन तरीका है। वैसे ही हम और आप यूट्यूब में पूरे दिन में कितने वीडियो को देख लेते हैं तो साथ में 15-20 मिनिट इंग्लिश के वीडियोस को सुनने चाहिए। जैसे कि हमने ऊपर बात की है की किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले उस भाषा को सुनना चाहिए।
  • इंग्लिश भाषा में 12 टेन्स होते हैं। आपको वह 12 टेन्स को पूरी तरीके से सीख लेना है। इंग्लिश भाषा को सीखने के लिए आपको टेन्स की अच्छी तरह जानकारी होनी जरूरी है। टेन्स का मतलब इंग्लिश के किसी भी वाक्य को भूतकाल (past tense),  वर्तमान काल (present tense) और भविष्य काल (future tense) में किस तरह से लिखा जाता है और बोला जाता है। टेन्स सीखने के लिए आप यूट्यूब का भी सहारा ले सकते हैं या फिर कोई अच्छी सी बुक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपकी जो भी मातृभाषा हो उस मातृभाषा के वाक्य को किसी भी ऑनलाइन ट्रांसलेटर की मदद से इंग्लिश में ट्रांसलेट करो और समझने की कोशिश करो कि जो आपने अभी वाक्य ट्रांसलेट किया है उसे इंग्लिश में किस तरह से बोला जाता है और लिखा जाता है।
  • इंग्लिश में वाक्य को ट्रांसलेट करना है अपनी मातृभाषा में और देखना है जो मैंने अभी इंग्लिश वाक्य को ट्रांसलेट किया वह सही है या गलत है इससे आपको पता चल जाएगा।
  • इंग्लिश में बात करने की प्रैक्टिस कीजिए। इंग्लिश की किताबें पढ़िए। और इसके साथ साथ इंग्लिश का ग्रामर भी समझने की कोशिश कीजिए। अगर आपको इंग्लिश का ग्रामर अच्छी तरीके से आता है तो आप किसी भी वाक्य को इंग्लिश में बोल सकते हो और लिख सकते हो।

क्यों ज़रूरी है Shiksha ka mahatva

घर बैठे इंग्लिश सीखने का बेस्ट तरीका:

  • सबसे पहले तो आप दिमाग में सोच ले की इंग्लिश, बाकि सभी भाषा की तरह एक सामान्य भाषा है।
  • थोडा सा ग्रामर की प्रैक्टिस करें, ताकि आपको पता चल जाये की Will, Should, Would, is, are, am etc. जैसे शब्दों का उपयोग कब और कैसे होता है।
  • रियल वर्ल्ड चीजों के बारे में हिंदी टू इंग्लिश ट्रांसलेशन करने के बजाय, उनके बारे में इंग्लिश में ही सोचे।
  • शीशे के सामने खड़े होकर इंग्लिश बोले, जो भी आपको आता हो। अपने दोस्तों के साथ इंग्लिश में बात करे।

आपकी  इंग्लिश कितनी अच्छी है यह हम एक असाइनमेंट के द्वारा देखेंगे: 

  1. Write a short introduction of yourself.
  2. Write 5 acronyms.
  3. Write vowels in the English alphabets.
  4. Find the synonyms of the words given below: 
  • Home, 
  • Beauty, 
  • Love, 
  • Kindness, 
  • Light
  1. Identify the correct spelling:  Assign, Assain, Asign

6. Write the opposite words of the words given below:

  • Love,
  • Dry, 
  • Cold, 
  • Cruel, 
  • Night

7. Change the gender: 

  • Lion, 
  • Hen, 
  • Tigress, 
  • Uncle, 
  • Bull

8. Make the plural form of: 

  • Table, 
  • Box,
  • Friend, 
  • Pencil, 
  • Blanket
  1. Write of the seven colours of VIBGYOR.(Rainbow)
  2.  Write an Essay on Family.

Jainism in Hindi

सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी सिखाने वाले ऐप्स

  1. Rosetta Stone – Most versatile app
  2. FluentU – Best media-based app
  3. Hello English – Best app for intermediate learners
  4. Duolingo – Most fun app
  5. HelloTalk – Best conversational app

FAQs

इंग्लिश सीखने की शुरुआत कैसे करें?

डिक्शनरी पढे व याद करे।
इंग्लिश लर्निंग किताबें पढे।
इंग्लिश मे बातचीत करें
इंग्लिश सॉन्ग सुने व‌ वीडियो देखे ।
इंग्लिश आर्टिकल लिखने का प्रयास करे।
इंग्लिश बोलने का‌ प्रयास करे।
इंग्लिश को अपना लक्ष्य बना ले।
अनुवाद करने का‌ प्रयास करें

घर बैठे इंग्लिश कैसे सीखे?

ग्रामर की प्रैक्टिस करें, ताकि आपको पता चल जाये की Will, Should, Would, is, are, am etc. जैसे शब्दों का उपयोग कब और कैसे होता है। रियल वर्ल्ड चीजों के बारे में हिंदी टू इंग्लिश ट्रांसलेशन करने के बजाय, उनके बारे में इंग्लिश में ही सोचे। शीशे के सामने खड़े होकर इंग्लिश बोले, जो भी आपको आता हो। अपने दोस्तों के साथ इंग्लिश में बात करे।

अंग्रेजी सिखाने वाले ऐप्स कौनसे हैं?

Rosetta Stone – Most versatile app, FluentU – Best media-based app, Hello English – Best app for intermediate learners, Duolingo – Most fun app, HelloTalk – Best conversational app अंग्रेजी सिखाने वाले बेस्ट ऐप्स हैं

उम्मीद है की English Sikhne Ke Aasan Tarike, का यह ब्लॉग आपको अच्छा लगा होगा। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu विशेषज्ञ के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 57 2000 पर कॉल कर बुक करें, हमारे विशेषज्ञ आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

9 comments