जर्मन लैंग्वेज टेस्ट कैसे पास करें?

2 minute read

जीवन का अर्थ ही है सीखना और आगे बढ़ते हुए सफ़लता को हासिल करना। जब बात आती है अपने देश की भाषा के साथ-साथ दूसरे देशों की भाषा सीखना और उसकी सहायता से अपने भविष्य को आगे बढ़ाने की, तो तब बहुत खुशी के साथ गर्व महसूस होता है। क्या आप भी जर्मन भाषा सीखना चाहते हैं तो आज हम अपने इस ब्लॉग के जरिए बताएंगे कि German Language Tests kaise pass kare? कैसे इस टेस्ट की तैयारी कर आप अपना बेहतर करियर बना सकते हैं।  

जर्मन लैंग्वेज टेस्ट क्या है? 

सरल भाषा में कहें तो जर्मन लैंग्वेज टेस्ट एक मापदंड की रेखा है जिसे हर उस व्यक्ति या छात्र को जर्मन वीजा की अनुमति लेने के लिए जर्मन लैंग्वेज में अपनी क्षमता का प्रमाण देना होता है। अगर आप जर्मनी में लंबे समय तक रहना, पढ़ाई पूरी करना या वहां काम करना चाहते हैं तो आपको जर्मन लैंग्वेज सीखनी होगी। जर्मनी में किसी भी कंपनी को जॉइन करने या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए आपको जर्मन लैंग्वेज टेस्ट पास करना होगा और अपनी क्षमता का प्रमाण जोकि लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी स्कोर है उसे देना होगा। अगर आप छात्र हैं और जर्मनी के विश्विद्यालय में कोई ऐसा कोर्स कर रहे हैं जिसमें जर्मन लैंग्वेज टेस्ट पास करने की जरूरत है या अगर आप जर्मनी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह टेस्ट पास करना अनिवार्य की श्रेणी में आता है। German Language Tests kaise pass kare के साथ-साथ यह भी जान लेते हैं कि जर्मन लैंग्वेज टेस्ट पास करना किस किसके लिए अनिवार्य नहीं हैं?

  • अगर आपने पहले से ही एक जर्मन भाषा में हाई स्कूल से पढ़ाई की है। 
  • अगर आप जर्मनी में एक साल या उससे कम समय के लिए जा रहे हैं। 
  • अगर आपने किसी ऐसे कोर्स में प्रवेश लिया हो जिसमें जर्मन भाषा की जरूरत ना हो। 

जर्मन लैंग्वेज सीखने के फ़ायदे 

एक नयी भाषा सीखना तारीफ के योग्य होता है। एक नयी भाषा सीखने से हमारे अंदर कॉन्फिडेंस आता है और अपने करियर को आगे बढ़ाने के मजबूत सहारा मिलता है। यह आपके रिज्यूमे को अच्छा बनाने मे सहायता करता है। ऐसे कई सारे फ़ायदे है जो हम आपको नीचे दे रहे हैं:

  1. जर्मन यूरोप में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 
  2. अंग्रेजी और जर्मन में ज्यादातर समानता मेल खाती है। 
  3. शिक्षा के क्षेत्र में जानी- मानी भाषा हैं। 
  4. जर्मन सीखकर आप टीचिंग सेंटर खोल सकते हैं।
  5. जर्मनी में करियर के बहुत सारे अवसर उपलब्ध हैं।
  6. जीवन के उच्चतम मानकों वाले देश में रहने का अवसर मिलेगा। 
  7. अंग्रेजी बोलने वालों के लिए जर्मन सीखना आसान है। 
  8. टॉप विश्विद्यालय में आसानी से प्रवेश ले सकते हैं। 

जर्मन लैंग्वेज टेस्ट के लिए योग्यता  

किसी भी परीक्षा में बैठने के लिए कुछ योग्यता होती हैं, जिन्हें हर एक आवेदक को पूरा करना होता है। German Language Tests kaise pass kare इसके लिए योग्यता नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले आपने कम से कम 700 घंटों की क्लास अटेंड की हो किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीटूशन में ।
  • अगर आप जर्मनी में किसी इंग्लिश मीडियम यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले रहे हैं तो आपको जर्मन लैंग्वेज टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ IELTS या TOEFL, CAE/CPE का प्रमाणपत्र (Score Card) देना पड़ेगा। 
  • अगर आपने अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री किसी इंग्लिश मीडियम संस्था से की है तो आपको आपकी संस्था से लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी का रिकमेन्डेशन लेटर जमा करना होगा। 
  • आपको जर्मन लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट देने के लिए आपको जर्मन लैंग्वेज लिखना और बोलना सीखना होगा। 
  • सामान्यत: आपका IELTS or TOEFL, CAE/CPE स्कोर कार्ड काम आ जाता है। 

जर्मन लैंग्वेज टेस्ट के प्रकार 

आपको जर्मन लैंग्वेज मे आप कितने सक्षम हो उसका प्रमाण पत्र या स्कोर कार्ड प्राप्त करने के लिए और उसकी परीक्षा देने के लिए कई सारे टेस्ट के विकल्प उपलब्ध है। जर्मन भाषा विश्व मे बोले जाने मे 16वें स्थान पर आती हैं जिसे विश्व की 0.988% आबादी बोलती है या उसमे सक्षम है। आइए जानते हैं कि जर्मन लैंग्वेज टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं? इनकी सूची कुछ इस प्रकार है: 

  1. TestDaf
  2. DSH
  3. Zertifikat Deutsch für den Beruf 
  4. WiDaf
  5. BULATS
  6. Goethe-Zertifikat

जर्मन लैंग्वेज टेस्ट डिटेल  

चलिए जानते हैं अलग-अलग जर्मन लैंग्वेज टेस्ट के बारे में विस्तृत रूप में कि किस परीक्षा की क्या-क्या योग्यता है:

TestDaf 

Test Deutsch als Fremdsprache जिसे आमतौर पर TestDaf के नाम से जाना जाता है। यह एक उच्च स्तरीय जर्मन भाषा की परीक्षा है। TestDaf का स्कोर कार्ड या भाषा में सक्षम होने का प्रमाण जर्मनी में किसी भी विश्वविद्यालय के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए योग्य माना जाता है। इस जर्मन भाषा  परीक्षा में छात्रों की सुविधा के लिए दुनिया भर के 80  से ज्यादा देशों में लगभग 390 TestDaf केंद्र स्थापित हैं। परीक्षा शुल्क उस देश के आधार पर निर्धारित की जाती है। आइए जानते TestDaf German Language Tests kaise pass kare और क्या पैटर्न है इस परीक्षा में। 

  • परीक्षा 3 घंटे की अवधि में आयोजित किया जाता है। 
  • परीक्षा में चार अलग-अलग सेक्शन के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, सुनने की क्षमता, लेखन कौशल और बोलना शामिल हैं।
  • परीक्षा के परिणाम औपचारिक रूप से 3 से 5 के बीच के पैमाने पर तैयार किए जाते हैं। 
  • परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आपकी सक्षमता स्तर को अलग-अलग नाम दिया जाता है: TDN 3, TDN 4, या TDN 5. 
  • यदि कोई TDN 5 स्कोर प्राप्त करता है, तो उसके पास जर्मन लैंग्वेज में एक मजबूत सक्षमता होने का प्रमाण दिया जाता है ।

DSH 

Deutsche Sprachprüfung für den Hochschulzugang को भी DSH के  नाम से जाना जाता है, जो किसी व्यक्ति की भाषा में कौशल को निर्धारित करने के लिए परीक्षा है। यह परीक्षा केवल तभी ली जानी अनिवार्य है जब छात्र ने जर्मन भाषा की कोई अन्य परीक्षा नहीं दी हो। इस German Language Test kaise pass kare और क्या pattern है? इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध हैं:

  • परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे निर्धारित हैं। 
  • परीक्षा लिखित रूप में इनके सेंटर पर ही होती है। 
  • इस परीक्षा में अलग अलग सेक्शन के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, सुनने की क्षमता, लेखन कौशल और बोलना शामिल हैं। 
  • इस परीक्षा के रिजल्ट को 3 ग्रैड में दिया जाता है। 
  • DSH 1, DSH 2, और DSH 3. 
  • अगर आपको प्रवेश के लिए आवेदन देना है तो इस परीक्षा मे आपको DSH 2 लाना आवश्यक है ।

Zertifikat Deutsch für den Beruf

Zertifikat Deutsch für den Beruf, Goethe-Institut द्वारा विकसित एक परीक्षण है। यह संस्थान कॉमन यूरोपियन फ्रेमवर्क ऑफ़ रेफेरेंस (CEFR) B2 लेवल की परीक्षा को करवाती है। यह परीक्षा यह समझने के लिए कारवाई जाती है कि कोई भी व्यक्ति  कितना जल्दी और कितनी सक्षमता के साथ इस भाषा मे अपने विचार पर्यावरण के अनुकूल व्यक्त कर सकता है। गोएथे-इंस्टीट्यूट के कुल 150 से ज्यादा सेंटर 93 देशों में स्थापित है। चलिए जानते हैं गोएथे-इंस्टीट्यूट के साथ German Language Tests kaise pass kare और क्या पैटर्न है:

  • इस परीक्षा मे पेपर को 2 भाग मे लिया जाता है। 
  • आपको इस परीक्षा में 2 घंटे 20 मिनट मिलते। 
  • जिसमें से 2 घंटे तक आप से लिखित परीक्षा ली जाती है। 
  • और बाकी के 20 मिनट मे मौखिक (Viva). 
  • परीक्षा के रिजल्ट 5-10  दिन के अंदर उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश किए जाते हैं। 

WiDaf

WiDaf German Language Test सबसे प्रचलित परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा को फ्रेंच एंड जर्मन चैम्बर एंड इंडस्ट्रीज के द्बारा आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा को उन कर्मचारियों के लिए करवाया जाता है जो जर्मनी में काम करने के लिए अलग-अलग देशों से आते हैं। 237 से ज्यादा इनके 97 देशों में सेंटर्स है जो इन परीक्षाओं को आयोजित करते हैं। नीचे हम आपको इस परीक्षा का पैटर्न दे रहे हैं:

  • इस परीक्षा में आपको 150 शब्दावली प्रश्न जो ग्रामर और कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित होते हैं। 
  • यह टेस्ट मल्टीपल चॉइस टाइप में लिया जाता है जो जर्मन लैंग्वेज के हर एक बिन्दु में सक्षमता को नापता है। 
  • इस परीक्षा का परिणाम आपको 0-990 के स्कोर में दिया जाता है।
  • परीक्षा का परिणाम आपको 7-25 दिन के अंदर आ जाता है। 
  • औसत 500-600 अंक, 600-710 तक और औसत 800-990 तक अच्छा स्कोर माना जाता है। 

BULATS

Business Language Testing Service एक संगठन है जो कम्पनीज को उनके लिए बेहतर कर्मचारी ढूँढने और जर्मन लैंग्वेज में उनकी सक्षमता को प्रमाणित करने के लिए लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट करती है। यह उन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ परीक्षा हो सकती है जो जर्मनी में काम करना चाहते हैं। इस परीक्षा का शुल्क 8250 रुपये है। 

  • इस परीक्षा की समय सीमा 1 घंटा होता है। 
  • इस परीक्षा को 2 अलग-अलग पहलुओं से करवाया जाता है।
  • इस परीक्षा मे आपको प्रश्न आपके आसपास पर्यावरण के अनुकुल अलग-अलग स्थिति की घटनाओं के आधार पर पूछे जाते हैं। जिसमें आपका रिएक्शन परखा जाता है। 
  • इस परीक्षा को 1-100 अंकों के बीच ग्रेड किया जाता है। 

Goethe-Zertifikat

 Goethe-Zertifikat German Language Test जर्मन सरकार द्वारा नियुक्त कॉमन यूरोपियन फ्रेमवर्क ऑफ़ रेफेरेंस (CEFR) 6 का एक अभिन्न भाग है। इस परीक्षा के प्रमाणिकता को 3 भाग मे विभाजित किया गया है। जो कुछ इस प्रकार है 

  1. बेसिक लेवल  
    • Goethe-Zertifikat A1 
    • Goethe-Zertifikat A2
  2. इंडिपेंडेंट लेवल/इंटरमीडिएट  
    • Zertifikat B1 
    • Goethe-Zertifikat B2
  3. एडवांस्ड लेवल ऑफ़ प्रोफिसिएंसी
    • Goethe-Zertifikat C1 
    • Goethe-Zertifikat C2

इस परीक्षा को विश्व भर में 90 से ज्यादा देशों में कराया जाता है। अब यह जानते हैं कि Goethe-Zertifikat German Language Tests kaise pass kare और इसका पैटर्न कैसा होता है। 

  • A1 लेवल इस में आप से रिटन और वर्बल फॉर्मेट में परीक्षा ली जाती है। 
  • A2, B2 और C1 परीक्षा ग्रुप में लिखित और मौखिक (Viva) के रूप में ली जाती है। 
  • C1 और B1 परीक्षा भी एक समान रूप में करवायी जाती है जिसमें रिटन और स्पोकन योग्यता देखी जाती है।
  • किसी भी छात्र को इस परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 60 अंक लाने होंगे। 
  • इस परीक्षा में आपको 6,000 रुपये शुल्क के रूप में भरने होते हैं जो रिफंड नहीं होते हैं। 

जर्मन लैंग्वेज टेस्ट के लिए टिप्स  

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए कुछ मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है जो सिर्फ एक जानकार ही कर सकता है। आपको इस भाषा को सीखते वक्त और परीक्षा देने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा के लिए सारी जरूरी जानकारियों को इकठ्ठा करें। 
  • रोजाना प्रैक्टिस और अध्ययन करें! 
  • हो सके तो किसी प्रोफेशनल जर्मन एक्सपर्ट की सहायता ले। 
  • सही इंस्टिट्यूट का चयन करें! 
  • कुछ भी नया सुने तो उसका अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके समझे। 
  • जर्मनी में रहने वाले लोगों के साथ कमक्शन बनाकर बात करें। 
  • अपने आप को क्लासेज तक सीमित ना रखे। 
  • रोजाना नहीं तो साप्ताहिक मॉक टेस्ट दें।
  • इन्टरनेट का सही इस्तेमाल करना सीखे। 
  • एग्ज़ाम देते वक्त अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखें।  

जर्मनी की यूनिवर्सिटीज़ जो जर्मन लैंग्वेज टेस्ट स्वीकार करती हैं

बहुत सारे देशों मे ऐसे विश्वविद्यालय होते हैं जो उनके देश की भाषा में प्रोफिसिएंसी का प्रमाण पूछते हैं। उनमें से एक देश जर्मनी भी है जो अपने विश्वविद्यालयों में इंग्लिश प्रोफिसिएंसी टेस्ट के साथ जर्मन लैंग्वेज में प्रोफिसिएंसी प्रमाणिकता पूछते हैं। उनमें से कुछ यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट नीचे दी गई है:

जर्मन लैंग्वेज सीखने के लिए बेस्ट बुक्स

किसी भी भाषा को सीखने में किताबों की भी एक अहम भूमिका होती है जिसे कोई ठुकरा नहीं सकता। भले ही दुनिया डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रही है किताबों की जगह और उनकी हमारे जीवन में भूमिका का कोई मूल्य बया नहीं कर सकता। कुछ किताबों की सूची नीचे दे रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होगी।

  1. The Everything Learning German Book – Buy Now
  2. Short Stories in German for Beginners 
  3. The Everything Essential German Book
  4. Practice Makes Perfect Complete German Grammar
  5. Learn German With Stories: Digital in Dresden–10 Short Stories For Beginners. 
  6. German Grammar Drills. 
  7. 2000 Most Common German Words in Context 
  8. Hammer’s German Grammar and Usage. 
  9. English grammar for students of German. 
  10. Speak German in 90 Days: A Self Study Guide to Becoming Fluent. 
  11. Grimms’ Fairy Tales 
  12. Conversational German Dialogues: Over 100 German Conversations and Short Stories. 
  13. Schaum’s Outline of German Grammar, Sixth Edition. 
  14. Easy German Step-by-Step. 
  15. German quickly. 

FAQ’s 

जर्मन लैंग्वेज सीखने में कितना समय लगता है? 

जर्मन भाषा और अंग्रेजी भाषा एक प्रकार से समान है दोनों भाषाओं मे ज्यादा अन्तर नहीं है। आपको जर्मन भाषा में A1 और A2 लेवल तक सीखने के 6-8 हफ्ते लगेंगे, B1, B2 लेवल तक सीखने के 10 हफ्ते और C1, C2 जो एडवांस लेवल है, उसे सीखने के लिए 6-8 हफ्ते और लगेंगे।

जर्मन भाषा सीखने में कितना खर्च होता हैं? 

जर्मन भाषा सीखने के लिए उसकी फीस इंस्टिट्यूट और उसकी लोकप्रियता पर निर्भर करती है। आमतौर पर आपको जर्मन भाषा सीखने के लिए 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये का निवेश आपको करना होगा। 

जर्मन भाषा सीखना किसके लिए जरूरी है? 

जर्मन भाषा उन लोगों के लिए अनिवार्य है जिन्होने जर्मनी के किसी विश्वविद्यालय में ऐसे कोर्स मे प्रवेश लिया हो जिसमें आपको जर्मन में करना होगा या जिन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लिश में ना कि जो हो।

एक जर्मन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कितने वर्ष तक मान्य है? 

जर्मन लैंग्वेज में अगर आपने एक बार प्रमाणपत्र सिद्ध कर लिया हो तो वह जीवन भर के लिए सर्टिफाइड होता है ।

जर्मन भाषा सीखना बहुत ही आसान है जिसे 2-4 महीनों के अंदर सीखा जा सकता है हम आशा करते हैं German Language Tests kaise pass kare इस ब्लॉग में आपको सारी जानकारी मिल गई है। अगर आप अपनी आगे की पढ़ाई जर्मनी में करना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ ऊपर दी गई सभी सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*