Aurangzeb Ko Kisne Mara Tha: मुग़ल बादशाह औरंगजेब को किसने मारा था?

1 minute read
Aurangzeb Ko Kisne Mara Tha

Aurangzeb Ko Kisne Mara Tha: भारत पर शासन करने वाले छठें मुगल बादशाह औरंगजेब अपनी क्रूरता और कट्टरता के लिए प्रसिद्ध थे। इतिहास में उल्लेखित है कि भारतीय इतिहास औरंगजेब की क्रूरता के किस्सों से भरा पड़ा है। उन्होंने सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए क्या-क्या नहीं किया। अपने बूढ़े पिता “शाहजहां” को नजरबंद किया, भाई “दारा शिकोह” को मरवाया, बेटे को जहर दिया, गैर मुसलमानों के साथ कई ज़ुल्म किए और सैकड़ो मंदिर तुड़वाए। औरंगजेब जब तक सत्ता में रहे, तबतक उनके शासन में विद्रोह के चलते कई जंगे चलती रही। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर मुगल साम्राज्य के सबसे शक्तिशाली बादशाह औरंगजेब की मृत्यु कैसे हुई या उन्हें किसने मारा था?  (Aurangzeb Ko Kisne Mara Tha) इस ब्लॉग में इस प्रश्न का उत्तर दिया गया है। 

औरंगजेब को किसने मारा था? – Aurangzeb Ko Kisne Mara Tha

इतिहासकारों के अनुसार मुग़ल बादशाह औरंगजेब की मृत्यु 3 मार्च, 1707 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वाभाविक हुई थी। बाद में उनके पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित ख़ुल्दाबाद (Khuldabad) लाया गया। बताना चाहेंगे औरंगज़ेब का मक़बरा औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित ख़ुल्दाबाद शहर में हैं। वर्तमान में यह मक़बरा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है और एक राष्ट्रीय स्मारक है। इस मक़बरे के पास एक पत्थर लगा है जिस पर औरंगज़ेब का पूरा नाम- “अब्दुल मुज़फ़्फ़र मुहीउद्दीन औरंगज़ेब आलमगीर” लिखा है। इस पत्थर पर हिज़्री कैलेंडर के हिसाब से औरंगज़ेब के जन्म और मृत्यु की तारीख़ अंकित है। 

ख़ुल्दाबाद में क्यों बनाया गया औरंगज़ेब का मक़बरा?

इतिहासकारों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार औरंगज़ेब ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी मृत्यु के बाद उन्हें उनके गुरु “सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा सैयद ज़ैनुद्दीन शिराज़ी” के पास ही दफ़नाया जाए। वह ख़्वाज़ा सैयद जैनुद्दीन को अपना पीर मानते थे। 

बताना चाहेंगे ख़ुल्दाबाद का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी हैं। यहां भद्र मारुति मंदिर प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं, जहां हनुमान जयंती पर श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा इस स्थान पर प्रसिद्ध सूफ़ी संतों की दरगाहें हैं, जहां प्रतिवर्ष उर्स लगते हैं। 

FAQs 

औरंगजेब का जन्म कहां हुआ था?

औरंगजेब का जन्म 3 नवंबर, 1618 को गुजरात के दाहोद में हुआ था। 

औरंगजेब की मृत्यु कब हुई?

औरंगज़ेब की मृत्यु 3 मार्च, 1707 को दक्षिण भारत के अहमदनगर में हुई थी। 

शाहजहां को औरंगजेब ने क्यों कैद किया था?

मुगल साम्राज्य हासिल करने के लिए औरंगजेब ने अपने भाइयों का कत्ल कराया और पिता शाहजहां को नजरबंद किया था। 

औरंगजेब को कहां दफनाया गया था? 

औरंगज़ेब का मक़बरा औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित ख़ुल्दाबाद शहर में हैं।

औरंगजेब का पिता कौन था?

औरंगजेब के पिता मुग़ल बादशाह शाहजहां थे। 

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में मुग़ल बादशाह औरंगजेब को किसने मारा था (Aurangzeb Ko Kisne Mara Tha) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही भारतीय इतिहास, ट्रेंडिंग इवेंट्स और जनरल नॉलेज से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*