CGBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। डेट शीट के अनुसार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएँ 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएँ 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक निर्धारित हैं। बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए CGBSE 2025 परीक्षा समय सारिणी ऑनलाइन मोड में जारी की है। सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए आधिकारिक PDF शेड्यूल 9 दिसंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीधे समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं। इस ब्लॉग में छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 (CGBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) की जानकारी दी गई है।
बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन |
छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षाएं | 10 और 12 |
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | दिसंबर 2025 |
10वीं की परीक्षाएं | 3 मार्च से 24 मार्च, 2025 तक |
12वीं की परीक्षाएं | 1 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक |
प्रैक्टिकल परीक्षाएं | 10 जनवरी से 31 जनवरी 2025 |
परीक्षा समय | सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे |
आंसर शीट मिलने का समय | सुबह 9:05 बजे |
प्रश्न पत्र मिलने का समय | सुबह 9:10 बजे |
रिज़ल्ट की तिथि | मई 2025 (टेंटेटिव) |
This Blog Includes:
- छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025
- छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 डेट शीट PDF
- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 सिलेबस डाउनलोड
- छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर डाउनलोड
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 एडमिट कार्ड
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 परीक्षा का समय
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 रिजल्ट डेट
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 कॉपी कैसे रिचेक करवाएं?
- छत्तीसगढ़ बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2025
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 ग्रेस मार्क्स की नीति
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 फेल होने पर क्या करें?
- FAQs
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 डेट शीट 2025
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की डेट शीट इस प्रकार है:
विषय | परीक्षा तिथि |
हिंदी | 3 मार्च 2025 |
इंग्लिश | 5 मार्च 2025 |
गणित | 7 मार्च 2025 |
विज्ञान | 10 मार्च 2025 |
व्यावसायिक पाठ्यक्रम: ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया और मनोरंजन, टेलीकम्युनिकेशंस, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर | 12 मार्च 2025 |
सामाजिक विज्ञान | 17 मार्च 2025 |
थर्ड लैंग्वेज (संस्कृत, मराठी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, सिंधी, मलयालम, कन्नड़, ओड़िआ) | 21 मार्च 2025 |
म्यूजिक, ड्राइंग, पेंटिंग | 24 मार्च 225 |
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2025
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 की डेट शीट इस प्रकार है:
विषय | परीक्षा तिथि |
हिंदी | 1 मार्च 2025 |
इंग्लिश | 4 मार्च 2025 |
इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि के लिए विज्ञान और गणित के तत्व, ड्राइंग और पेंटिंग, भोजन और पोषण | 6 मार्च 2025 |
संस्कृत | 8 मार्च 2025 |
ज्योग्राफी, फिजिक्स | 11 मार्च 2025 |
सोशियोलॉजी | 12 मार्च 2025 |
पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, ऑब्जेक्ट ड्रॉइंग एंड डिजाइनिंग, फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड | 18 मार्च 2025 |
मैथमेटिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन (आर्ट एंड कॉमर्स), इंडियन म्यूजिक, ड्राइंग इन डिजाइनिंग, डांसिंग, स्टेनो टाइपिंग, फार्मिंग (आर्ट), होम साइंस एनाटॉमी फिजियोलॉजी एंड हाइजीन, कमर्शियल मैथमेटिक्स, इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइजेशन | 22 मार्च 2025 |
बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, एलिमेंट्स ऑफ़ एनिमल हसबेंडरी एंड पोल्ट्री फार्मिंग, हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन आर्ट, एलिमेंट्स ऑफ़ साइंस | 24 मार्च 2025 |
रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विसेज एंड टेक्निशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वैलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर | 26 मार्च 2025 |
मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, ओड़िआ | 27 मार्च 2025 |
साइकोलॉजी | 28 मार्च 2025 |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:
- छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएँ।
- ‘इनफॉर्मेशन काउंटर’ सेक्शन पर जाएँ।
- CG बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2025’ या ‘CG बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड का टाइम टेबल आपको 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें और सहेजें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 डेट शीट PDF
छत्तीसगढ़ बोर्ड डेट शीट PDF यहां से डाउनलोड करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 (CGBSE Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) की प्रभावी तैयारी के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- छत्तीसगढ़ बोर्ड सिलेबस को देखें और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।
- आपको वेटेज और कठिनाई स्तर के आधार पर विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- बोर्ड में आने वाली सभी विषयों को कवर करने वाली एक समय सारिणी बनाएं।
- पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हुए कठिन विषयों के लिए अधिक समय आवंटित करें।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों और NCERT पुस्तकों से अध्ययन करें, विशेष रूप से विज्ञान और गणित के लिए।
- बोर्ड के परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए कम से कम 5-10 वर्षों के पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए।
- परीक्षा में समय प्रबंधन में सुधार के लिए सैंपल पेपर हल करें और मॉक टेस्ट भी देना चाहिए।
- बोर्ड के पेपर के समय पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार का पालन करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 सिलेबस डाउनलोड
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 सिलेबस पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें:
छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर डाउनलोड
छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर यहां डाउनलोड करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जाते हैं लेकिन छात्र उन्हें वहां से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। केवल विद्यालय ही डाउनलोड कर सकते हैं और वे इन्हें छात्र को प्रदान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 के विषय में आपको अपने स्कूल में संपर्क करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 परीक्षा का समय
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का समय निर्धारित किया है। 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर उपस्थित होना आवश्यक है। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे से शुरू होगा, और प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा का समय सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 (CGBSE Board 10th 12th Exam in Hindi 2025) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए:
- एडमिट कार्ड साथ रखें: बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा समय का पालन करें: परीक्षा हॉल में रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- सिर्फ अनुमत सामग्री लाएं: पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक स्टेशनरी साथ लाएं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है।
- आंसर शीट ध्यान से भरें: रोल नंबर और अन्य विवरण सही तरीके से भरें।
- ड्रेस कोड का पालन करें: स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा में उपस्थित हों।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 रिजल्ट डेट
पिछले वर्षों के परिणाम जारी करने के रुझान के अनुसार वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई 2025 में घोषित होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 2024 में परिणाम 9 मई को घोषित किए गए थे। छात्र अपने परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम की सटीक तारीख के लिए, छात्रों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 कॉपी कैसे रिचेक करवाएं?
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 कॉपी रिचेक करवाने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- सूचनाओं की जाँच करें: होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम सूचनाओं और अधिसूचनाओं (Notifications) को देखें।
- यदि रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में कोई अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज़, जैसे कि मार्कशीट की प्रति, संलग्न करें।
- रीचेकिंग के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2025
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषयों में फैल हो जाते हैं। वर्ष 2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा की सटीक तिथियां आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई हैं। पिछले वर्षों की कंपार्टमेंट परीक्षा के आधार पर ये संभावना है यह जुलाई या अगस्त 2025 में आयोजित की जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर नियमित रूप से नवीनतम अपडेट के लिए नजर रखनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 ग्रेस मार्क्स की नीति
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ग्रेस मार्क्स नीति के अनुसार, यदि कोई छात्र किसी एक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक से एक या दो अंक कम प्राप्त करता है, तो बोर्ड उस छात्र को ग्रेस मार्क्स प्रदान देकर उसे पास घोषित कर सकता है। छात्रों को प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स प्रदान करने का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक वर्ष को बचाना है, ताकि वे एक या दो अंकों की कमी के कारण अनुत्तीर्ण न हों।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 फेल होने पर क्या करें?
अगर कोई छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में फेल हो जाता है तब भी उसके पास अपनी शिक्षा जारी रखने के कई विकल्प उपलब्ध हैं। छात्र यदि एक या दो विषयों में फेल हुआ है तो वह कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकता हैं। यह परीक्षा आमतौर पर मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जुलाई या अगस्त में आयोजित होती है। इसके अलावा यदि छात्र को आपको लगता है कि उसे कम अंक मिले हैं, तो वह अपनी कॉपी की पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। यदि छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता या उसमें भी सफल नहीं होता है, तो वह अगले वर्ष फिर से परीक्षा दे सकता है।
FAQs
टाइम टेबल के अनुसार क्लास 10th की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 का रिजल्ट मई 2025 तक जारी कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च 2025 तक होंगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा का एक बोर्ड है। CGBSE छत्तीसगढ़ सरकार की एक राज्य एजेंसी है, यह छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य, कला और व्यावसायिक धाराओं के लिए तिथि पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी। छात्र नीचे पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 के लिए डेट शीट जारी कर दी गई है। टाइम टेबल के अनुसार क्लास 10th की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक एवं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी।
छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए उन्हें कुल मिलाकर 33% अंक भी प्राप्त करने होंगे।
संबंधित ब्लाॅग्स
- हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- राजस्थान बोर्ड 8वीं 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- मणिपुर बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2025
- गोवा बोर्ड का टाइम टेबल 2025
- CISCE टाइम टेबल 2025 कक्षा 10
अब आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 (CGBSE 10th 12th Exam in Hindi 2025) के बारे में सभी जानकारी मिल चुकी है। सही तैयारी और निर्देशों का पालन करके आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। सभी छात्रों को हमारी ओर से शुभकामनाएँ! इसी तरह के अन्य सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।