बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, जानिए नई टाइमिंग 

1 minute read
bihar ke sarkari schools ka samay badla

बिहार राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से बिहार के सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि 15 मई से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। अब तक स्कूल का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक था। वहीं 16 मई से बिहार के सभी सरकारी स्कूल नए टाइम टेबल के अनुसार संचालित किए जाएंगे। 

शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन 

शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नई टाइमिंग को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नए टाइम टेबल के अनुसार बिहार के सरकारी स्कूल सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। वहीं सुबह 10 बजे से 10.30 के बीच का समय लंच के लिए रखा गया है। दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक मिशन दक्ष के तहत पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज़ की व्यवस्था की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 17 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

30 जून तक लागू रहेगा नया टाइम टेबल 

बिहार के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सरकारी स्कूलों के लिए यह नया टाइम टेबल 16 मई 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक प्रभावी रहेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों की 90% उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। 

यह भी पढ़ें : 16 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

बढ़ती गर्मी के कारण लिया गया टाइमिंग बदलने का निर्णय 

बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए यह नया टाइम टेबल जारी करने का फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बच्चों पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और गर्मी के कारण उनका स्वास्थ्य खराब न हो, इस कारण से बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए यह नई टाइमिंग लागू की गई है। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*