CBSE Board Result 2024: जानिए CBSE 10वीं और 12वीं के लिए क्या है पासिंग पर्सेंटेज

1 minute read
CBSE Board Result 2024

CBSE Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CBSE 10th 12th Result, मई 2024 मेंजारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, 10वीं और 12वीं के परिणाम 12 मई तक जारी हो सकते है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके देख सकेंगे।

वहीं स्टूडेंट्स को अक्सर यह फ़िक्र रहती है कि CBSE में पासिंग पर्सेंटेज क्या है? बहुत से स्टूडेंट्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज़न में ही रहते हैं। लेकिन यहाँ आपकी इस दुविधा को दूर करने के लिए CBSE 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के लिए पासिंग पर्सेंटेज की डिटेल्स यहाँ दी जा रही है।  

यह भी पढ़ें : HP Bose Results 2024 Live Updates

CBSE Board Result 2024 : CBSE 10वीं बोर्ड क्लास के लिए पासिंग पर्सेंटेज 

CBSE के अनुसार 10वीं की परीक्षा में प्रत्येक स्टूडेंट को पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना ज़रूरी है।  उदाहरण के लिए मान लीजिए हिंदी का पेपर 100 नंबर का होता है।  इस हिसाब से अंग्रेजी में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33% मार्क्स लाना ज़रूरी होगा।  इसी तरह से प्रैक्टिकल मार्क्स वाले सब्जेक्ट्स में भी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग अलग कम से कम 33% मार्क्स लाना आवश्यक है। उदाहरण के लिए मैथ्स का एग्जाम अगर 100 मार्क्स का ही जिसमें प्रैक्टिकल के 20 मार्क्स और थ्योरी के 80 मार्क्स हैं तो आपको पास होने के लिए 33% के हिसाब 80 में से कम से कम 26 मार्क्स प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। इसे आप नीचे दी गई टेबल के माध्यम से अच्छी तरह से समझ सकते हैं : 

सब्जेक्ट थ्योरी के मार्क्स प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स पासिंग पर्सेंटेज 
इंग्लिश  80 20 33 
मैथ्स 80 20 33 
साइंस 80 20 33 
कंप्यूटर एप्लीकेशंस  30 70 33 
सोशल स्टडीज़ 80 20 33 

CBSE Board Result 2024: CBSE 12वीं बोर्ड क्लास के लिए पासिंग पर्सेंटेज 

CBSE की 12वीं के बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग अलग पास होना होता है।  पास होने के लिए स्टूडेंट को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करने होते हैं।  नीचे टेबल के माध्यम से अलग अलग स्ट्रीम्स के लिए अलग अलग सब्जेक्ट्स के अनुसार पासिंग पर्सेंटेज के बारे में बताया गया है : 

CBSE Board Result 2023: क्लास 12 साइंस के लिए पासिंग पर्सेंटेज 

सब्जेक्ट थ्योरी के मार्क्स प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स पासिंग पर्सेंटेज 
फिजिक्स 70  30 33 
मैथ्स 80 20 33 
केमिस्ट्री 70 30 33 
बायोलॉजी   70  30 33 
इंग्लिश 80 20 33 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, 73.76% छात्र हुए पास

CBSE Board Result 2024: क्लास 12 आर्ट्स के लिए पासिंग पर्सेंटेज 

सब्जेक्ट थ्योरी के मार्क्स प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स पासिंग पर्सेंटेज 
फ़िज़ियॉलॉजी70  30 33 
सोशियोलॉजी 80 20 33 
हिस्ट्री 80 20 33 
पोलिटिकल साइंस 80  20  33 
इंग्लिश 80 20 33 

CBSE Board Result 2024: क्लास 12 कॉमर्स  के लिए पासिंग पर्सेंटेज 

सब्जेक्ट थ्योरी के मार्क्स प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स पासिंग पर्सेंटेज 
अकाउंट्स 70  30 33 
इकोनॉमिक्स 80 20 33 
बिज़नेस स्टडीज़ 70 30  33 
मैथ्स 70 30 33 
इंग्लिश 80 20 33 

उम्मीद है आप सभी को CBSE Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*