99+ Fruit Facts : फलों से जुड़े रोचक तथ्य 

1 minute read
Fruit Facts in Hindi

क्या आप जानते हैं कि कद्दू, जिसे हम अक्सर सब्जी के रूप में सोचते हैं, असल में एक फल है? यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है! इसके अलावा एक पाइनएप्पल का पौधा आम तौर पर एक बार में एक ही फल देता है? और क्या आपने सुना है कि एक अनार में 200 से लेकर 1400 तक बीज हो सकते हैं? यह संख्या सच में चौंका देने वाली है! अगर आप इन दिलचस्प तथ्यों से अनजान हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको फलों के बारे में कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य (Fruit Facts in Hindi) बताएंगे, जो न सिर्फ आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाएंगे, बल्कि फलों के प्रति आपके दृष्टिकोण को भी बदल देंगे।

This Blog Includes:
  1. 15 Fruit Facts in Hindi – फलों के बारे में अन्य तथ्य 
  2. Apple Facts in Hindi – सेब के बारे में रोचक तथ्य
  3. WaterMelon Facts in Hindi – तरबूज के बारे में रोचक तथ्य
  4. Banana Facts in Hindi – केले के बारे में रोचक तथ्य
  5. Orange Facts in Hindi – संतरा के बारे में रोचक तथ्य
  6. Mango Facts in Hindi – आम के बारे में रोचक तथ्य
  7. Grapes Facts in Hindi – अंगूर के बारे में रोचक तथ्य
  8. Guava Facts in Hindi – अमरुद के बारे में रोचक तथ्य
  9. Strawberry Facts in Hindi – स्ट्रॉबेरी के बारे में रोचक तथ्य
  10. Kiwi Facts in Hindi – किवी के बारे में रोचक तथ्य
  11. Pineapple Facts in Hindi – अनानास के बारे में रोचक तथ्य
  12. Pear Facts in Hindi – नाशपाती के बारे में रोचक तथ्य
  13. Papaya Facts in Hindi – पपीता के बारे में रोचक तथ्य
  14. Countries and Their National Fruit in Hindi – विभिन्न देशों के राष्ट्रीय फल
  15. 99+ Fruit Facts : फलों से जुड़े रोचक तथ्य 
  16. Facts About Countries : दुनिया भर के देशों के बारे में 20+ रोचक तथ्य
  17. Facts About Birds : पक्षियों के बारे में 15+ दिलचस्प तथ्‍य
  18. Hawa Mahal Facts : जयपुर की शान में खड़े हवा महल से जुड़े रोचक तथ्य 
  19. Brazil Facts : ब्राजील से जुड़े रोचक तथ्य
  20. South Africa Facts : दक्षिण अफ्रीका से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 
  21. Indonesia Facts : इंडोनेशिया से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 
  22. Iran Facts : ईरान से जुड़े रोचक तथ्य
  23. Malta Facts : माल्टा देश से जुड़े रोचक तथ्य 
  24. Bolivia Facts : बोलिविया से जुड़े रोचक तथ्य
  25. Mauritania Facts : मॉरिटानिया देश से जुड़े 10+ रोचक तथ्य
  26. Mauritius Facts : मॉरीशस से जुड़े रोचक तथ्य
  27. Egypt Facts : मिस्र (इजिप्ट) से जुड़े रोचक तथ्य
  28. Interesting Himalayas Facts : जानिए क्या है हिमालय से जुड़े रोचक तथ्य
  29. Netherlands Facts : नीदरलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
  30. Malawi Facts : मलावी देश से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 
  31. Nigeria Facts : नाइजीरिया से जुड़े 20+ रोचक तथ्य
  32. Madagascar Facts : मेडागास्कर से जुड़े 20+ रोचक तथ्य
  33. Belarus Facts : बेलारूस से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
  34. Belize Facts : बेलीज से जुड़े 20+ रोचक तथ्य
  35. Liberia Facts : लाइबेरिया से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
  36. Andorra Facts : अंडोरा से जुड़े 20+ रोचक तथ्य
  37. Chennai Facts : चेन्नई से जुड़े 20+ रोचक तथ्य 
  38. Facts About Moon : चंद्रमा से जुड़े 20+ रोचक तथ्य
  39. Azerbaijan Facts : अजरबैजान से जुड़े रोचक तथ्य
  40. Facts About West Bengal : पश्चिम बंगाल के बारे में 15+ रोचक तथ्य
  41. Kazakhstan Facts : कज़ाखस्तान के बारे में रोचक तथ्य 
  42. Facts About Kolkata : भारत के ‘सिटी ऑफ जॉय’ कोलकाता से जुड़े रोचक तथ्य 
  43. Kenya Facts : केन्या से जुड़े रोचक तथ्य
  44. Zimbabwe Facts : जिम्बाब्वे से जुड़े रोचक तथ्य
  45. Italy Facts : इटली देश से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
  46. Kuwait Facts : कुवैत से जुड़े रोचक तथ्य
  47. Yemen Facts : यमन से जुड़े रोचक तथ्य
  48. Oman Facts : ओमान से जुड़े रोचक तथ्य
  49. Jordan Facts : जॉर्डन देश से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
  50. Vietnam Facts : वियतनाम से जुड़े रोचक तथ्य
  51. Facts About Sanskrit : संस्कृत से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
  52. Uzbekistan Facts : उज्बेकिस्तान से जुड़े रोचक तथ्य
  53. Tajikistan Facts : ताजिकिस्तान से जुड़े रोचक तथ्य
  54. Raksha Bandhan Facts: रक्षाबंधन से जुड़े 10+ रोचक तथ्य

15 Fruit Facts in Hindi – फलों के बारे में अन्य तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Fruit Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. फलों से संबंधित पढ़ाई को पोमोलॉजी कहा जाता है।
  2. कीवी में संतरे से अधिक विटामिन सी पाया जाता है।
  3. ड्यूरिन (Durian), दुनिया का सबसे बदबूदार फल है। यह आमतौर पर मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार और फिलीपींस सहित कई देशों में पाया जाता है। 
  4. कीवी फल को पहले ‘मेलोनेट्स’ के नाम से जाना जाता था। 
  5. खजूर को सबसे पहले मिस्र में पाया गया था।
  6. जामुन की पत्तियों और बीज का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है।
  7. डबल नारियल फल (Double Coconut Fruit) , दुनिया का सबसे भारी और सबसे बड़ा बीज पैदा करने के लिए जाना जाता है।
  8. बॉयोलॉजिकल तरीके से टमाटर को फल माना जाता है। इसी टमाटर में इंसानों से ज्यादा जीन्स होते हैं। 
  9. दुनिया का सबसे वजनी फल कटहल (जैक फ़्रूट ) है। इसका वजन 35 किलोग्राम से अधिक हो सकता है। 
  10. खजूर के पेड़ 100 साल तक फल दे सकते हैं।
  11. वनस्पति विज्ञान की दृष्टि से, मिर्च को भी फल की श्रेणी में रखा जाता है।
  12. खीरा एक फल है, लेकिन लोग इसे सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
  13. चकोतरा खट्टा और मीठा दोनों तरह का होता है।
  14. रास्पबेरी में प्रोविटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है।
  15. दुनिया का सबसे महंगा फल जापान में बिकने वाला युबारी खरबूजा है, जिसकी कीमत हजारों डॉलर तक हो सकती है।
Fruit Facts in Hindi

Apple Facts in Hindi – सेब के बारे में रोचक तथ्य

सेब के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. सेब का वैज्ञानिक नाम मालुस डोमेस्टिका है।
  2. दुनिया का सबसे बड़ा सेब का वजन लगभग 1.8 किलो था। इसे जापान के हिरोसाकी शहर में 2005 में उगाया गया था। 
  3. सेब के बीज में साइनाइड नामक रसायन पाया जाता है, लेकिन इसकी मात्रा बहुत कम होती है।
  4. सेब में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  5. दुनिया भर में लगभग 7,000 से अधिक प्रकारों के सेब पाए जाते हैं। 
  6. सेब केवल लाल ही नहीं होते, बल्कि हरे, पीले और यहां तक कि नीले रंग में भी पाए जाते हैं।
  7. देशवार सेब उत्पादन 2024 के अनुसार चीन दुनिया का सबसे बड़ा सेब उत्पादक देश है।
  8. सेब के पेड़ की औसत उम्र 100 साल तक हो सकती है।
  9. औसतन, एक सेब में लगभग 5-10 बीज हो सकते हैं 
  10. सेब गुलाब परिवार के पौधों का सदस्य हैं।

WaterMelon Facts in Hindi – तरबूज के बारे में रोचक तथ्य

तरबूज के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. तरबूज का वैज्ञानिक नाम सिट्रूलस लैनाटस (Citrullus lanatus) है।
  2. दुनिया में सबसे भारी तरबूज का वजन 159 किलोग्राम था।
  3. तरबूज का आकार लंबा भी हो सकता है।
  4. तरबूज में लगभग 92% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  5. दुनियाभर में तरबूज की 1,200 से अधिक किस्में पायी जाती हैं, और ऐसा माना जाता है कि यह पहली बार अफ्रीका में पाया गया था।

Banana Facts in Hindi – केले के बारे में रोचक तथ्य

केले के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. केले में लगभग 75% पानी होता है।
  2. केले का वैज्ञानिक नाम मूसा सपीएंटम (Musa sapientum) है।
  3. केला दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है, और इसे “एनर्जी बार” कहा जाता है।
  4. केले की खेती दुनिया में लगभग 120 देशों में की जाती है।
  5. एक केले में लगभग 100 कैलोरी होती है जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। 

Orange Facts in Hindi – संतरा के बारे में रोचक तथ्य

संतरा के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. संतरे का वैज्ञानिक नाम साइट्रस साइनेंसिस (Citrus sinensis) है।
  2. एक संतरे में लगभग 70 मिलीग्राम विटामिन C होता है। संतरा मूल रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया का है।
  3. एक संतरे में लगभग 62 कैलोरी होती है।
  4. संतरे का छिलका भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी और कैल्शियम होता है, जो कई सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है।
  5. संतरे की खाल से एक सुगंधित और बहुमुखी तेल निकाला जाता है, जिसे ऑरेंज एसेंशियल आयल (Orange Essential Oil) कहते हैं।

Mango Facts in Hindi – आम के बारे में रोचक तथ्य

Fruit Facts in Hindi की लिस्ट में अब बारी आती है फलों के राजा आम की जिसके बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है।
  2. आम का वैज्ञानिक नाम मंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) है।
  3. आम में विटामिन A और C की प्रचुर मात्रा होती है।
  4. आम के पेड़ 35 फीट से लेकर 100 फीट तक बढ़ सकते हैं।
  5. भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है।
  6. आम के सम्मान में हर साल 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है।

अधिक पढ़ें……

Grapes Facts in Hindi – अंगूर के बारे में रोचक तथ्य

अंगूर के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. अंगूर का वैज्ञानिक नाम विटिस विनिफेरा (Vitis vinifera) है।
  2. FAOSTAT 2019 के डाटा के अनुसार, चीन दुनिया में अंगूर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 
  3. दुनिया भर में लगभग  8,000 से अधिक प्रकारों के अंगूर पाए जाते हैं। 
  4. अंगूर को दवाई बनाने में भी उपयोग किया जाता है।

Guava Facts in Hindi – अमरुद के बारे में रोचक तथ्य

अमरुद के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. अमरूद का वैज्ञानिक नाम पसिडियम ग्वाजावा (Psidium guajava) है।
  2. अमरूद में संतरे से 4 गुना ज्यादा विटामिन C होता है। 
  3. अमरूद के पत्तों का उपयोग दांत दर्द और मसूड़ों के रोगों के इलाज में किया जाता है।
  4. अमरूद को ‘सुपरफ्रूट’ भी कहा जाता है।
  5. अमरूद के बीजों में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है।

Strawberry Facts in Hindi – स्ट्रॉबेरी के बारे में रोचक तथ्य

स्ट्रॉबेरी के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. स्ट्रॉबेरी का वैज्ञानिक नाम फ्रैगारिया अनानासा (Fragaria × ananassa) है।
  2. स्ट्रॉबेरी एकमात्र ऐसा फल है जिसके बीज बाहरी हिस्से पर होते हैं।
  3. एक स्ट्रॉबेरी में औसतन 200 बीज होते हैं।
  4. यह दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है।
  5. स्ट्रॉबेरी की खेती अधिकतर ठंडे मौसम में होती है।

Kiwi Facts in Hindi – किवी के बारे में रोचक तथ्य

किवी के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. किवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है।
  2. कीवी में संतरे से भी अधिक विटामिन C होता है, लेकिन अमरूद से कम।
  3. किवी की उत्पत्ति मध्य और पूर्वी चीन में हुई, लेकिन इसका नाम न्यूजीलैंड के किवी पक्षी के नाम पर रखा गया है।
  4. किवी का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  5. किवी का बीज और छिलका भी खाने योग्य होता है।
  6. कीवी में उच्च मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डेंगू जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

Pineapple Facts in Hindi – अनानास के बारे में रोचक तथ्य

अनानास के बारे में कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. अनानास का वैज्ञानिक नाम अनानास कोमोसस (Ananas comosus) है।
  2. पाइनएप्पल (अनानास) का फल वास्तव में कई छोटे-छोटे फूलों के समूह से विकसित होता है।
  3. अनानास का एक पौधा आमतौर पर हर 18-20 महीने में एक बार फल देता है।
  4. अनानास उष्णकटिबंधीय फलों में से एक है, जो विटामिन C और मैंगनीज से भरपूर होता है।
  5. अनानास की खेती की शुरुआत ब्राज़ील में हुई और धीरे-धीरे यह दुनिया के अन्य उष्णकटिबंधीय भागों में फैल गई।

Pear Facts in Hindi – नाशपाती के बारे में रोचक तथ्य

नाशपाती के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Pear Facts in Hindi) यहाँ दिए गए हैं –

  1. नाशपाती का वैज्ञानिक नाम पायरस कॉम्यूनिस (Pyrus communis) है।
  2. नाशपाती के पेड़ लगभग 50 से 75 साल तक जीवित रह सकते हैं।
  3. नाशपाती फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो दिल की बीमारियों और पाचन के लिए फायदेमंद है।
  4. दुनियाभर में लगभग 3,000 से अधिक प्रकार की नाशपाती पाई जाती हैं, जिनमें हरे, पीले और भूरे रंग की नाशपातियाँ शामिल हैं।
  5. नाशपाती में लगभग 84% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

Papaya Facts in Hindi – पपीता के बारे में रोचक तथ्य

पपीता के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Papaya Facts in Hindi) यहाँ दिए गए हैं –

  1. पपीता का वैज्ञानिक नाम कॅरिका पपया (Carica Papaya) है। 
  2. पपीता विटामिन C और विटामिन A का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। 
  3. पपीता एक नेचुरल फैट बर्नर है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन घटाने के लिए फायदेफंद हैं। 
  4. पपीते में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और विटामिन दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  5. पपीते का पेड़ 20 से 30 फीट तक ऊंचा हो सकता है और यह सालभर फल देता है।
  6. पपीते के पत्तों का रस डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।

ये थे फलों के जुड़ें रोचक तथ्य (Fruit Facts in Hindi) अब जानते हैं दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्रीय फलों के बारे में।

Countries and Their National Fruit in Hindi – विभिन्न देशों के राष्ट्रीय फल

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय फल यहाँ दिए गए हैं –

  1. आम भारत, फिलीपींस, पाकिस्तान और बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल आम है।
  2. श्रीलंका का राष्ट्रीय फल कटहल है। 
  3. थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया का राष्ट्रीय फल डुरियन है।
  4. चीन का राष्ट्रीय फल कीवी है। 
  5. संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा का राष्ट्रीय फल ब्लूबेरी है।
  6. मेक्सिको का राष्ट्रीय फल एवोकाडो है। 
  7. जापान और दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय फल तेंदू है। 
  8. ब्राजील का राष्ट्रीय फल अनानास है।
  9. मिस्र, टर्की और इटली का राष्ट्रीय फल अंजीर है। 
  10. ईरान और स्पेन का राष्ट्रीय फल अनार है। 
  11. फ़्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, अर्जेंटीना और रूस का राष्ट्रीय फल सेब है। 
  12. यूनान का राष्ट्रीय फल जैतून है।
  13. नेपाल का राष्ट्रीय फल संतरा है। 
  14. कंबोडिया का राष्ट्रीय फल चिकन एग केला है। यह एक प्रकार का केला है जिसका आकर मुर्गी के अंडे जैसा होता है। 
  15. वियतनाम का राष्ट्रीय फल ड्रैगन फ्रूट है। 
  16. मालदीव का राष्ट्रीय फल नारियल है। 
  17. अफगानिस्तान का राष्ट्रीय फल अंगूर है। 
  18. इराक का राष्ट्रीय फल खजूर है।
  19. पेरू का राष्ट्रीय फल लुकुमा है। 

संबंधित आर्टिकल्स

उम्मीद है आपको Fruit Facts in Hindi का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*