12वीं के बाद अपना करियर कैसे चुनें?

1 minute read
अपना करियर कैसे चुनें

सही करियर का चुनाव आपको बुलंदियों पर पहुंचा देता है। अपने करियर को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल आते हैं। करियर के लिए बड़े ध्यान से आगे बढ़ना होता है जिससे छात्र को बाद में उस कोर्स में कोई परेशानी न आए। एडवांस में ही अपने करियर के बारे में रिसर्च कर लेना भी आगे के लिए फायदेमंद रहता है। इस ब्लॉग में जानिए कि अपना करियर कैसे चुनें।

करियर के उद्देश्य को आकार दें

करियर चुनते समय जरूरी है कि पहले उसके लिए आत्मनिरीक्षण कर लिया जाए। आप क्या चाहते हैं ये जानने के बाद सोच को पूरी तरह से विकसित करना थोड़ा और आसान हो जाता है। अपना करियर कैसे चुनें का जवाब जानना तब और आसान हो जाता है जब आत्मनिरीक्षण के समय हम कुछ सवालों के जवाब जान लेते हैं। आपको कुछ सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए जैसे मेरी मेरे करियर से क्या अपेक्षा है? मेरी रुचि क्या हैं? वो एक्टिविटीज क्या हैं जिन्हें करना हमें अच्छा लगता है और जिन्हें करियर भी बनाया जा सकता है? आदि। इन सवालों के जवाब देने के बाद जरूर आपके पास कुछ विकल्प तो होंगे ही जिनके साथ अपना करियर कैसे चुनें का जवाब जानना थोड़ा तो आसान हो ही जाएगा। 

Source: Simplilearn

ये भी पढ़ें : मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव कैसे बनें?

रुचियों के अनुसार विषय चुनें

किसी एक करियर को चुनने से पहले ये जरूरी है कि आप खुद को पहचान लें। अपनी पसंद नापसंद को पहचान कर उन पर पकड़ बनाना भी जरूरी होता है। आपको अपनी स्किल्स और रुचियों का विश्लेषण करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने जीवन को एक दिशा में आगे बढ़ाने जा रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि आप उस दिशा पर पूरे आनंद के साथ बढ़ें। अपनी कमजोरियों और ताकत पर मजबूत पकड़ के साथ आप अपना करियर कैसे चुनें का जवाब आसानी से दे पाएंगे।  

खुद को समझें

करियर चुनते समय अपने व्यक्तित्व की खासियतों को जरूर ही ध्यान रखा जाना चाहिए। जल्दी में बिना सोचे समझे लिए गए निर्णय के बाद आपके लिए किसी खास करियर के साथ तालमेल बिठाना थोड़ा कठिन हो सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी कलात्मक काम को पसंद करते हैं तो फिर कॉर्पोरेट जॉब आपके लिए थोड़ी कठिन हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने व्यक्तित्व को समझा जाए और क्या करना है और क्या नहीं को भी जान लिया जाए। आप ऑनलाइन मौजूद कई सारे व्यक्तित्व परीक्षण देकर खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और अपना करियर कैसे चुनें का जवाब भी पा लेंगे। 

करियर विकल्प तलाशें

अपने लिए एक आदर्श नौकरी तलाशते हुए एक बड़ा कदम ये होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा करियर विकल्पों को तलाशें। आज के समय में तो बेहिसाब करियर विकल्पों मौजूद हैं। इस वक्त ट्रेंड में शामिल करियर विकल्प हैं आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, शू डिजाइनिंग, ैशन डिजाइनिंग आदि। अपनी रुचियों वाले फील्ड में रिसर्च करके आप अपना करियर कैसे चुनें का जवाब ढूंढ सकते हैं। इस दौरान आप उन विकल्पों के बारे में भी जान लेंगे जिनमें विस्तार या गिरावट हो रही है। 

ये भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट कैसे बनें?

सही डिग्री चुनें

एक बार आप अपने लिए करियर का चुनाव कर लेंगे तो इसके लिए जरूरी शिक्षा पाने के बारे में भी सोचना होता है। ऐसे कई करियर विकल्प हैं जिनमें काम करने के लिए कोई खास डिग्री या सर्टिफिकेट चाहिए होता है जैसे मेडिसिन,, आर्किटेक्चर आदि। जबकि कुछ क्षेत्र में कोई भी काम कर सकता है। अपने पसंद के करियर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकठ्ठा करके आप आप स्किल्ड हो जाएंगे। अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ आप करियर से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। अपना करियर कैसे चुनें का सही जवाब भी आपके पास होगा।

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्स और उससे जुड़ी यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।

करियर काउंसलर से लें सुझाव

करियर काउंसलर से सुझाव लेना भी करियर के लिए नई शुरुआत साबित हो सकता है। जिन छात्रों को अपने करियर को लेकर थोड़ा भी संशय है वह करियर काउंसलर से बात करके अपने करियर का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही आपको करियर चॉइस के बारे में भी पता चलेगा। यह बात भी ध्यान में रखें कि करियर काउंसलर से आपको सिर्फ सलाह मिल सकती हैं। करियर के लिए क्या चुनना है और आपके लिए क्या सही होगा। उसका निर्णय सिर्फ आप ही ले सकते हैं।

7 आसान तरीके करियर चुनने के

आपको किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए यह जानने के लिए सबसे आसान 7 तरीके नीचे बताए गए हैं

  1. ये पता करें कि आप किस चीज मे अच्छे हैं और क्या काम करना पसंद करते हैं।
  2. अपनी सपनों, आकांक्षाओं को जानने का प्रयास करें।
  3. इंटरनेट पर करियर के नए-नए विकल्प खोजें।
  4. करियर गाइडेंस की किताब पढ़ें।
  5. करियर असेसमेंट टेस्ट दें।
  6. या आप उन करियर का पता लगा सकते हैं जिनकी मांग हो।
  7. अपने शिक्षकों से सलाह लें।

12वीं के बाद करियर

अपना करियर कैसे चुनें यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। नीचे स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेज दिए गए हैं-

आर्ट्स

कॉमर्स

साइंस

12वीं के बाद टॉप करियर विकल्प

12वीं के बाद टॉप करियर विकल्पों की सूची नीचे दी गई है।

  • वकील
  • जर्नलिस्ट
  • सीए
  • सीएस
  • रिपोर्टर
  • एंकर
  • स्पोर्ट्स पर्सन
  • बिजनेसमैन
  • इंजीनियर
  • डॉक्टर

FAQs

सही कैरियर का चुनाव कैसे करें?

सही करियर का चुनाव इस प्रकार चुनिए:

1.अपने शौक (हॉबी) को पहचानें।
2. भेड़ चाल बचें।
3. भविष्य को ध्यान में रखकर सही कोर्स चुनें।
4. बेहतर संस्थान को चुनें।
5. किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

अंतर्राष्ट्रीय करियर दिवस (ICD) किस दिन मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय करियर दिवस (ICD) हर वर्ष 29 मार्च को मनाया जाता है।

कॉमर्स से ग्रेजुएट करने के बाद क्या-क्या करियर विकल्प होते हैं?

करियर विकल्प इस प्रकार हैं:
1. चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए)
2. मार्केटिंग मैनेजर
3. इन्वेस्टमेंट बैंकर
4. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर
5. चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक (CFA)
6. प्रमाणित सार्वजनिक एकाउंटेंट (CPA)
7. एक्चुअरी (मुंशी)
8. कॉस्ट अकाउंटेंट

आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको अपना करियर कैसे चुनें के बारे में जानकारी मिली होगी। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल कर आज ही 30 मिनट्स का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

4 comments