Today’s Current Affairs in Hindi | 27 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 27 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 27 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

27 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘इंटरनेशनल चेरनोबिल डिजास्टर रिमेंबेंरस डे’ 26 अप्रैल को मनाया गया है।
  2. हाल ही में बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में ‘मोहम्मद शहाबुद्दीन’ ने शपथ ली है।
  3. हाल ही में तीसरे ‘इन पर्सन क्वाड समिट’ की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा।
  4. हाल ही में त्रिपुरा राज्य के प्रथम पद्मश्री विजेता ‘हिमांशु मोहन चौधरी’ का 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।
  5. हाल ही में मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA 1) फेडरेशन का अध्यक्ष ‘महावीर सिंह फोगाट’ को नियुक्त किया गया है।
  6. हाल ही में जारी SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार ‘अमेरिका’ वैश्विक सैन्य व्यय में शीर्ष पर रहा है।
  7. हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार ने ‘महंगाई राहत शिविर’ शुरू किया है।
  8. हाल ही में शारजहां स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी ‘सचिन तेंदुलकर’ के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा गया है। 
  9. हाल ही में जापान का ‘कॉमर्शियल लूनर लैडर’ चाँद पर असफल लैंडिंग के बाद गुम हो गया।
  10. हाल ही में T20 में 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज ‘शाहीन अफरीदी’ बने है।
  11. हाल ही में बेल्जियम देश की कंपनी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ‘बॉयोडीजल परियोजना’ शुरू करेगी।
  12. हाल ही में ओड़िशा राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘5T स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन’ के तीसरे चरण की शुरुआत की है।
  13. हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘मन की बात@100’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
  14. हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलिया’ ने उधोगपति रतन टाटा जी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।
  15. हाल ही में अभिनेत्री विद्या बालन को ‘लता दीनानाथ मंगेश्कर अवार्ड’ मिला है।
  16. हाल ही में नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में ‘अनंत माहेश्वरी’ को नियुक्त किया गया है।
  17. हाल ही में ‘ए रिसर्जेंट नार्थईस्ट: नेरेटिव्स ऑफ़ चेंज’ नामक पुस्तक ‘आशीष कुंद्रा’ ने लिखी है। 
  18. हाल ही में ‘राजेश कुमार सिंह’ ने  DPIIT के सचिव का पदभार ग्रहण किया है। 
  19.  हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु राज्य में ‘जीरो शैडो डे’ का अनुभव किया गया है।
  20. हाल ही में ‘एलेसेंड्रा कोराप’ को प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  21. हाल ही में ‘तमिलनाडु’ राज्य के मनामदुराई मिट्टी के बर्तनों को GI टैंग मिला है।
  22. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) ने मुंबई में अपनी चौथी स्टार्टअप केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया है।
  23. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवंतपुरम में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई है।
  24. हाल ही में ‘मैक्सिको’ में 900 फीट ऊपर दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्लू होल का खुलासा किया गया है।
  25. हाल ही में भारत की पहली वाटर मेट्रो सेवा केरल राज्य के ‘कोच्चि’ में शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 27 April- बाबर ने संभाला था दिल्ली का ताज, जानें क्यों खास है आज का दिन

27 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में किस देश में फंसे हुए लगभग 500 भारतीय को लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है?

(A) युगांडा 
(B) मिस्र 
(C) सूडान 
(D) सोमालिया 
उत्तर- (C) सूडान 

2.  हाल ही में किस बैंक ने RBI के इनोवेशन हव के साथ साझेदारी की है?

(A) केनरा बैंक 
(B) पंजाब नेशनल बैंक 
(C) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
(D) बैंक ऑफ बड़ौदा 
उत्तर- (A) केनरा बैंक 

3. हाल ही में DRDO और भारतीय नौसेना ने कहा बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण किया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) पंजाब 
(C) राजस्थान 
(D) ओड़िशा 
उत्तर- (D) ओड़िशा 

4.  हाल ही में ‘माणा’ को पहला भारतीय गांव घोषित किया गया है यह किस राज्य में स्थित है?

(A) हिमाचल प्रदेश 
(B) उत्तराखंड 
(C) लद्धाख 
(D) जम्मू कश्मीर 
उत्तर- (B) उत्तराखंड 

5. हाल ही में किस राज्य के वन विहार ने राष्ट्रीय उद्यान में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) तमिलनाडु 
(D) केरल 
उत्तर- (A) मध्य प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*