NEET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज से शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

1 minute read
NEET PG 2024 Registration

NEET PG 2024 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार आज यानी 16 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से NEET PG के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। वहीं, जो कैंडिडेट्स इस बार NEET PG 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वें NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 मई निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं NEET PG 2024 Registration से संबंधित सभी अहम जानकारी। 

केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

NEET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अनिवार्य है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल इंस्टीट्यूट से MBBS की डिग्री कम्पलीट की हो। इसके साथ ही जरुरी इंटर्नशिप भी पूरी होनी चाहिए। बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को ‘मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया’ (MCI) या ‘स्टेट मेडिकल काउंसिल’ (SMC) से ‘परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट’ की भी आवश्यकता होगी। 

वहीं रजिस्ट्रेशन के दौरान सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कैंडिडेट्स को निर्धारित एग्जाम फीस INR 3500 का भुगतान करना होगा। जबकि SC/ST/PWD कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस INR 2500 है।

NEET PG 2024 Registration: कैसे करें अप्लाई?

यहाँ NEET PG 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:- 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स NBE की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। 
  • इसके बाद ‘NEET PG 2024 Registration’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अनिवार्य जानकारी दर्ज करें और अन्य विवरण भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आप अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करके रेफरेंस के तौर पर रख लें। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*