JEE Advanced 2023 : इस दिन जारी होगा JEE AAT का रिजल्ट, जाने कैसे कर सकेंगे चेक

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, गुवाहटी (IIT Guwahati) आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT 2023) का रिजल्ट 24 जून, 2023 को घोषित करेगा। कैंडिडेट्स अपना JEE Advanced AAT 2023 Result आईआईटी जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) परीक्षा 21 जून 2023 को देश भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस एएटी के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जून से शुरू होकर 19 जून 2023 को समाप्त हुए थे।

JEE Advanced AAT 2023 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

JEE Advanced AAT 2023 Result चेक करने के लिए नीचे स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई एडवांस एएटी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब रिजल्ट को चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट्स एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट कर रख लें।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2023: ऐसे डाउनलोड करें रिस्पाॅंस शीट

रिस्पाॅंस शीट को चेक करने के लिए नीचे प्वाइंट्स में बताया गया हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईआईटी जेईई रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी रिस्पाॅंस शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • अब रिस्पाॅंस शीट को चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट्स एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट कर रख लें।

JoSAA काउंसलिंग 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*