व्यवहार कौशल क्या है?

1 minute read
behaviour skills in hindi

व्यवहार कौशल पारस्परिक, सामाजिक और आदतों से संबंधित होता है। आप जब समाज में कहीं बाहर निकलते हैं तो लोग आपको आपके व्यवहार से ही जज करते हैं। आप कितने व्यवहार कुशल हैं, यह बात ही आपको समाज में एक सम्मानित स्थान प्राप्त कराती है। व्यवहार कुशल होना अपने आप में एक कला है। वास्तव में यह कला प्रत्येक व्यक्ति को आनी चाहिए लेकिन कम लोग ही व्यवहार कुशल बन पाते हैं। इस ब्लॉग behaviour skills in hindi में व्यवहार कौशल से जुड़े सभी आयामों और विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। व्यवहार कौशल की परिभाषा से लेकर व्यवहार कौशल को निखारने के टिप्स तक बहुत सी बातें विस्तार से बताई गई हैं। Behaviour skills in hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

व्यवहार कौशल का अर्थ क्या होता है?

व्यवहार कौशल पारस्परिक, सामाजिक और आदतों से संबन्धित व्यवहार है जो शिक्षा और कार्यस्थल में सफल प्रदर्शन से संबंधित है। आसान शब्दों में कहें तो कहाँ, किससे और किस प्रकार से व्यवहार करना है, उसका मैनेजमेंट ही व्यवहार कौशल है। व्यवहार कौशल का उद्देश्य लोगों को प्रभावी ढंग से बातचीत, तनाव प्रबंधन और कार्यस्थल पर सफल बनाना है। 

व्यवहार कौशल का महत्व क्या होता है?

नीचे व्यवहार कौशल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है-

  • लीडरशिप क्षमता में विकास : व्यवहार कौशल आपको एक बेहतर नेता के रूप में विकसित करता है। इसके द्वारा आप अपने अंदर नेतृत्व संबंधी गुणों का विकास कर पाते हैं। व्यवहार कौशल के कारण आपकी लीडरशिप क्वालिटी में ज़बरदस्त इजाफा होता है। 
  • कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार : व्यवहार कुशलता का एक अभिन्न अंग कम्युनिकेशन भी है। जब आप व्यवहार कुशल बनने की कोशिश करते हैं तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स में अपने आप ही बढ़ोतरी हो जाती है। 
  • लोगों में प्रभावशीलता : जब आप व्यवहार कुशल होते हैं तो आसपास के लोग आपसे अपने आप ही प्रभावित होने लगते हैं। व्यवहार कुशल होने पर लोगों में निश्चित ही आपकी प्रभावशीलता बढ़ती है। लोग आपकी बातों को पूरे ध्यान से सुनते हैं और उस पर अमल भी करते हैं। 
  • लोकप्रियता में वृद्धि : व्यवहार कुशल होने पर आपको समाज, ऑफिस और रिश्तेदारियों, हर जगह सम्मान मिलता है। आप हर वर्ग समूह में लोकप्रिय हो जाते हैं और तारीफ के हकदार बनते हैं। 

कौशल और व्यवहार में अंतर जानिए

अब तक आपने behaviour skills in hindi में आपने व्यवहार कौशल की परिभाषा और और व्यवहार कौशल के महत्व के बारे में पढ़ा। अब कौशल और व्यवहार के बीच अंतर को जानिए-

  • व्यवहार : आपके व्यक्तित्व से जुड़े सम्पूर्ण गतिविधियों के समूचे विवरण का स्पष्टीकरण व्यवहार कहलाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप समाज में जिस भी प्रकार की गतिविधियों जो जिस भी तरह से प्रकट करते हैं वे सभी मिलकर आपके व्यवहार को प्रदर्शित करती हैं। 
  • कौशल: कौशल का शाब्दिक अर्थ होता है कुशलता या दक्षता। आप किसी काम को कितने बेहतर तरीके से कर लेते हैं यह आपके कौशल को दर्शाता है। उदाहरण के लिए अगर आप पतले रास्ते पर बिना गिरे साइकिल चला लेते हैं तो यह आपके साइकिल चलाने के कौशल से जुड़ा एक प्रमाण है। हर कोई व्यक्ति इस कार्य को नहीं कर सकता। इसके लिए विशिष्ट योग्यता की आवश्यकता होती है। अत: हम यह भी कह सकते हैं कि किसी कार्य को कुशल तरीके से करने की योग्यता ही कौशल कहलाती है। 
  • निष्कर्ष : व्यवहार और कौशल दोनों की परिभाषाओं को स्पष्ट करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि व्यवहार गतिविधियों का एक समूचा प्रदर्शन है। जबकि कौशल व्यवहार का ही एक अंग है। उदाहरण के लिए अगर आप बोलने में अच्छा हैं तो बोलना आपके व्यवहार के ही अंतर्गत आने वाली एक गतिविधि है। उसी प्रकार उससे जुड़ा कौशल भी व्यवहार का ही एक अंग हुआ। 

हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स में अंतर जानिए

हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स में अंतर इस प्रकार हैं: 

  • हार्ड स्किल्स : (Hard Skills) :  तकनीकी ज्ञान जिसे आपने शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया हो उसे हार्ड स्किल कहा जाता है। यानि वे स्किल्स जो आप स्कूल या कॉलेज के माध्यम से सीखते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको कम्प्युटर चलाना आता है तो यह आपके हार्ड स्किल्स में गिना जाएगा। क्योंकि आपने यह स्कूल के माध्यम से सीखा है। 
  • सॉफ्ट स्किल्स (Soft Skills)  : सॉफ्ट स्किल्स वे नॉन टेक्निकल स्किल्स कहलाती हैं जिन्हें आप अपने वर्कप्लेस में अंजाम देते हैं। ये स्किल्स आप स्कूल कॉलेज या बुक्स से नहीं सीखते हैं बल्कि ये आपके व्यवहार का ही एक हिस्सा होती हैं। इन स्किल्स के अंतर्गत कम्युनिकेशन स्किल, प्रॉबलम सोलविंग स्किल, टाइम मैनेजमेंट, एक्टिव लिसनिंग आदि आते हैं। 
  • निष्कर्ष : हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स, दोनों को साथ में तुलनात्मक रूप से देखने के बाद हम यह पाते हैं कि हार्ड स्किल्स को आप किटाबोन के द्वारा सीखते हैं, बल्कि सॉफ्ट स्किल्स आपके व्यावहारिक ज्ञान का ही एक हिस्सा होती हैं। 

व्यवहार कौशल के कुछ उदाहरण क्या हैं?

व्यवहार कौशल के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

  • जवाबदेही : जब भी कोई काम हाथ में लें उससे जुड़ी सभी रिज़ल्ट की ज़िम्मेदारी आपकी होती है। हमेशा अपने किए काम के लिए जवाबदेह रहें। 
  • सटीक सुनना : जब आपको कुछ बता रहा हो उसकी बात को ठीक ठीक ज्यों का त्यों सुने और सोच समझकर ही उस हिसाब से उत्तर दें। 
  • बात करना : सामने वाले से ऐसे बात करें कि उसे आपकी बात पूरी तरह से समझ में भी आ जाए और उसे आपकी किसी बात का बुरा भी न लगे। 
  • शिकायत का जवाब देना :  अगर कोई आपके पास कोई शिकायत लेकर आता है तो उसे ध्यान से सुनें और उसका उत्तर विनम्रता से दें। उसकी शिकायत को ज्यादा से ज्यादा अच्छे तरीके से दूर करने का प्रयास करें। 
  • सॉरी बोलना : अगर आपसे कुछ गलती हो जाती है तो सॉरी बोलने में बिलकुल भी न झिझकें। अपनी गलती मान लेने से आप छोटे नहीं बल्कि विनम्र कहलाते हैं। 

बेस्ट व्यवहार कौशल स्किल

बेस्ट Behaviour skills in hindi की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

कम्युनिकेशन

आपके पास बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल होना बहुत आवश्यक है। कम्युनिकेशन स्किल बेसिक स्किल है। कम्युनिकेशन किसी भी प्रकार से हो सकता है लिखित, मौखिक, साइन। कम्युनिकेशन स्किल इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप अपनी बात को कितने अच्छे तरीके से किसी को समझा सकते हैं और सामने वाले इंसान की बात को कितने अच्छे से समझ सकते हैं।

टाइम मैनेजमेंट

आपके पास टाइम मैनेजमेंट स्किल का होना बहुत आवश्यक है। आपको पता होना चाहिए कि आपको किस काम को कितना समय देना और कितने समय में करवाना है। अगर आपके पास टाइम मैनेजमेंट स्किल नहीं होगी, तो आप किसी भी काम को समय पर पूरा नहीं कर पायेंगे।

धैर्य

आपके पास धैर्य होना बहुत आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं होगा तो आपको छोटी छोटी बात पर गुस्सा आएगा जिसके परिणाम गलत निकलेंगे। इससे आप टीम को लीड नहीं कर पायेंगे।

निर्णय लेना

प्रभावी तरीके से निर्णय लेने की क्षमता एक अन्य महत्वपूर्ण व्यवहारिक कौशल है जो आपको अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। कोई विशेष निर्णय लेने के लिए, आपको आवश्यक जानकारी एकत्र करनी चाहिए, वैकल्पिक संकल्पों का आंकलन करना चाहिए, पेशेवरों और विपक्षों के बारे में जानना चाहिए और फिर समस्या का सामना करना चाहिए। 

समस्या को सुलझाना

चाहे आप मैनेजर हों या टीम के सदस्य, आपको किसी भी लक्ष्य या कार्यस्थल पर काम को पूरा करने के लिए समस्या-समाधान स्किल की आवश्यकता होगी। किसी समस्या को हल करने के लिए, आपको सबसे पहले समस्या की पहचान करनी होगी, प्राथमिकता तय करनी होगी, वैकल्पिक समाधान ढूंढना होगा और फिर उन समाधानों को लागू करना होगा ताकि यह देखा जा सके कि यह आपके लिए कितना प्रभावी ढंग से काम करता है। 

व्यवहार कौशल के लिए कुछ सबसे सटीक टिप्स

अब तक आपने इस ब्लॉग behaviour skills in hindi में जो कुछ भी पढ़ा उसके द्वारा आपको व्यवहार कौशल के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त हो गई होगी। नीचे व्यवहार कौशल के कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं-

  • अपने बर्ताव पर ध्यान दें : आप अपने बर्ताव पर ध्यान दें। यह विचार करें कि आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। कहीं आप बोलते समय ज़ोर ज़ोर से तो नहीं चिल्लाते? अगर ऐसा है तो आपको इसमें सुधार लाने की जरूरत है। 
  • सतर्क रहें : अपने आसपास की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें। क्या कहा जा रहा है और क्या हो रहा है इस पर पूरी तरह से ध्यान दें। 
  • खुद से खुद के बारे में अच्छी अच्छी बातें करें : खुद से खुद के बारे में अच्छी अच्छी बातें करें। इससे आपकी पर्सनलिटी में सुधार आएगा और आप कॉन्फिडेंट महसूस कारेंगे। 
  • अपनी कमियों को पहचानें : अपने व्यक्तित्व की कमियों को पहचानें, उन पर गहराई से विचार करें और उन्हें दूर करने का प्रायस करें। निरंतर प्रयास से आप एक बेहतर व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामने आएंगे। 

व्यवहार कौशल के लिए बेस्ट बुक्स कौनसी हैं?

नीचे व्यवहार कौशल से जुड़ी कुछ बेस्ट बुक्स दी जा रही हैं-

बुक्स लेखक/प्रकाशक यहाँ से खरीदें 
DBT Workbook: Expanded Dialectical Behavior Therapy Skills Training ManualYevhenii Lozovyi  यहाँ से खरीदें 
The Dialectical Behavior Therapy Skills Workbook: Practical Dbt Exercises for Learning Mindfulness, Interpersonal Effectiveness, Emotion Regulation, … Emotion Regulation, and Distress Tolerance 
Matthew McKayयहाँ से खरीदें 
Essentials of Organisational behaviour |Includes an Employability Skills MatrixPearsonयहाँ से खरीदें 
लोक व्यवहार Dale Carnegieयहाँ से खरीदें 
संगठनात्मक व्यवहार Dr. Priyavrat Narayan Yadavयहाँ से खरीदें 
बोलचाल की कौशल कला Dr. Praveen Kumar यहाँ से खरीदें 

FAQs

3 मुख्य कौशल क्या हैं?

तीन प्रकार के कौशल हैं: कार्यात्मक, स्व-प्रबंधन और विशेष ज्ञान 

व्यवहार कौशल क्या हैं?

व्यवहार कौशल पारस्परिक, सामाजिक और आदतों से संबन्धित व्यवहार है जो शिक्षा और कार्यस्थल में सफल प्रदर्शन से संबन्धित है। आसान शब्दों में कहें तो कहाँ, किससे और किस प्रकार से व्यवहार करना है, उसका प्रबंधन ही व्यवहार कौशल है। व्यवहार कौशल का उद्देश्य लोगों को प्रभावी ढंग से बातचीत, तनाव प्रबंधन और कार्यस्थल पर सफल बनाना है।

स्किल्स कितने प्रकार के होते हैं?

स्किल्स मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं ; हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स

शिक्षा का मूल क्या है?

कोर पाठ्यक्रम एक श्रृंखला या आवश्यक समझे जाने वाले पाठ्यक्रमों के चयन को संदर्भित करता है और सभी छात्रों को अपनी शिक्षा में अगले स्तर पर जाने या डिप्लोमा अर्जित करने से पहले पूरा करने की आवश्यकता होती है, जिसमें आमतौर पर विभिन्न पढ़ना, लिखना शामिल है, लेकिन इन तक सीमित नहीं है। गणित, और विज्ञान पाठ्यक्रम।

एक व्यवहार शक्ति क्या है?

व्यवहारिक ताकत आपके बच्चे की सर्वोत्तम निर्णय लेने की क्षमता है, जब आवश्यक हो तो कुछ व्यवहारों को रोकना (उदाहरण के लिए जब अन्यथा करना उन्हें परेशानी में डाल सकता है) और उचित होने पर स्वयं के लिए खड़े होने की क्षमता है।

उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पढ़ने के बाद behaviour skills in hindi इस बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई होगी। यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो आप  अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी यह ब्लॉग जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*