भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है?

1 minute read

1973 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में, भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर नामक पहल शुरू की। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य था बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देना था। इस परियोजना के केंद्र में बाघ अभयारण्यों का निर्माण किया गया। ये विशेष रूप से संरक्षित क्षेत्र थे जहाँ बाघों को शिकारियों और मानवीय हस्तक्षेप से सुरक्षा प्रदान की जाती थी। पहले चरण में, जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, जो कि उत्तराखंड में स्थित है, को इस परियोजना में शामिल किया गया था। यह एशिया का पहला राष्ट्रीय उद्यान था और बाघों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। इसी तरह प्रोजेक्ट टाइगर ने पूरे भारत में कई बाघ अभयारण्यों की स्थापना की। आज के इस लेख में हम जानते हैं भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है?

भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है?

वर्तमान में भारत में कुल 54 टाइगर रिज़र्व हैं। इन 54 अभयारण्यों में लगभग 2,977 बाघ रहते हैं। बता दें कि दुनिया के 80% बाघ भारत में रहते हैं। यह भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की एक बड़ी सफलता मानी जाती है। यह टाइगर रिजर्व न केवल बाघों के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे जैव विविधता के खजाने और वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग हैं। आईये जानते हैं भारत में टाइगर रिजर्व कौन कौन से हैं?

भारत में टाइगर रिजर्व की सूची

भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है, इसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं :

क्र.सं.टाइगर रिजर्वघोषित वर्षराज्य
1.कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व 1973-74उत्तराखंड
2.बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व 1973-74कर्नाटक
3.मानस टाइगर रिजर्व1973-74असम
4.कान्हा टाइगर रिजर्व1973-74मध्यप्रदेश
5.सुंदरबन टाइगर रिजर्व1973-74पश्चिम बंगाल
6.रणथंबोर टाइगर रिजर्व1973-74राजस्थान
7.पलामू टाइगर रिजर्व1973-74झारखंड
8.सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व1973-74उड़ीसा
9.मेलघाट टाइगर रिजर्व1973-74महाराष्ट्र
10.सरिस्का टाइगर रिजर्व1978-79राजस्थान
11.पेरियार टाइगर रिजर्व1978-79केरल
12.इन्द्रावती टाइगर रिजर्व1982-83छत्तीसगढ़
13.बक्सा टाइगर रिजर्व1982-83पश्चिम बंगाल
14.नागार्जुनसागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व1982-83आंध्रप्रदेश
15.नामदफा टाइगर रिजर्व1982-83अरूणाचल प्रदेश
16.दुधवा टाइगर रिजर्व1987-88उत्तर प्रदेश
17.कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व1988-89तमिलनाडु
18.वाल्मीकि टाइगर रिजर्व1989-90बिहार
19.इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व1992-93मध्यप्रदेश
20.बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व1993-94मध्यप्रदेश
21.टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व1993-94महाराष्ट्र
22.डम्पा टाइगर रिजर्व1994-95मिजोरम
23.पन्ना टाइगर रिजर्व1994-95मध्यप्रदेश
24.भद्रा टाइगर रिजर्व1998-99कर्नाटक
25.पेंच टाइगर रिजर्व1998-99महाराष्ट्र
26.पक्के टाइगर रिजर्व1999-2000अरूणाचल प्रदेश
27.सतपुरा टाइगर रिजर्वनामेरी टाइगर रिजर्व1999-2000मध्यप्रदेश
28.नामेरी टाइगर रिजर्व1999-2000असम
29.उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व2008-09छत्तीसगढ़
30.अनामलाई टाइगर रिजर्व2008-09तमिलनाडु
31.काजीरंगा टाइगर रिजर्व2008-09असम
32.सत्कोसिया टाइगर रिजर्व2008-09उड़ीसा
33.डांडेली या काली टाइगर रिजर्व2008-09कर्नाटक
34.अचानकमार टाइगर रिजर्व2008-09छत्तीसगढ़
35.मुदुमलाई टाइगर रिजर्व2008-09तमिलनाडु
36.संजय दुबरी टाइगर रिजर्व2008-09मध्यप्रदेश
37.पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व2008-09केरल
38.नागरहोल टाइगर रिजर्व2008-09कर्नाटक
39.सह्याद्री टाइगर रिजर्व2009-10महाराष्ट्र
40.बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व2010-11कर्नाटक
41.कावल टाइगर रिजर्व2012-13तेलंगाना
42.सत्मंगलम टाइगर रिजर्व2013-14तमिलनाडु
43.नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व2013-14महाराष्ट्र
44.मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व2013-14राजस्थान
45.अमराबाद टाइगर रिजर्व2014तेलंगाना
46.बोर टाइगर रिजर्व2014महाराष्ट्र
47.पीलीभीत टाइगर रिजर्व2014उत्तर प्रदेश
48.राजाजी टाइगर रिजर्व2015उत्तराखंड
49.कमलांग टाइगर रिजर्व2016अरूणाचल प्रदेश
50.ओरांग टाइगर रिजर्व2016असम
51.श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व2021तमिलनाडु
52.रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व2021राजस्थान
53.गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व2021छत्तीसगढ़
54.रानीपुर टाइगर रिज़र्व2022उत्तर-प्रदेश

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व है? के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*