Umang CBSE Result 2024: जानिए रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

1 minute read
CBSE Result Kaise Dekhe

Umang CBSE Result 2024: कक्षा 10 और 12 के छात्र CBSE रिजल्ट की प्रतीक्षा खत्म हो गई है। कक्षा 10वीं के एग्जाम इस साल 19 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चले थे। कक्षा 12 के एग्जाम 19 फ़रवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल (साइंस – 22 फ़रवरी से अप्रैल, कॉमर्स – 22 फ़रवरी से 27 मार्च और आर्ट्स – 19 फ़रवरी से 1 अप्रैल) को समाप्त हुए थे।

आपको बता दें की इस बार CBSE बोर्ड ने 10वीं, 12वीं एग्जाम के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी कर दिए हैं। 

CBSE Board कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024: डिजिलॉकर में मार्कशीट कैसे एक्सेस करें?

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप से UBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • स्टेप 1: सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी का उसे करके अपने अकाउंट में साइन इन करें।
  • स्टेप 3: “सीबीएसई” टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: ड्रॉप-डाउन मेनू से “क्लास 10th” या “क्लास 12th” चुनें।
  • स्टेप 5: अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 6: “डाक्यूमेंट्स प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7: आपका CBSE Board 10th या 12th Result स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

यह भी पढ़ें: CBSE Full Form in Hindi : सीबीएसई का फुल फॉर्म क्या है?

CBSE Result Kaise Dekhe?

CBSE बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स नीचे बताए गए हैं-

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज खुलने पर “एग्जाम” या “रिजल्ट” सेक्शन खोजें।
  • कक्षा 10 या कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2024 के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अपनी डिटेल्स दर्ज करने CBSE बाद, “सबमिट” या “रिजल्ट जांचें” बटन पर क्लिक करें।
  • 2024 के लिए आपके CBSE कक्षा 10 या कक्षा 12 बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • आप भविष्य के उपयोग के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से कैसे चेक करें CBSE बोर्ड रिजल्ट?

SMS के माध्यम से भी CBSE बोर्ड रिजल्ट चेक किया जा सकता है, जो इस प्रकार हैं:

  • CBSE12 (रोल नंबर) (जन्मतिथि) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) और इसे 7738299899 नंबर पर भेजें।
  • जन्म तिथि का प्रारूप DDMMYYYY होना चाहिए।
  • इसके बाद छात्रों को उनके मार्क्स की सब्जेक्ट वाइज लिस्ट के साथ एक SMS प्राप्त होगा। उन्हें तुरंत संदर्भ के लिए CBSE कक्षा 12 रिजल्ट 2024 को सुरक्षित करना होगा।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (2 May) : स्कूल असेंबली के लिए 2 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CBSE के बारे में

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) को 1921 में स्थापित किया गया था। इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। 1929 में भारत सरकार ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड नामक एक संयुक्त बोर्ड की स्थापना की। CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जो परीक्षा आयोजित करता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है, जिसका प्रबंधन भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

उम्मीद है कि Umang CBSE Result 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*