9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas) – 1946 में आज ही के दिन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई थी संविधान सभा की पहली बैठक

1 minute read
9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 9 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas) जानेंगे।

9 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1946 में आज ही के दिन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। 1992 में 9 दिसंबर के दिन ही प्रिंस चार्ल्सऔर प्रिंसेस डायना ने अलग होने के लिए अनाउंसमेंट कर दिया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया था।
  • 2001 में 9 दिसंबर के दिन ही यूनाइटेड नेशनलपार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 1998 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्लेयर शेन वार्न और मार्क वॉ ने भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में श्रीलंका दौरे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी थी।
  • 1992 में 9 दिसंबर के दिन ही प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की थी।
  • 1971 में आज ही के दिन लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।
  • 1946 में 9 दिसंबर के दिन ही संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई थी।
  • 1941 में आज ही के दिन चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1931 में 9 दिसंबर के दिन ही जापानी सेना ने चीन के जेहोलप्रांत पर हमला किया था।
  • 1917 में आज ही के दिन जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया था।
  • 1910 में 9 दिसंबर के दिन ही फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया था।
  • 1762 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया था।
  • 1758 में 9 दिसंबर को ही भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध शुरू हुआ था। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1972 में आज ही के दिन फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो का जन्म हुआ था।
  • 1946 में 9 दिसंबर के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी का जन्म हुआ था।
  • 1945 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 9 दिसंबर के दिन ही हिंदी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म हुआ था।
  • 1913 में 9 दिसंबर के दिन ही भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमी व्यारावाला का जन्म हुआ था।

9 दिसंबर को हुए निधन

  • 2007 में आज ही के दिन प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन हुआ था।
  • 1997 में 9 दिसंबर को ही कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन हुआ था।
  • 1761 में आज ही के दिन हंबीरराव मोहिते की बेटी ताराबाई का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 8 दिसंबर का इतिहास (8 December Ka Itihas) – आज ही के दिन ओलंपिक में पहली बार शामिल किया गया था महिला आइस हाॅकी

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*