भूमि एनजीओ दे रहा है INR 25,000 मासिक की स्कॉलरशिप, ग्रेजुएट्स जल्दी करें आवेदन 

1 minute read
bhumi ngo de raha hai inr 25000 masik ki scholarship

गैर सरकारी संस्थान भूमि देश के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम लेकर आया है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम देश के ग्रेजुएट्स को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने के लिए दी जा रही है ताकि वे अपना बेहतर करियर बना सकें और देश के विकास में भागीदारी बन सकें।

दो साल का स्कॉलरशिप प्रोग्राम

भूमि एनजीओ द्वारा प्रदान की जा रही यह स्कॉलरशिप एक दो साल का फेलोशिप प्रोग्राम है। इस फेलोशिप के अंतर्गत पूरे देश से मेधावी ग्रेजुएट्स का चयन किया जाएगा। यह एक फेलोशिप प्रोग्राम है जिसमें उन्हें दो साल के लिए भूमि एनजीओ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

चयनित ग्रेजुएट्स को को मिलेंगे INR 25,500 प्रति महीना

यह एक दो साल का फेलोशिप प्रोग्राम है। यह स्कॉलरशिप वर्ष 2024 से 2026 के बीच की अवधि में प्रदान की जाएगी। इस फेलोशिप के तहत स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के लिए INR 25,500 प्रतिमहीना दो साल के लिए यानी वर्ष 2024 से लेकर 2026 तक के समय के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस धनराशि का प्रयोग स्टूडेंट्स अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए कर सकेंगे। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :  स्कूल असेंबली के लिए 5 मार्च की मुख्य सुर्खियां

30 मार्च 2024 से पहले कर दें आवेदन

भूमि एनजीओ द्वारा शुरू किए जा रहे इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स 30 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स भूमि एनजीओ की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

आयुसीमा और आवेदन लिंक

भूमि स्कॉलरशिप के लिए 30 वर्ष तक की आयुसीमा वाले ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट की जाएंगी। कैंडिडेट इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट fellowship.bhumi.ngo पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

भूमि एनजीओ द्वारा प्रदान की  जा रही स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होना आवश्यक है-

  • कैंडिडेट के पास सोशल वर्क, समाजशास्त्र, इंग्लिश लिटरेचर, बी.एड या बी.टेक प्रोग्राम में ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।
  • वे किसी न किसी रूप से शिक्षा से जुड़े कार्यों से जुड़े होने चाहिए।  
  • उनके पास पूर्व में इवेंट मैनेजमेंट, क्लब लीडिंग या टीम मैनेजमेंट का अनुभव होना चाहिए।  
  • वे दो वर्ष की पूर्ण फेलोशिप करने के इच्छुक हों।  
  • वे चेन्नई के निवासी हों, अथवा चेन्नई जाने के लिए तैयार होने चाहिए। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*