UGC NET Exam Schedule Dec 2023 : यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का शेड्यूल जारी, इस लिंक से करें चेक

1 minute read
UGC NET Exam Schedule Dec 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सत्र परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई है। नवीनतम घोषणा के अनुसार, यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सत्र परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीद्वार परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। या फिर इस ब्लॉग में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी जाएगी।

यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल का डायरेक्ट लिंक

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा शेड्यूल

आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए 6 से 14 दिसंबर, 2023 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 का समय, यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आदि साझा करेंगे। शिफ्ट 1 एवं शिफ्ट 2 के समय का विवरण नीचे दिए गए टेबल में देखें।

विवरणयूजीसी नेट शिफ्ट -1यूजीसी नेट शिफ्ट -2
यूजीसी नेट परीक्षा का समयप्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तकअपराह्न 3.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक

इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

वहीं आपको बता दें कि जल्द ही UGC NET दिसंबर 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में ये जारी हो सकते हैं, जिसे उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : UGC NET Admit Card 2023

उम्मीद है आपको UGC NET Exam Schedule Dec 2023 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*