कृषि अभियंता कैसे बनें?

1 minute read
कृषि अभियंता

कृषि इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की एक ब्रांच है जो कृषि मशीनरी उपकरणों के डिजाइन, विकास और सुधार से संबंधित है। कृषि इंजीनियर कृषि तकनीकों में सुधार करने या कृषि से संबंधित व्यवसायों की सहायता के लिए विभिन्न विषयों जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, फ़ूड साइंस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि का उपयोग करते हैं। ट्रैक्टर और अन्य फार्मिंग टूल्स की शुरूआत के बाद कृषि इंजीनियरिंग ने छात्रों को काफी आकर्षित किया है। यदि आप भी कृषि अभियंता के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो हमारा यह ब्लॉग पूरा पढ़ें, इसमें आपको इससे सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी मिलेगी। 

कोर्सेज डिप्लोमा, बी.टेक, बीई, एम.टेक, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पीएचडी
कृषि इंजीनियरिंग नौकरियांसीनियर एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, फार्मलैंड डिजाइनर, कृषि विज्ञानी, रिसर्चर, सीड स्पेशलिस्ट, साइल इंस्पेक्टर, क्रॉप इंस्पेक्टर
अवधिB Tech– 4 साल 
M tech / एमएस – 2 साल 
PhD– 3 से 5 साल

कृषि इंजीनियरिंग क्या है?

कृषि इंजीनियरिंग को बायोसिस्टम इंजीनियरिंग के रूप में भी जाना जाता है। कृषि उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कृषि इंजीनियरिंग, विज्ञान और डिजाइन सिद्धांतों के अध्ययन और अनुप्रयोग का क्षेत्र है। इसमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, फ़ूड साइंस, एनवायरनमेंट, सॉफ्टवेयर और केमिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों का मिश्रण है। यह कृषि में टेक्नोलॉजी को एकीकृत करने का विज्ञान है। कृषि इंजीनियर खेतों और कृषि व्यवसाय उद्यमों की दक्षता में सुधार के साथ-साथ प्राकृतिक और नवीकरणीय संसाधनों की स्थिरता सुनिश्चित करने का काम करते हैं।

कृषि इंजीनियरिंग कोर्सेज

कृषि अभियंता बनने के लिए आपके पास नीचे दिए गए विकल्प उपलब्ध है-

  1. आप बीई/बीटेक से एग्रीकल्चर की डिग्री ले सकते है।
  2. एमई/एमटेक में एग्रीकल्चर की मास्टर्स डिग्री प्राप्त कर सकते है।
  3. आप एमबीए इन अग्रि बिज़नेस मैनेजमेंट भी कर सकते है।
  4. डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोसेसिंग भी पास कर सकते है।
  5. डिप्लोमा कोर्स इन एग्रीकल्चर भी कर सकते है।

कृषि इंजीनियरिंग कोर्सेज और सिलेबस 

कृषि इंजीनियर बनने के लिए आप इस क्षेत्र में B.Tech और M.Tech की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। सिलेबस आपके द्वारा चुने गए कोर्स और आपके कॉलेज पर भी निर्भर करेगा। नीचे सेमेस्टर के अनुसार सिलेबस की जानकारी दी गई है:

कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक

सेमेस्टर 1सेमेस्टर 2
इंजीनियरिंग केमिस्ट्री इंजीनियरिंग मैकेनिक्स
इंजीनियरिंग ड्राइंगमैथ्स  
फिजिकल केमिस्ट्री साइल साइंस
सेमेस्टर 3सेमेस्टर 4
बेसिक ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंगइंजीनियरिंग फिज़िक्स 2
इंजीनियरिंग फिज़िक्स 1हॉर्टिकल्चर एंड एग्रीकल्चरल क्रॉप्स
एग्रीकल्चरल प्रोसेस इन इंडस्ट्रीज फार्म इक्विपमेंट
सर्वे एंड लेबलिंग मेथड्स सोइल मकैनिक्स
सेमेस्टर 5सेमेस्टर 6
बायोटेक्नोलॉजी सॉइल फिज़िक्स
स्टैटिस्टिकल मेथड्स यूनिट ऑपरेशन्स इन फ़ूड टेक्नोलॉजी
एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेटिंगऑपरेशन्स रिसर्च
एनवायर्नमेंटल स्टडीज़ ट्रैक्टर्स एंड पावर यूनिट्स
सेमेस्टर 7सेमेस्टर 8
इक्विपमेंट एंड कंट्रोल ऑफ़ मशींस आर्गेनिक फार्मिंग
ओपन अल्टरनेटिव क्रॉप प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग
रिन्यूएबल एनर्जी एग्रीकल्चरल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी

एम.टेक कृषि इंजीनियरिंग

सेमेस्टर 1सेमेस्टर II
फ़ूड केमिस्ट्री एंड माइक्रोबायोलॉजी प्रोसेस इक्विपमेंट एंड कंट्रोल
नरसरी टेक्नीक्स फ़ूड इंजीनियरिंग -I
प्रिंसिपल्स ऑफ़ एनालिटिकल केमिस्ट्री रेफ्रिजरेशन इंजीनियरिंग
अप्लाइड मैथमेटिक्स क्रॉप फिज़िओलॉजी
बेसिक्स ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी
बेसिक्स ऑफ़ एग्रीकल्चरल मेटियोरोलॉजी प्रिंसिपल्स ऑफ़ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स
इंग्लिश फॉर इफेक्टिव कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग प्रॉपर्टीज ऑफ़ आर्गेनिक मैटेरियल्स
सेमेस्टर IIIसेमेस्टर IV
बिओमास यूज़ एंड रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट लाइवस्टॉक एंड एक्वाकल्चर फ़ूड प्रोडक्ट प्रोसेसिंग
कमर्शियल प्रोडक्शन ऑफ़ स्पाईसिस एंड प्लांटेशन क्रॉप्स बेसिक्स और सॉइल साइंस
बेसिक्स ऑफ़ एंटोमोलॉजी इंडस्ट्रियल ट्रेवल (फल, सब्जी और फूलों की खेती उद्योग)
फ़ूड प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजी प्रिंसिपल्स ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी
प्रिंसिपल्स ऑफ़ सीड प्रोडक्शन एंड क्वालिटी कंट्रोल इन एग्रीकल्चरल क्रॉप्स सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी ऑफ़ एग्रीकल्चरल प्रोसेस
लाइवस्टॉक एंड पोल्ट्री प्रोडक्शन मैनेजमेंट बेसिक्स ऑफ़ एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट
एग्रीकल्चरल पावर एंड मशीनरी एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स

आप AI Course Finder की मदद से अपनी पसंद के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और कोर्स चुन सकते हैं।

कृषि अभियंता कैसे बनें? 

कृषि अभियंता कैसे बनें इसके लिए चरण-दर-चरण गाइड नीचे दी गई है-

  1. कृषि इंजीनियर बनने के लिए आपको 12वीं साइंस स्ट्रीम में अच्छे अंको के साथ उर्त्तीण करनी होगी। 
  2. 12वीं के बाद आपको कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। हालांकि कुछ कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर भी एडमिशन देते हैं। 
  3. एंट्रेंस एग्जाम के अंकों के आधार पर आपको कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। 
  4. डिग्री पूरी करने के बाद एक कृषि इंजीनियर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। 
  5. B.Tech के बाद आप M.Tech करने का भी विकल्प चुन सकते हैं। 
  6. M.Tech के बाद आपके पास पीएचडी करके रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। 

कृषि इंजीनियरिंग के लिए विदेश में टॉप विश्वविद्यालय

दुनिया भर में कई विश्वविद्यालय और कॉलेज हैं, जो कृषि इंजीनियरिंग में उच्च डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेज प्रदान करते हैं, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना और कृषि के लिए नई तकनीक का विकास करना है। कृषि इंजीनियरिंग के लिए दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट नीचे दी गई है-

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

कृषि इंजीनियरिंग के लिए भारत में टॉप कॉलेज

कृषि इंजीनियरिंग के लिए भारत के टॉप कॉलेजों की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • आईआईटी: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी , दिल्ली
  • कॉलेज ऑफ टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, वैस्ट बंगाल
  • मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश
  • वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) वेल्लोर, तमिलनाडु
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पश्चिम बंगाल
  • मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन, कर्नाटक
  • टेक्सटाइल डिपार्टमेंट, आईआईटी, दिल्ली
  • एसएसएम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड पॉलिटेक्निक कॉलेज, तमिलनाडु
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली
  • एलडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गुजरात

कृषि इंजीनियरिंग कोर्स फीस

कृषि इंजीनियरिंग कोर्स के लिए औसत फीस नीचे दी गई है-

विशेषअंडर ग्रेजुएट (INR)मास्टर्स (INR)डॉक्टरेट (INR)
न्यूनतम शुल्क40,000 1 लाख50,000
अधिकतम शुल्क1.20 लाख3.20 लाख4 लाख

कृषि इंजीनियरिंग के लिए योग्यता

कृषि इंजीनियरिंग के लिए योग्यता नीचे दी गई है-

  • कृषि इंजीनियरिंग में बैचलर्स कोर्स करने के लिए आपको 10+2 न्यूनतम 50% के साथ साइंस स्ट्रीम से पास करना होगा।
  • कृषि इंजीनियरिंग के लिए छात्रों को  JEE Main,JEE Advanced, MHT CET, OJEE, BCECE जैसे एंट्रेंस एग्जाम पास करने होंगे । विदेश में बैचलर्स कोर्स के लिए SAT or ACT एग्जाम पास करना होगा। 
  • यदि आप कृषि इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करना चाहते हैं, तो बैचलर्स डिग्री का होना आवश्यक है।
  • विदेश में कृषि इंजीनियरिंग के मास्टर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास एक अच्छा GRE स्कोर होना चाहिए। 
  • अगर आप पीएचडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कोर्स में मास्टर डिग्री को पास  करना जरूरी है।
  • भारत में पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको UGC-NET, TIFR,JRF-GATE या राज्य स्तर के एंट्रेंस एग्जाम पास करने होंगे। 
  • एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर अंग्रेजी भाषा की दक्षता के रूप में होना आवश्यक है। 
  • विदेश में कुछ यूनिवर्सिटीज कुछ स्पेसिफिक कोर्सेज के लिए के लिए 2 वर्ष के अनुभव की भी मांग करती है, जिसका समय यूनिवर्सिटी के लिए अलग-अलग भी हो सकता है।

आप Leverage Live की मदद से IELTS/ TOEFL/ GMAT/ GRE/ SAT/ ACT जैसे एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लाइव डेमो के लिए अभी Leverage Live पर अपना फ्री डेमो बुक करें। 

आवेदन प्रक्रिया 

भारत और विदेश में कृषि इंजीनियर बनने के लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को चरण दर चरण फॉलो करना होगा-

  • स्टेप 1: सबसे पहले आवेदक को 12 साल की बेसिक शिक्षा पूरी करनी होगी और 12वीं में साइंस स्ट्रीम होनी आवश्यक है।
  • स्टेप 2: कृषि इंजीनियर बनने के लिए आपको सबसे पहले एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा। छात्र को राष्ट्रीय स्तर की एग्जाम जैसे JEE Main या राज्य स्तर के एग्जाम जैसे KCET या यूनिवर्सिटी स्तर के एग्जाम जैसे SRMJEEE, VITEEE आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • स्टेप 3: आपको अपने एग्जाम के तरीके ऑनलाइन या ऑफलाइन के आधार पर एग्जाम देना होगा। 
  • स्टेप 4: एंट्रेंस एग्जाम प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों का आंकलन किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • स्टेप 5: शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है, जिसके बाद छात्रों का एडमिशन सुनिश्चित होता है। 

विदेश में कृषि इंजीनियरिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 

विदेश में कृषि इंजीनियरिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • रिसर्च करें और अपनी रुचि के अनुसार सही कोर्स खोजें । इसके लिए आप हमारे Leverage Edu विशेषज्ञों की मदद लें सकते है।
  • विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यूके में एडमिशन के लिए आप यूसीएएस वेबसाइट (UCAS) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे।
  • यूजर आईडी से साइन इन करें और कोर्स चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं। 
  • अगली स्टेप में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।  
  • शैक्षणिक योग्यता के साथ  IELTS, TOEFL, प्रवेश परीक्षा स्कोर, SOP, LOR की जानकारी भरें। 
  • पिछले सालों की नौकरी की जानकरी भरें। 
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करें।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज, सिलेक्शन के बाद वर्चुअल इंटरव्यू के लिए इनवाइट करती हैं।

आवश्यक दस्तावेज़

कृषि इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज होने आवश्यक है-

हम आपकी आकर्षक SOP और LOR बनाने में भी मदद करते हैं, ताकि आपकी एप्लीकेशन बिना किसी परेशानी के जल्दी सेलेक्ट कर ली जाए।

कृषि इंजीनियरिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम 

कृषि इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट नीचे दी गई है-

कृषि अभियंता के रूप में करियर स्कोप 

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। सरकार ने हाल ही में कृषि और संबंधित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसके फलस्वरूप कृषि अभियांत्रिकी एक विशिष्ट विज्ञान के रूप में उभरा है। भारत में कई कृषि संस्थान, कृषि और इसके अनुप्रयोगों में रुचि रखने वाले छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हैं। कृषि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आप कृषि इंजीनियर, कृषि निरीक्षक, फार्म शॉप मैनेजर, खाद्य और पेय पर्यवेक्षक के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।  

जॉब प्रोफाइल्स और वेतन 

 इस क्षेत्र में एक ठोस करियर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए विभिन्न जॉब प्रोफाइल और सैलरी की सूची glassdoor.co.in के अनुसार  यहां दी गई है-

जॉब प्रोफाइल्सप्रारंभिक वेतन प्रति वर्ष (INR)मध्य स्तरीय वेतन प्रति वर्ष  (INR)वरिष्ठ स्तर का वेतन प्रति वर्ष (INR)
एग्रीकल्चर इंजीनियर 2.39 लाख5.50 लाख11.40 लाख
एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर2.94 लाख5.81 लाख12.20 लाख
फार्म शॉप मैनेजर1.01 लाख4.71 लाख8.28 लाख
खाद्य और पेय सुपरवाइजर 1.74 लाख2.40 लाख4.15 लाख
सर्वे रिसर्च एग्रीकल्चरल इंजीनियर2.44 लाख6.64 लाख15.34 लाख

FAQs

क्या कृषि इंजीनियरिंग एक अच्छा पेशा है?

एक कृषि इंजीनियर के रूप में करियर फायदेमंद हो सकता है। कृषि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आप कृषि इंजीनियर, कृषि निरीक्षक, फार्म शॉप मैनेजर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

क्या कृषि इंजीनियरिंग के लिए गणित जरूरी है?

नहीं, 10+2 स्तर पर कृषि इंजीनियरिंग के लिए गणित अनिवार्य विषय नहीं है। गणित होना अच्छा है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। भारतीय कॉलेजों में 10+2 स्तर पर गणित एक अनिवार्य विषय है।

कृषि इंजीनियरों का वेतन क्या है?

भारत में कृषि इंजीनियर औसतन 2.5 और 4.5 लाख रुपये के बीच कमाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में, एक कृषि इंजीनियर प्रति वर्ष लगभग $85,000 (₹ 63.5 लाख) कमाने की उम्मीद कर सकता है।

कृषि इंजीनियर का क्या काम होता है?

कृषि इंजीनियर, कृषि मशीनरी घटकों और उपकरणों को बनाने के लिए कंप्यूटर एडेड डिजाइन तकनीक का उपयोग करते हैं। वे खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों की योजना बनाते हैं और कंपनी के संचालन के अन्य पहलुओं की देखरेख करते हैं।

उम्मीद है, कि इस ब्लॉग ने आपको कृषि अभियंता कैसे बनें के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। यदि आप भी विदेश में कृषि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 57 2000 पर कॉल कर बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*