यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद सभी की निगाहें सीबीएसई के रिजल्ट पर हैं। CBSE के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द भी खत्म होने वाला है। 10वीं और 12वीं कक्षा के CBSE Board Result 2023 जल्द ही मई के पहले सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। आईये जानते हैं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें ?
CBSE Board Results 2023 Live Updates
कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?
CBSE बोर्ड में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 14 फरवरी से शुरू हुई थी और 21 मार्च को समाप्त हुई थी। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। CBSE बोर्ड जल्द ही रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट ऑफ़िशियल वेबसाइट से देखें।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और जानें कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें –
- आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- ‘सीबीएसई रिजल्ट 2023 क्लास 10’ की लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट का रोल नंबर, स्कूल नंबर और डिटेल्स दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर सीबीएसई कक्षा 10 वीं रिजल्ट 2023 (CBSE Class 10th result 2023) प्रदर्शित होगा।
- स्क्रीनशॉट लें, प्रिंट आउट निकालें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और जानें कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें –
- आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- ‘सीबीएसई रिजल्ट 2023 क्लास 12’ की लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट का रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी आदि दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 सीबीएसई रिजल्ट (Class 12 board exam 2023 CBSE result) स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- cbseresults.nic.in रिजल्ट 2023 क्लास 12वीं (cbseresults.nic.in result 2023 Class 12th) का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें और इसे भविष्य में संदर्भ के लिए संभाल कर रख लें।
ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ।