Mitti Ka Paryayvachi Shabd: मृदा, माटी, मृतिका, खाक, धूल, धूलिका आदि

1 minute read
Mitti Ka Paryayvachi Shabd

Mitti Ka Paryayvachi Shabd मृदा, माटी, मृतिका, खाक, धूल, धूलिका, रेणु, जमीन, प्रशस्ता, पृथ्वी, धरती, भूमि, भू , मत्सा, घूसर, चिक्कण, कीचड़, रज, गर्द, वातकेतु, वातध्वज और संचरा होते हैं। यहां आप Mitti Ka Paryayvachi Shabd कितने होते हैं, मिट्टी शब्द का वाक्य में प्रयोग और म वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। 

Mitti Ka Paryayvachi Shabd क्या है

यहां मिट्टी के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. मृदा
2. माटी
3. मृतिका
4. खाक
5. धूल
6. धूलिका
7. रेणु
8. जमीन
9. प्रशस्ता
10. वातकेतु
11. संचरा 
12. भूमि
13. भू
14. गर्द
15. मत्सा
16. घूसर
17. चिक्कण
18. कीचड़
19. रज
20. वातध्वज

यह भी पढ़ें :

मिट्टी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग 

1. बाढ़ और सुनामी के कारण मृदा अपरदन अधिक होता है। 
2. मूसलाधार वर्षा क कारण कई ग्रामीण स्थानों पर कीचड़ हो जाता है। 
3. अंशुल बचपन में अपने मित्रों के साथ धूल में खेलता था।
4. तेज तूफ़ान आने के कारण हर जगह गर्द उड़ने लगी है। 
5. इस उपजाऊ भूमि पर फसल की अच्छी पैदावार होती है।   

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. मनुष्य – नर, आदमी, मनुज, मानव, मानुष, जन आदि। 
2. मशहूर – प्रसिद्ध, नामी, प्रख्यात, विख्यात, ख्यातिप्राप्त आदि। 
3. मोक्ष – मुक्ति, निर्वाण, कैवल्य, परधाम, परमपद आदि। 
4. मर्कट – वानर, बंदर, कपि, कीश, शाखामृग आदि। 
5. मेधा – मनीषा, प्रज्ञा, विचार, बुद्धि, मति आदि। 
6. महक – खुशबू, सुगंध, सौरभ, सुवास, सुगंधि आदि। 
7. मंजूषा – पिटारा, संदूक, बक्सा, पिटक, पेटी आदि। 
8. मैना – सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया आदि। 
9. मोर – नीलकंठ, कलापी, सारंग, मयूर, नर्तकप्रिय आदि। 
10. मछली – शफरी, मकर, मत्स्य, मीन, जलजीवन आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*