जानिए भारत की पहली हेरीटेज सिटी अहमदाबाद के बारे में 

1 minute read
अहमदाबाद शहर

क्या आप जानते हैं अहमदाबाद, दुनिया का सबसे बड़ा डेनिम प्रोड्यूसर है? क्या आप जानते हैं यह वही शहर जो महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों से जुड़ा हुआ है? क्या आप जानते हैं अहमदाबाद ही भारत की पहली हेरीटेज सिटी है? अगर नहीं, तो ये लेख आपके लिए हैं। अहमदाबाद एक ऐसा ऐतिहासिक शहर जिसके हर एक कोने में एक अलग कहानी छिपी है। इसी कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे अहमदाबाद शहर के बारे में और इसी के साथ ही इस शहर के इतिहास से लेकर रोचक तथ्यों तक की सम्पूर्ण जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान पाएंगे। 

अहमदाबाद शहर के बारे में 

साबरमती नदी के तट पर स्थित अहमदाबाद, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा और भारत का सातवां सबसे बड़ा शहर है। अपने समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध इस शहर की स्थापना 15वीं शताब्दी में सुल्तान अहमद शाह द्वारा की गयी थी। तब से लेकर अब तक यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। ऐसे में अहमदाबाद को ‘भारत का मेनचेस्टर’ भी कहा जाता है। बता दें कि यह शहर 600 वर्षों तक गुजरात की राजधानी रहा है। अब गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।

अहमदाबाद कई ऐतिहासिक स्मारक हैं, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापार और वाणिज्य का केंद्र, आधुनिक इमारतों आदि का एक मिश्रण है। वहीं एक जीवंत और गतिशील शहर अहमदाबाद, भारत के सबसे तेजी से उभरते शहरों में से एक है। ऐसे में आईये जानतें हैं इस शहर का क्या है इतिहास। 

यह भी पढ़ें : भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है?

अहमदाबाद शहर का इतिहास

अहमदाबाद इतिहास, परंपरा और आधुनिकता का संगम है, जिसकी स्थापना 1411 में सुल्तान अहमद शाह द्वारा की गयी थी। उसके बाद 1487 में सुल्तान महमूद बेगड़ा ने शहर के चारों ओर एक दीवार का निर्माण करवाया। वहीं 1572 अकबर ने इस शहर को जीत लिया। 1758 तक आते आते अहमदाबाद मराठा साम्राज्य का हिस्सा बन गया। इसके बाद यह 1818 में  ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया और 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, अहमदाबाद गुजरात राज्य का हिस्सा बन गया। इस समय के दौरान यहाँ कई ऐतिहासिक स्थलों का निर्माण हुआ, जिनमें शामिल हैं: जामा मस्जिद, भद्र का किला, रानी की वाव, साबरमती आश्रम आदि। 

अहमदाबाद शहर क्यों प्रसिद्द है?

अहमदाबाद राज्य कई कारणों से प्रसिद्ध है, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-

  • अहमदाबाद कपड़ा उद्योग के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहाँ कई कपड़ा मिलें और बाज़ार हैं, जहाँ से देश भर में कपड़े की आपूर्ति होती है। इसी कारण इस शहर को “भारत का मैनचेस्टर” कहा जाता है।
  • अहमदाबाद शहर 600 वर्षों से अधिक पुराना है। यहाँ कई ऐसे ऐतिहासिक स्मारक जैसे जामा मस्जिद, भद्र का किला और रानी की वाव शामिल है जो अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
  • अहमदाबाद राज्य शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह कई शैक्षणिक संस्थानों का घर है जिसमें IIT गांधीनगर, IIM अहमदाबाद और निरमा यूनिवर्सिटी शामिल है। 
  • इसके अलावा यहाँ कई बड़ी कंपनियों और उद्योगों के कार्यालय भी हैं।
  • इन सब के अलावा इस शहर में आप यहाँ साबरमती आश्रम, कंकड़िया झील और गांधी स्मृति भी देख सकते हैं।
  • अहमदाबाद एक हरा-भरा शहर है जो अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। 

अहमदाबाद शहर की संस्कृति 

अहमदाबाद राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर विभिन्न धर्मों, भाषाओं,समुदायों, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। यहाँ सभी धर्मों के लोग रहते हैं। यहाँ सभी धर्मों के त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिनमें नवरात्रि, रथ यात्रा, दीपावली और ईद शामिल हैं। वैसे तो यहाँ कि मुख्य भाषा गुजरती है, लेकिन यहाँ हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं।

अहमदाबाद शहर के आकर्षण

अहमदाबाद राज्य इतिहास, संस्कृति, कला और वास्तुकला के प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। यहाँ कई आकर्षण हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • ऐतिहासिक स्मारक: जामा मस्जिद, भद्र का किला, रानी की वाव, साबरमती आश्रम। 
  • धार्मिक स्थल: स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, सीदी सैय्यद की मस्जिद। 
  • संग्रहालय: कालीको टेक्सटाइल म्यूजियम, गांधी स्मृति, शांतिनिकेतन। 
  • अन्य आकर्षण: कांकरिया झील, लौ गार्डन, साबरमती रिवरफ्रंट। 

यह भी पढ़ें : द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

अहमदाबाद शहर को विश्व धरोहर में कब शामिल किया गया?

8 जुलाई, 2017 को गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर को विश्व विरासत समिति के 41वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर शहर की सूची में शामिल। यह इस सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला और एशिया का तीसरा शहर था। आपको बता दें कि अभी तक भारत में कुल 42 विश्व धरोहर स्थल है जिसमें से 33 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं। यह भी बता दें कि वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इंडिया में सबसे पहले 1983 में अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं, ताजमहल और आगरा के किले को शामिल किया गया था। उसके बाद धीरे धीरे कई स्थल जुड़ते चले गए। वहीं हाल ही में शांतिनिकेतन और होयसल के पवित्र मंदिर समूह को वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। 

अहमदाबाद शहर के बारे में रोचक तथ्य 

अहमदाबाद राज्य के बारे में रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं-

  •  कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध अहमदाबाद शहर को भारत का “मैनचेस्टर” कहा जाता है। 
  • गुजरात का सबसे बड़ा शहर और भारत के सातवें सबसे बड़े शहरों में से एक अहमदाबाद की स्थापना 1411 में सुल्तान अहमद शाह ने की थी।
  • 1960 से 1970 तक, अहमदाबाद गुजरात की राजधानी था। उसके बाद राजधानी गांधीनगर स्थानांतरित कर दी गई थी।
  • यह शहर भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है।

संबंधित आर्टिकल्स

भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है?यूनेस्को का मुख्यालय
अजंता की गुफाएंकेवलादेव नेशनल पार्क  
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यानकंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
रामप्पा मंदिरहुमायूं का मकबरा

FAQs

अहमदाबाद वर्ल्ड हेरिटेज सिटी कब बना?

अहमदाबाद को जुलाई 2017 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर शहर के रूप में घोषित किया गया था।

अहमदाबाद शहर क्यों प्रसिद्ध है?

अहमदाबाद को भारत का “मैनचेस्टर” कहा जाता है क्योंकि यह शहर कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। 

भारत का 42 वां विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?

भारत का 42 वां विश्व धरोहर स्थल होयसला मंदिर है। 

आशा है कि आपको अहमदाबाद शहर से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में मिल गयी होगी। वैश्विक धरोहर से जुड़े ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*