CBSE Board Result 2023: जानिए CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे कैलकुलेट किया जाता है?

1 minute read
Janiye CBSE 10vi aur 12vi result 20223 kaise calculate kiya jata hai

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं का रिज़ल्ट आने वाला है। संभावित है कि मई के पहले हफ्ते के भीतर ही CBSE की 10वीं कक्षा का बोर्ड रिज़ल्ट जारी कर दिया जाएगा।  सामान्यत: 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट के कुछ दिनों बाद ही CBSE कक्षा 12वीं का बोर्ड रिज़ल्ट भी जारी कर देता है।  यह तो सुनिश्चित है कि CBSE 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट अगले महीने यानी मई में ही जारी करेगा।  

स्टूडेंट्स बोर्ड एग्ज़ाम्स में मार्क्स तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या मार्क्स को केलकुलेट करने की होती है।  बोर्ड रिज़ल्ट के बाद अक्सर लोग उनसे उनकी पर्सेंटेज पूछ लेते हैं और वे बता नहीं पाते।  ऐसा अधिकतर मैथ्स में कमजोर स्टूडेंट्स के साथ होता है।  मगर अब आपको इस बात से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।  यहाँ CBSE की 10वीं और 12वीं के मार्क्स को केलकुलेट करने का तरीका बताया जा रहा है। इससे मैथ्स में कमजोर स्टूडेंट्स को बहुत मदद मिलेगी। 

CBSE Board Results 2023 Live Updates 

CBSE Board Result 2023: इस तरह से करें CBSE 10वीं और 12वीं के मार्क्स को कैलकुलेट 

स्टूडेंट्स नीचे बताए जा रहे तरीके से 10वीं और 12वीं के मार्क्स आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं : 

  • उदाहरण के लिए CBSE में 10वीं और 12वीं कक्षा में 5 विषय होते हैं।  प्रत्येक सब्जेक्ट का पेपर 100 नंबर का होता है। इस हिसाब से सभी विषयों का टोटल 500 होता है।   
  • अगर किसी स्टूडेंट ने 500 में से कुल 400 अंक प्राप्त किए हैं तो आपको 400 को 500 से डिवाइड करना होगा।  
  • 400 को 500 से डिवाइड करने पर 0.8 संख्या प्राप्त होती है।  
  • अब पर्सेंटेज निकालने के लिए आपको  0.8 की संख्या को 100 से मल्टीप्लाई करना होगा।  
  •  0.8 को 100 से मल्टीप्लाई करने पर 80 नंबर प्राप्त होते हैं।  
  • अत: 500 में 400 से मार्क्स  लाने वाले स्टूडेंट ने 80%  मार्क्स हासिल किए हैं।  

CBSE Board Result 2023: सब्जेक्ट वाइज़ पर्सेंटेज निकालने का तरीका 

  • परसेंट का अर्थ होता है “per cent”  यानी प्रत्येक 100 पर। इसलिए हिंदी में भी परसेंट को प्रतिशत कहते हैं। यानी प्रत्येक 100 के हिसाब से।  
  • सब्जेक्ट वाइज़ पर्सेंटेज निकालने का तरीका बहुत ही आसान है।  
  • आपको जिस सब्जेक्ट में 100 में से जितने मार्क्स मिले होते हैं वही उस सब्जेक्ट की पर्सेंटेज भी होती है।  
  • उदाहरण के लिए अगर आपको साइंस विषय में 100 मेंसे 50 मार्क्स मिले हैं तो आपको साइंस विषय में 50 परसेंट मार्क्स  प्राप्त हुए हैं।  
  • इस हिसाब से साईस विषय में आपकी पर्सेंटेज 50 बनती है। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम अपडेट्स के लिए  Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*