Cambridge University History – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास

1 minute read
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का इतिहास

Cambridge University History in Hindi : क्या आप जानते हैं कि सन 1209 में स्थापित ‘कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय’ दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों और अग्रणी शैक्षणिक केंद्रों में से एक है, जिसका एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। कैम्ब्रिज का लगभग 800 वर्षों का इतिहास इसे यूरोप का चौथा सबसे ऐतिहासिक और वर्तमान समय में अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय बनाता है। वहीं कैम्ब्रिज के प्रसिद्ध कॉलेज और विश्वविद्यालय भवन दुनियाभर के छात्रों को आकर्षित करते हैं। यहाँ के वर्षों पुराने भव्य  पुस्तकालयों में लगभग 15 मिलियन से अधिक किताबें हैं जिनसे शिक्षाविदों और छात्रों को विद्वत्तापूर्ण जानकारी मिलती हैं। बता दें कि वर्ष 2020-2021 के आंकड़ों के अनुसार 150 से अधिक देशों से लगभग 24,270 छात्र यहाँ पढ़ाई कर रहे हैं। कैम्ब्रिज 31 कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों से बना है।

वहीं भारत के दिग्गज उद्योगपति और ‘मैन आफ स्टील’ के नाम से विख्यात ‘सर दोराबजी टाटा’, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू’, पूर्व प्रधानमंत्री ‘राजीव गांधी’, पूर्व प्रधानमंत्री ‘मनमोहन सिंह’, भारत के महान गणितज्ञ ‘श्रीनिवास रामानुजन, हिंदी के प्रसिद्ध कविहरिवंशराय बच्चन’ और प्रख्यात अर्थशास्त्री ‘अमर्त्य सेन कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के नोटेबल एलुमनाई रह चुके हैं। वहीं, कैम्ब्रिज के पूर्व छात्रों और सहयोगियों में 121 नोबेल पुरस्कार विजेता, 47 राष्ट्राध्यक्ष और 210 ओलंपिक पदक विजेता हैं। 

आइए अब जानते हैं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का इतिहास (Cambridge University History in Hindi) और इससे जुड़े रोचक तथ्य।

सन 1209कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की स्थापना 
सन 1284कैम्ब्रिज का पहला कॉलेज पीटरहाउस, एली के बिशप द्वारा स्थापित किया गया। 
सन 1446 हेनरी VI ने ईटन कॉलेज और किंग्स कॉलेज की स्थापना की। 
सन 1546हेनरी VIII ने कैम्ब्रिज में ‘ट्रिनिटी कॉलेज’ की स्थापना की थी। 
सन 1584‘कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस’ की स्थापना
सन 1687आइज़क न्यूटन की ‘प्रिंसिपिया मैथमेटिका’ प्रकाशित हुई। 
सन 1897भौतिक वैज्ञानिक और प्रोफ़ेसर ‘जेजे थॉमसन’ ने इलेक्ट्रॉन की खोज की। 
सन 1849 थॉमस बैबिंगटन मैकाले की पुस्तक ‘इंग्लैंड का इतिहास’ का प्रकाशन।  
सन 1906 जेजे थॉमसन को इलेक्ट्रॉन पर उनके कार्य के लिए भौतिकी का ‘नोबेल पुरस्कार’  मिला। 
सन 1936लॉर्ड कीन्स ने कैम्ब्रिज आर्ट्स थिएटर की शुरुआत की।
सन 1937 डोरोथी गैरोड डिज्नी विश्वविद्यालय की पहली महिला प्रोफेसर बनी। 
सन 1948महिलाओं को ग्रेजुशन करने की अनुमति मिली। 
सन 1989 ‘कैम्ब्रिज फाउंडेशन’ की स्थापना हुई। 
सन 1996प्रोफेसर जेम्स मिर्लिस को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। 
सन 1997मौली मैक्सवेल 105 वर्ष की आयु में कैम्ब्रिज की सबसे बुजुर्ग स्नातक बनीं।
सन 2009 कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने अपनी 800वीं वर्षगांठ मनाई। 

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की स्थापना 

यूरोप के सबसे ऐतिहासिक और पुराने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की स्थापना सन 1209 में हुई थी। जब विद्वान सामूहिक अध्ययन के उद्देश्य से कैम्ब्रिज के प्राचीन रोमन व्यापारिक केंद्र में एकत्रित हुए थे। बता दें कि यहीं स्थान कैम्ब्रिज का सबसे पुराना अभिलेख माना जाता है। वहीं सन 1284 में कैम्ब्रिज का पहला कॉलेज पीटरहाउस, एली के बिशप द्वारा स्थापित किया गया था। क्या आप जानते हैं कंप्‍यूटर के संस्थापक ‘चॉर्ल्‍स बैबेज’ ने इस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी। इसके बाद सन 1347 में पेमब्रोक की काउंटेस मैरी ने ‘पेमब्रोक कॉलेज’  (Pembroke College) की स्थापना की।

हेनरी VI ने रखी किंग्स कॉलेज की नींव 

सन 1446 में हेनरी VI ने ईटन कॉलेज और किंग्स कॉलेज की स्थापना की। कालांतर में सन 1473 में रॉबर्ट वुडलार्क ने ‘सेंट कैथरीन कॉलेज’ (St. Catherine College) और हेनरी VII की माता लेडी मार्गरेट ब्यूफोर्ट ने सन 1511 में सेंट जॉन्स कॉलेज (St. John’s College) की स्थापना की। सन 1516 में कैम्ब्रिज की प्रोफेसर लेडी मार्गरेट ने कई ग्रीक पुस्तकों का अनुवाद करके नई पाठ्यपुस्तकों की रचना की जो ‘नई शिक्षा’ का मुख्य आधार बनी। इस कारण उन्हें उत्तरी पुनर्जागरण का सबसे महत्वपूर्ण विद्वानों में से एक माना जाता है।

दुनिया की सबसे पुरानी प्रेस की स्थापना 

आपको बता दें कि सन 1546 में हेनरी VIII ने कैम्ब्रिज में ‘ट्रिनिटी कॉलेज’ की स्थापना की थी। वहीं इसके कुछ वर्षों के बाद दुनिया की सबसे पुरानी, ‘कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस’ की स्थापना हुई। बहुत कम लोग यह जानते है कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एक गैर-विद्यालय संस्था (Non-school institution) है और विश्वविद्यालय के प्रकाशन व्यवसाय के रूप में कार्य करती है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के दुनियाभर में 50 से अधिक कार्यालय हैं, जबकि  इसकी प्रकाशन सूची में अकादमिक रिसर्च, प्रोफेशनल डेवलपमेंट, रिसर्च जर्नल, एजुकेशन और बाइबल प्रकाशन से संबंधित 45,000 शीर्षक शामिल हैं।

Cambridge University History in Hindi

आइज़क न्यूटन की ‘प्रिंसिपिया मैथमेटिका’ का प्रकाशन 

सन 1687 में महान अंग्रेजी गणितज्ञ ‘आइज़क न्यूटन’ (Isaac Newton) की ‘प्रिंसिपिया मैथमेटिका’ प्रकाशित हुई, जिसमें आधुनिक भौतिकी के मूलभूत सिद्धांतों की स्थापना की गई। वहीं कैम्ब्रिज का पहला वनस्पति उद्यान सन 1762 में ट्रिनिटी के ‘रिचर्ड वॉकर’ द्वारा स्थापित किया गया। इसके कुछ वर्ष बाद सन 1849 में ट्रिनिटी के फेलो ‘थॉमस बैबिंगटन मैकाले’ ने अपनी लोकप्रिय पुस्तक ‘इंग्लैंड का इतिहास’ (History of England) के पहले और दूसरे खंड प्रकाशित किए।  

महिलाओं की उच्च शिक्षा का पहला आवासीय विश्वविद्यालय

सन 1869 में एमिली डेविस और अन्य लोगों ने मिलकर ‘गिर्टन कॉलेज’ (Girton College) की स्थापना की, जो महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा का पहला आवासीय विश्वविद्यालय स्तर का संस्थान था। वहीं सन 1937 में ‘डोरोथी गैरोड डिज्नी’ पुरातत्व की प्रोफेसर बनीं, जो विश्वविद्यालय की पहली महिला प्रोफेसर थीं।

नोबेल पुरस्कार विजेता 

सन 1897 में भौतिक वैज्ञानिक और प्रोफ़ेसर ‘जेजे थॉमसन’ ने इलेक्ट्रॉन की खोज की, जिन्होंने बाद में  इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी सहित संपूर्ण आधुनिक भौतिकी की नींव रखी। बाद के वर्षों में, आविष्कारकों ने उनके काम का उपयोग टेलीफोन, रेडियो और टेलीविजन जैसे नए उपकरणों को विकसित करने के लिए किया। सन 1906 में जेजे थॉमसन को इलेक्ट्रॉन पर उनके कार्य के लिए भौतिकी का ‘नोबेल पुरस्कार’ (Nobel prize) मिला। इसके बाद सन 1929 में बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर ‘सर फ्रेडरिक गौलैंड हॉपकिंस’ को विटामिन की खोज के लिए फिजियोलॉजी और मेडिसिन के लिए ‘नोबेल पुरस्कार’ मिला।

1948 में महिलाओं को मिली ग्रेजुएशन करने की मंजूरी 

जहाँ एक तरफ सन 1920 में महिलाओं को ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ में ग्रेजुएशन करने की मंजूरी मिली। वहीं दूसरी तरह कैम्ब्रिज में महिलाओं को सन 1948 में पुरुष छात्रों की तरह ही स्नातक की उपाधि प्राप्त करने की अनुमति दी गई। बता दें कि किसी महिला को दी जाने वाली पहली मानद उपाधि दिवंगत ‘महारानी एलिजाबेथ द क्वीन’ को प्रदान की गई थी। इसके एक वर्ष बाद सन 1949 में ‘मौरिस विल्क्स’ (Maurice Wilkes) ने ‘इलेक्ट्रॉनिक डिले स्टोरेज ऑटोमेटिक कैलकुलेटर’ (EDSAC) का विकास किया, जो सफलतापूर्वक काम करने वाला पहला संग्रहित प्रोग्राम डिजिटल कंप्यूटर था।

‘स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप’ का विकास 

कैम्ब्रिज के इंजीनियरिंग विभाग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के ‘प्रोफेसर सर चार्ल्स ओटली’ और उनकी टीम ने सन 1960 में पहला ‘स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप’ विकसित किया। जो पिछले 50 वर्षों में विकसित किया गया सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण था। इसके दो वर्ष बाद सन 1962 में ‘मैक्स पेरुट्ज़’ (Max Perutz) ने कैम्ब्रिज में मेडिकल रिसर्च काउंसिल की आणविक जीवविज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की और उसका निर्देशन किया।

इंग्लैंड का पहला विज्ञान पार्क

सन 1975 में ट्रिनिटी कॉलेज के वरिष्ठ डॉ. जॉन ब्रैडफील्ड के मार्गदर्शन में, कैम्ब्रिज के बाहरी इलाके में इंग्लैंड का पहला ‘विज्ञान पार्क’ स्थापित किया। वहीं सन 1980 में डॉ. फ्रेडरिक सेंगर रसायन विज्ञान के लिए दो नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए। सन 1988 में गणित के प्रोफेसर लुकासियन और ‘प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग’ ने अपनी पुस्तक ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ (A Brief History of Time) प्रकाशित की, जो उस समय सबसे अधिक बिकने वाली वैज्ञानिक पुस्तकों में से एक थी। 

सन 1990 में ‘रॉयल ग्रीनविच ऑब्जर्वेटरी’ कैम्ब्रिज में स्थानांतरित हो गई, जिससे यह शहर खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के अध्ययन के लिए दुनिया के अग्रणी केंद्रों में से एक बन गया। क्या आप जानते हैं कि सन 1676 में इस ऑब्जर्वेटरी के संस्थापक ‘जॉन फ्लेमस्टीड’ ने भी कैम्ब्रिज में अध्ययन किया था। 

कैम्ब्रिज-एमआईटी संस्थान की स्थापना

सन 1999 में ब्रिटेन में उद्यमिता को बेहतर बनाने के लिए कैम्ब्रिज-एमआईटी संस्थान की स्थापना की गई। इसके बाद 2007 में महामहिम महारानी ने एडनब्रुक अस्पताल के निकट कैम्ब्रिज बायोमेडिकल कैंपस में ‘कैंसर रिसर्च यूके कैम्ब्रिज रिसर्च इंस्टीट्यूट’ का उद्घाटन किया। वर्ष 2013 में कैम्ब्रिज ने अपनी स्थापना के लगभग 800 वर्ष बाद सिंगापुर में ‘कैम्ब्रिज सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड एजुकेशन’ की स्थापना की।

भारत में कैम्ब्रिज के पूर्व छात्र – Cambridge Alumni in India

यहाँकैम्ब्रिज विश्वविद्यालयका इतिहास (Cambridge University History in Hindi) और यहाँ शिक्षा प्राप्त करने वाले कुछ प्रसिद्ध भारतीय नोटेबल एलुमनाई के बारे में बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:- 

नोटेबल एलुमनाईपेशा 
सर दोराबजी टाटाभारत के दिग्गज उद्योगपति 
पंडित जवाहरलाल नेहरूभारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री 
राजीव गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 
डॉ मनमोहन सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 
श्रीनिवास रामानुजनभारत के महान गणितज्ञ
हरिवंशराय बच्चन हिंदी के प्रसिद्ध कवि 
अमर्त्य सेनभारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री
जयंत विष्णु नार्लीकरभारतीय खगोलशास्‍त्री
कैमेलिया पंजाबीलेखक 
जिया मोदीप्रख्यात भारतीय कॉर्पोरेट वकील और व्यवसायी 
लॉर्ड करण बिलिमोरिया कोबरा बीयर के संस्थापक 

संबंधित ब्लॉग्स

FAQs

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय कब बना?

कैम्ब्रिज की स्थापना वर्ष 1209 में हुई थी।

क्या कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्राइवेट है?

कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में स्थित एक सार्वजनिक कॉलेजिएट अनुसंधान विश्वविद्यालय है।

कैम्ब्रिज में कितने विश्वविद्यालय हैं?

कैम्ब्रिज 31 कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों से बना है।

कैम्ब्रिज का सबसे पुराना कॉलेज कौन सा है?

सन 1284 में कैम्ब्रिज का पहला कॉलेज पीटरहाउस, एली के बिशप द्वारा स्थापित किया गया था।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी किस शहर में है?

यह यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज शहर में स्थित है।

आशा है कि आपको ‘कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय’ का इतिहास (Cambridge University History in Hindi) और उससे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*