Geeta Updesh Quotes in Hindi: जीवन एक अनसुलझी पहेली की तरह है, जिसमें कभी संघर्ष के बादल घिरते हैं तो कभी सफलता की रोशनी जगमगाती है। ऐसे में, मनुष्य को सही मार्गदर्शन और आत्मिक शांति की आवश्यकता होती है। यही मार्गदर्शन हमें श्रीमद्भगवद्गीता में मिलता है। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला का सार है। इसके श्लोक न केवल आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करते हैं, बल्कि हमें कर्म, धर्म, और कर्तव्य का वास्तविक अर्थ भी सिखाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को जो दिव्य उपदेश दिए, वे आज भी हर परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। चाहे मन में संशय हो, भय हो या कोई कठिन निर्णय लेना हो – गीता के उपदेश हमें आत्मबल और जीवन का सही दृष्टिकोण देते हैं। इस लेख में आपके लिए श्रीमद्भगवद गीता के उपदेश (Geeta Updesh Quotes in Hindi) दिए गए है, जो आपको सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।
This Blog Includes:
Geeta Updesh Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए श्रीमद्भगवद गीता के उपदेश (Geeta Updesh Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको हर कठिन परिस्थिति का सामना करना सिखाएंगी। Geeta Updesh Quotes in Hindi इस प्रकार हैं –
जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है तब तब मैं अपने स्वरूप की रचना करता हूँ।
आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते और न अग्नि इसे जला सकती है, जल इसे गीला नहीं कर सकता और वायु इसे सुखा नहीं सकती।
जन्म लेने वाले की मृत्यु निश्चित है और मरने वाले का जन्म निश्चित है, इसीलिए जो अटल है, अपरिहार्य है, उसके विषय में तुमको शोक नहीं करना चाहिए।
नरक के तीन द्वार होते है, वासना, क्रोध और लालच।
एक ज्ञानवान व्यक्ति कभी भी कामुक सुख में आनंद नहीं लेता।
गंभीर तपस्या और ज्ञान मार्ग से ध्यान श्रेष्ठ है।
सर्वोच्च वास्तविकता उन लोगों की चेतना में प्रकट होती है, जिन्होंने खुद को जीत लिया है।
जो अपने कर्म के फल के प्रति आसक्ति को नहीं छोड़ सकते, वे मार्ग से कोसों दूर हैं।
कोई भी इंसान जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मो से महान बनता है।
Bhagavad Gita Motivational Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए Bhagavad Gita Motivational Quotes in Hindi दिए गए हैं, जो आपको धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। Bhagavad Gita Motivational Quotes in Hindi इस प्रकार है-
अपना काम हमेशा दूसरों के कल्याण को ध्यान में रखकर करें।
फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।
जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छा ही होगा।
मेरा तेरा, छोटा बड़ा, अपना पराया, मन से मिटा दो, फिर सब तुम्हारा है और तुम सबके हो।
मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है।
धरती पर जिस प्रकार मौसम में बदलाव आता है, उसी प्रकार जीवन में भी सुख-दुख आता जाता रहता है।
लोग आपके अपमान के बारे में हमेशा बात करेंगे। सम्मानित व्यक्ति के लिए, अपमान मृत्यु से भी बदतर है।
मैं भूतकाल, वर्तमान और भविष्य काल के सभी जीवों को जानता हूं, लेकिन वास्तविकता में मुझे कोई नही जानता है।
मेरे लिए ना कोई घृणित है ना प्रिय, किन्तु जो व्यक्ति भक्ति के साथ मेरी पूजा करते हैं, वो मेरे साथ हैं और मैं भी उनके साथ हूँ।
सफलता जिस ताले में बंद रहती है वह दो चाबियों से खुलती है। एक कठिन परिश्रम और दूसरा दृढ संकल्प।
Bhagavad Gita Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए Bhagavad Gita Quotes in Hindi दिए गए हैं, जो आपको एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करेंगे। Bhagavad Gita Quotes in Hindi इस प्रकार हैं –
अप्राकृतिक कर्म बहुत तनाव पैदा करता है।
बुद्धिमान व्यक्ति कामुक सुख में आनंद नहीं लेता।
हर व्यक्ति का विश्वास उसकी प्रकृति के अनुसार होता है।
जो दान बिना सत्कार के कुपात्र को दिया जाता है वह तमस दान कहलाता है।
इस जीवन में मनुष्य न तो कुछ खोता है, और न ही कुछ व्यर्थ होता है।
केवल मन ही किसी का मित्र और शत्रु होता है।
जब मानव अपने कार्य में आनंद खोज लेता हैं तब वह पूर्णता प्राप्त कर लेता है।
जो कार्य में निष्क्रियता और निष्क्रियता में कार्य देखता है वह एक बुद्धिमान व्यक्ति है।
बुद्धिमान व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए बिना आसक्ति के काम करना चाहिए।
व्यक्ति या जीव का कर्म ही उसके भाग्य का निर्माण करता है।
Best Quotes From Bhagavad Gita in Hindi
यहाँ आपके लिए श्रीमद्भागवत गीता से विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले श्री कृष्ण के विचार (Best Quotes From Bhagavad Gita in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। Best Quotes From Bhagavad Gita in Hindi इस प्रकार हैं –
कर्म योग वास्तव में एक परम रहस्य है।
कर्म उसे नहीं बांधता, जिसने काम का त्याग कर दिया है।
कर्म मुझे बांधता नहीं, क्योंकि मुझे कर्म के प्रतिफल की कोई इच्छा नहीं।
जिस प्रकार अग्नि स्वर्ण को परखती है, उसी प्रकार संकट वीर पुरुषों को।
समय से पहले और भाग्य से अधिक कभी किसी को कुछ नही मिलता है।
कर्म के बिना फल की अभिलाषा करना, व्यक्ति की सबसे बड़ी मूर्खता है।
यह सृष्टि कर्म क्षेत्र है, बिना कर्म किये यहाँ कुछ भी हासिल नहीं हो सकता।
जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।
अपने अनिवार्य कार्य करो, क्योंकि वास्तव में कार्य करना निष्क्रियता से बेहतर है।
सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता ना इस लोक में है ना ही कहीं और।
Krishna Bhagavad Gita Quotes in Hindi
यहाँ आपके लिए श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से श्री कृष्ण के अनमोल वचन (Krishna Bhagavad Gita Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो आपका मार्गदर्शन करेंगे। Krishna Bhagavad Gita Quotes in Hindi इस प्रकार है –
क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है, जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है. जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।
मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है, और लगातार तुम्हे बस एक साधन की तरह प्रयोग कर के सभी कार्य कर रही है।
ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, वही सही मायने में देखता है।
प्रबुद्ध व्यक्ति के लिए गंदगी का ढेर, पत्थर, और सोना सभी एक समान हैं।
निर्माण केवल पहले से मौजूद चीजों का प्रक्षेपण है।
उससे मत डरो जो वास्तविक नहीं है, ना कभी था ना कभी होगा.जो वास्तविक है, वो हमेशा था और उसे कभी नष्ट नहीं किया जा सकता।
जन्म लेने वाले के लिए मृत्यु उतनी ही निश्चित है जितना कि मृत होने वाले के लिए जन्म लेना, इसीलिए जो अपरिहार्य है उस पर शोक मत करो।
जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।
FAQs
गीता हमें धर्म, कर्म, निःस्वार्थ सेवा, आत्म-संयम और जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त करने की शिक्षा देती है। श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश हमें जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥
अर्थात: कर्म पर ही तुम्हारा अधिकार है, कर्म के फलों में कभी नहीं। इसलिए कर्म को फल के लिए मत करो।
“मनुष्य को फल की चिंता किए बिना निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।”
गीता के अनुसार सबसे श्रेष्ठ “निष्काम कर्म योग” को माना जाता है।
हाँ, गीता के उपदेश प्रेरणादायक होते हैं और हमें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने में मदद करते हैं।
बिल्कुल! गीता के प्रेरणादायक उद्धरण व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक पोस्ट, इंस्टाग्राम कैप्शन और ब्लॉग में शेयर करके आध्यात्मिकता और ज्ञान को फैलाया जा सकता है।
“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” – यह श्लोक सिखाता है कि हमें केवल कर्म करने पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार अन्य उपदेश भी मानसिक शांति प्रदान करते हैं।
हाँ, गीता के उपदेश छात्रों को ध्यान केंद्रित करने, मेहनत करने और असफलता से निराश न होने की सीख देते हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।
संबंधित आर्टिकल्स
- Quotes on Child Labour in Hindi: बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
- Labour Day Quotes in Hindi: श्रमिक दिवस पर संघर्ष और सफलता की गाथाएं गाते अनमोल उद्धरण
- Leadership Quotes in Hindi: लीडरशिप कोट्स
- Bachpan Quotes in Hindi: मासूमियत भरे बचपन की सुनहरी यादों पर आधारित दिल छू लेने वाले शानदार कोट्स
- Safar Quotes in Hindi: सफर की शुरुआत करें इन प्रेरणादायक कोट्स के साथ
- Sorry Quotes in Hindi: गलतियों को सुधारने की प्रेरणा देते 50+ सॉरी कोट्स
- World Ocean Day Quotes in Hindi: विश्व महासागर दिवस पर प्रेरणादायक अनमोल विचार
- Sawan Quotes in Hindi: सावन की भीगी फिजाओं में लिखे गए 50+ शानदार हिंदी कोट्स
- Pain Quotes in Hindi: अंतर्मन की पीड़ाओं पर आधारित मशहूर दर्द भरे कोट्स
- World Earth Day Quotes in Hindi: विश्व पृथ्वी दिवस पर अनमोल उद्धरण
- Srinivasa Ramanujan Quotes in Hindi: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के विचार, जो आपको करेंगे प्रेरित
- Safety Quotes in Hindi: कार्यस्थल से सड़क तक, हर मौके पर सुरक्षा का संदेश देते बेस्ट सेफ्टी कोट्स
आशा है कि आपको कठिन समय में श्री कृष्ण जी के विचारों पर आधारित Geeta Updesh Quotes in Hindi का यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी प्रकार के अन्य कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।