CUET PG Admit Card Out : सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

1 minute read
CUET PG Admit Card Out

इस साल सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए लाखों स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। आपको बता दें कि CUET PG 2024 परीक्षा का आयोजन 157 विषयों के लिए 11 से 28 मार्च 2024 के बीच सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में विभिन्न केंद्रों में किया जायेगा। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 मार्च 2024 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज जारी कर दिया है। वहीं बीते दिन यानी 7 मार्च 2024 को सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जारी किया गया एडमिट कार्ड सिर्फ 11 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हैं। एनटीए जल्द ही 28 मार्च तक होने वाली बाकी परीक्षाओं के लिए एडमिड कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

यह भी पढ़ें : जारी हुआ सीयूईटी पीजी परीक्षा का शेड्यूल, यहाँ करें चेक

CUET PG Admit Card Out : ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर CUET PG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आ

स्टेप 5: इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

CUET PG Admit Card डायरेक्ट लिंक

अन्य जानकारी

एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करते समय अगर आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप एनटीए से हेल्पलाइन: 011 4075 9000 पर या ईमेल [email protected] के माध्यम से मदद ले सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि जारी शेड्यूल के मुताबिक, CUET PG 2024 की परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल आप इस लिंक की मदद से चेक कर सकते हैं

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*