CISCE ISC Syllabus 2024-25 : CISCE ISC बोर्ड ने किया कक्षा 11वीं और 12वीं का सिलेबस जारी, यहाँ करें चेक

1 minute read
CISCE ISC Syllabus 2024-25

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ISC बोर्ड द्वारा कक्षा 11 और 12 की रिवाइज्ड सिलेबस जारी कर दिया गया है। जो विद्यार्थी इस बार इस कक्षा में उपस्थित होने वाले हैं उनके लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि इस बार CISCE ने कक्षा 11 और 12 के सिलेबस में कुछ बदलाव किये हैं। वहीं कुछ विषयों के पाठ्यक्रम को संशोधित (रिवाइज्ड) भी किया है। बता दें कि रिवाइज्ड सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर उपलब्ध है।

इन विषयों में किया गया बदलाव

बता दें कि CISCE ने 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, काॅमर्स, लेखा, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और कानूनी अध्ययन सहित विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। वहीं CISCE ने कहा कि इनके अलावा किसी अन्य विषयों के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया है।

दूसरी ओर क्लास 11 के रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और इतिहास के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी के साथ बोर्ड ने कहा कि 11वीं और 12वीं के सिलेबस में किया गया यह बदलाव शैक्षणिक सेशन 2025-25 से लागू होगा।

CISCE Results 2024 कब होगा घोषित?

बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, CISCE 10वीं कक्षा का परिणाम मई 2024 के दूसरे सप्ताह में घोषित किये जाने की उम्मीद है। वहीं 12वीं कक्षा का परिणाम 14 मई तक जारी किया जा सकता है। यह भी बता दें कि 10वीं परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गयी थी जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*