CAT Exam 2024 Registration Date: 1 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 24 नवंबर को है एग्जाम

1 minute read
CAT Exam 2024 Registration Date

CAT Exam 2024 Registration Date जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से 1 से 2 सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। CAT एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी। वहीं रिजल्ट आने की संभावना दिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है। CAT की फुलफॉर्म कॉमन एडमिशन टेस्ट होती है।

CAT Exam 2024 Registration Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
CAT 2024 नोटिफिकेशन डेटजुलाई 2024 के आखिरी सप्ताह में
CAT Exam 2024 Registration Date1 अगस्त 2024
CAT 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2024
CAT 2024 के लिए एडमिट कार्डएग्जाम से 1 से 2 सप्ताह पहले
CAT 2024 Exam Date24 नवंबर 2024
CAT 2024 रिजल्टदिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (29 May) : स्कूल असेंबली के लिए 29 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर ‘new registration’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, फ़ोन नंबर और मेल ID भरें।
  • इसके बाद CAPTCHA कोड और OTP मिलने पर डिटेल वेरीफाई करें।
  • अब CAT 2024 ID जो मेल पर भेजी गई है उससे लॉगिन करें।
  • इसके बाद अपनी पर्सनल और अकादमिक डिटेल्स भरें।
  • अब नई फोटो और स्कैन्ड साइन अपलोड करें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म फीस भरके फॉर्म डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

CAT 2024 की एप्लिकेशन फीस

CAT 2024 की एप्लिकेशन फीस नीचे दी गई है-

  • INR 1,200: SC/ST/PwD केटेगरी
  • INR 2,400: General/EWS/NC-OBC केटेगरी

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (28 May) : स्कूल असेंबली के लिए 28 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CAT 2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

CAT 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in विजिट करें।
  • अब ‘login’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना CAT एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
  • अब ‘admit card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड ‘download’ करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

CAT 2024 का एग्जाम पैटर्न

CAT 2024 का एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

CAT 2024 एग्जाम सेक्शन-Verbal Ability & Reading Comprehension (VARC)
-Data Interpretation & Logical Reasoning (DILR)
-Quantitative Aptitude (QA)
सेक्शन वाइज एग्जाम ड्यूरेशन40 मिनट पर सेक्शन
टोटल क्वेश्चन66
टोटल मार्क्स198
लैंग्वेजइंग्लिश
क्वेश्चन टाइपMCQs और नॉन-MCQs
मार्किंग स्कीम-हर सही उत्तर के लिए 3 मार्क्स
-1 हर गलत उत्तर के लिए 1 मार्क काटा जाएगा

उम्मीद है कि CAT Exam 2024 Registration Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*