Bihar Board Topper 2024 List: मृत्युंजय कुमार बने राज्य के टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

1 minute read
Bihar Board Topper 2024 List

Bihar Board Topper 2024 List: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 23 मार्च, 2024 को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट, results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

Bihar Board Topper 2024 List 

12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से जारी किया गया है। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की साइंस स्ट्रीम के मृत्युंजय कुमार राज्य के टॉपर बने हैं। 12वीं की परीक्षा में मृत्युंजय कुमार  को 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर सिमरन गुप्ता, वरुण कुमार रहें। सिमरन गुप्ता और वरुण कुमार को कुल 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिंस कुमार ने बाजी मारी।

देखें टॉपर्स के नाम और उनके अंक
1. मृत्युंजय कुमार     481
2. सिमरन गुप्ता         477
3. वरुण कुमार         477
4. प्रिंस कुमार         476
5. आकृति कुमारी    475
6. राजा कुमार        475
7. साना कुमारी         475
8. प्रज्ञा कुमारी        475
9. अनुष्का गुप्ता        474
10. अंकिता कुमारी     474

Bihar Board 12th Result ये भी पढ़ें

Bihar Board Online.bihar.gov.in 2024 : आज जारी होंगे 12वीं एग्जाम के रिजल्टBihar Board 12th Result Kab Aayega : 23 मार्च को जारी होगा रिजल्ट यहां है डायरेक्ट लिंक
Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं की रिजल्ट डेट जारीBSEB Bihar Board Result 2024 : 5 साल में कैसा रहा 10वीं 12वीं का रिजल्ट

BSEB 12th Result : टॉपर्स को क्या मिलता है ये ईनाम

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड क्लास 12वीं परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 100000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाता है। वहीं दूसरा स्थान पर आने वाले छात्रों को 75000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाता है।

इस साल 12वीं  इस साल 87.21% छात्र पास हुए हैं। जिसमें साइंस में 87.7%, कॉमर्स में 94.88% और आर्ट्स में 86.15% छात्र पास हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*