JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस्ड कंप्लीट, यहां देखें पेपर एनालिसिस और आंसर की से जुड़ी जानकारी

1 minute read
40 views
JEE Mains & Advanced 2023

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) एग्जाम 4 जून (रविवार) को कंप्लीट हो गया है। इस वर्ष IIT गुवाहाटी की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया है। यह एग्जाम 2 चरणों में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई। 

इस बार के दोनों पेपर 180-180 अंक के रहे। पूरा पेपर 360 अंकों का रहा। विद्यार्थियों द्वारा मिले फीडबैक के अनुसार पेपर 1 और पेपर 2 का कठिनाई लेवल लगभग एक जैसा रहा। यानी दोनों पेपर कठिन रहे। कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर 1 को सॉल्व करने में ज्यादा परेशानी हुई और प्रत्येक पेपर में 4 सेक्शन रहे।

मैथमेटिक्स का पेपर पिछले साल की तरह लंबा और कठिन रहा। वहीं केमेस्ट्री का पेपर पिछले साल के जैसा ही रहा। फिजिक्स पिछले साल की तुलना में ज्यादा आसान थी। जिन स्टूडेंट्स ने तैयारी के दौरान बीते सालों के पेपर साॅल्व किए होंगे, उनका एग्जाम बेहतर रहा होगा। 

फिजिकल कमेस्ट्री में न्यूमेरिकल सेक्शन में अच्छे क्वैश्चन पूछे गए

केमेस्ट्री का पेपर कठिन रहा। दोनों पेपर में लगभग सभी टॉपिक्स कवर किए गए हैं। इनऑर्गेनिक कमेस्ट्री में लगभग सभी मुख्य टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। फिजिकल कमेस्ट्री में न्यूमेरिकल सेक्शन में अच्छे क्वैश्चन पूछे गए।

9 जून को आएगी JEE Advanced 2023 की कैंडिडेट रिस्पांस शीट

IIT गुवाहाटी 9 जून को JEE Advanced 2023 कैंडिडेट रिस्पांस शीट जारी करेगा। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार JEE Advanced 2023 आंसर की 11 जून को जारी होगी। कैंडिडेट्स JEE Advanced 2023 आंसर की PDF पेपर 1 और 2 के लिए उपलब्ध होने पर डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2023 : Exam Highlights 

  • JEE Advanced 2023 का आयोजक: IIT गुवाहाटी
  • एग्जाम के बाद का प्रोसेस: BE व Btech कोर्स में एडमिशन
  • एग्जाम के बाद कहां कितने इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिलेगाः 33
  • एग्जाम का मोड: CBT (कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट)
  • सब्जेक्ट: मैथ, केमेस्ट्री और फिजिक्स
  • एग्जाम के लिए समय: 6 घंटे (3 घंटे पेपर 1 और 3 घंटे पेपर 2)।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert