Today’s Current Affairs in Hindi | 04 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 04 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 04 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

04 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में जयपुर में भारतीय सेना की ’71वीं इंटर सर्विस गोल्फ चैंपियनशिप 2023-24′ संपन्न हुई है।
  2. हाल ही में 03 दिसंबर को ‘विश्व विकलांग दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ‘भारतीय जनता पार्टी’ (BJP) को बहुमत प्राप्त हुआ है।
  4. हाल ही में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ‘कांग्रेस’ (INC) को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। 
  5. हाल ही में ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) ने सूचना के आदान-प्रदान के लिए ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ (BOI) के साथ समझौता किया है।
  6. हाल ही में भारत ने मालदीव देश से ’75 भारतीय सैनिकों’ को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।
  7. हाल ही में रियाद में ‘एक्सपो 2023 वर्ल्ड फेयर’ का आयोजन किया जाएगा।
  8. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ‘पेमा खांडू’ और भारत में अमेरिकी राजदूत ‘एरिक गार्सेटी’ ने ‘द हंप वर्ल्ड वॉर-II संग्रहालय’ का उद्घाटन किया है।
  9. हाल ही में नई दिल्ली में वार्षिक पुस्तक मेला ‘पुस्तकायन’ 2023 का शुभारंभ हुआ है।
  10. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 के दौरान ‘LEADIT 2.0’ (लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन) पोर्टल लॉन्च किया है। 
  11. हाल ही में ‘कैप्टन राजेश उन्नी’ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  12. हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मेटा’ (Meta) के साथ समझौता किया है।
  13. हाल ही में ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) की वैज्ञानिक ‘वी.आर ललितांबिका’ को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘Legion of Honour’ से सम्मानित किया गया है।
  14. हाल ही में प्रसिद्ध लेखिका और अनुवादक ‘अर्शिया सत्तार’ को फ्रांसीसी साहित्यिक सम्मान “नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स” से सम्मानित किया गया है।
  15. हाल ही में प्रो. (डॉ.) मोहन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडियाज मोमेंट: चेजिंग पॉवर इक्वेशन अराउंड द वर्ल्ड’ का विमोचन किया गया है।

यह भी पढ़ें – 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर किया था हमला

04 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में ‘5वां वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव’ आयोजित किया गया है?

(A) तमिलनाडु 
(B) केरल  
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) आंध्र प्रदेश 
उतर- (B) केरल  

2. हाल ही में ‘13वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023’ का खिताब किसने अपने नाम किया है?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) तेलंगाना 
(D) उत्तर प्रदेश 
उतर- (A) पंजाब 

3. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कहाँ ‘जल इतिहास उत्सव’ आयोजित किया गया है?

(A) पटना 
(B) जयपुर 
(C) नई दिल्ली 
(D) बेंगलुरु 
उतर- (C) नई दिल्ली 

4. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर ‘शेन डॉरिच’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?

(A) ऑस्ट्रेलिया 
(B) इंग्लैंड 
(C) साउथ अफ्रीका
(D) वेस्टइंडीज
उतर- (D) वेस्टइंडीज

5. हाल ही में किस राज्य में ‘23वां हॉर्नबिल महोत्सव’ शुरू हुआ है?

(A) मिजोरम 
(B) नागालैंड 
(C) सिक्किम 
(D) मणिपुर 
उतर- (B) नागालैंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*