CTET 2023 : Ctet.in.nic के माध्यम से कैसे पाएं परीक्षा सिलेबस की संपूर्ण जानकारी

1 minute read
46 views
CTET 2023 ke liye Ctet.in.nic ke madhyam se kaise paayen pariksha syllabus ki sampoorn jankari

CTET यानि कि “सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट” में प्रथम बार बैठने वाले उम्मीदवारों के मन में सिलेबस को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। इस वर्ष यह परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त के माह में होने जा रहा है, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवार सरकारी स्कूल्स में प्राइमरी टीचर्स बन सकते हैं। इस एग्जाम अपडेट में आपको Ctet.in.nic के माध्यम से CTET परीक्षा सिलेबस की संपूर्ण जानकारी मिलेगी, साथ ही यह अपडेट एग्जाम में तैयारी करने के लिए आपका मार्गदर्शन करेगी।

परीक्षा का नाम  सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट
परीक्षा का आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
CTET 2023 एग्जाम का समय जुलाई-अगस्त 
परीक्षा का मोड  ऑनलाइन
परीक्षा में अधिकतम अंक  150 अंक (प्रत्येक परीक्षा के लिए)
आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ 

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है आज के दिन का महत्व?

क्या है CTET 2023 का सिलेबस?

CTET 2023 की परीक्षा के सिलेबस में इस बार बदलाव हुए हैं, CTET की इस बार की परीक्षा 2 पेपर्स में विभाजित हुई है। जिसमें कि पहला पेपर NCERTके क्लास 1 से क्लास 5वीं तक के सिलेबस पर आधारित होगा तो वहीं दूसरा पेपर NCERTके क्लास 6 से क्लास 8 वीं तक के सिलेबस पर आधारित होगा। साथ ही दूसरा पेपर पहले पेपर की तुलना में कठिन प्रश्नों का समावेश होगा।

CTET के पहले और दूसरे पेपर में कितने नंबर के प्रश्न पूछे जाते हैं?

CTET के पहले पेपर में चाइल्ड डेवलप्मेंट से 30 अंक, लैंग्वेज से 30 अंक, मैथमेटिक्स और एनवायर्नमेंटल स्टडीस से क्रमशः 30-30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। तो वहीं दूसरे पेपर में चाइल्ड डेवलप्मेंट से 30 अंक, लैंग्वेज से 60 अंक, मैथमेटिक्स से 30 अंक, साइंस और सोशल साइंस से क्रमशः 30 और 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert