एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम : जानिए डॉ. कलाम के द्वारा अविष्कार की गईं सभी मिसाइलों के नाम 

1 minute read
एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम

मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले भारत रत्न, मशहूर वैज्ञानिक डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बेहतरीन कामों से आज पूरी दुनिया परिचित है। अब्दुल कलाम ने भारत को प्रगतिशील बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। वे बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। गरीब होते हुए भी उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और भारत के 11वें राष्ट्रपति भी बने। 

डॉ. कलाम का सबसे बड़ा सपना था कि वे भारत को इतना मजबूत बना दें कि कोई भारत की तरफ आँख उठाकर भी न देख सके। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होने भारत को अनेकों आधुनिक मिसाइलों से समृद्ध  बनाया। इनमें से कुछ कुछ प्रमुख मिसाइल “नाग” “पृथ्वी” और “अग्नि” आदि हैं। यहाँ एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम दिए जा रहे हैं। 

उपनाम मिसाइल मैन
व्यवसायइंजीनियर, वैज्ञानिक, लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ
जन्म तिथि 15-अक्टूबर 1931
जन्म स्थानधनुषकोडी गांव, रामेश्वरम, तमिलनाडु 
पिता का नाम जैनुल्लाब्दीन
माता का नाम असीम्मा
डॉ. कलाम का निधन27 जुलाई 2015, शिलांग, मेघालय
राष्ट्रपति11 वें (25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007)
सम्मान पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न आदि 
आत्मकथा विंग्स ऑफ फायर: एन ऑटोबायोग्राफी

डॉ. कलाम का संक्षिप्त परिचय 

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक स्थान पर हुआ था। उनके पिता एक मछुआरे थे। इनके पिता का नाम जैनुल्लाब्दीन और माता का नाम असीम्मा था। डॉ. कलाम का  पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम था। उनके पांच बहन और पांच भाई थे।  अब्दुल कलाम की प्रारम्भिक शिक्षा रामेश्वरम से ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे ऐरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी चले गए। डॉ. कलाम को भारत को “नाग” “आकाश” और “अग्नि” जैसी मिसाइलें देने के लिए जाना जाता है। भारत को परमाणु शक्ति बनाने में भी उनका बहुत बड़ा हाथ था। उन्हें भारत रत्न के पुरस्कार से भी सम्मनित किया गया था। वर्ष 2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति चुने गए। 

27 जुलाई 2015 की शाम आईआईएम शिलॉन्ग में छात्रों को सम्बोधित करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।  

एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम 

यहाँ एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम दिए जा रहे हैं : 

  • पृथ्वी 
  • त्रिशूल
  • आकाश
  • नाग
  • ब्रह्मोस
  • अग्नि 

एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम और उनकी विशेषताएं 

यहाँ एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम और उनकी विशेषताएं बताई जा रही हैं : 

मिसाइल विशेषता 
पृथ्वी सतह से सतह, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल
रेंज-150–300 किमी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 
अग्नि री-एंट्री टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर ,शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल
रेंज– 700–900 किमी
त्रिशूलशॉर्ट रेंज सतह से हवा में वार करने वाली मिसाइल  रेंज- 12 किमी
नाग एन्टी टैंक मिसाइलदागो और भूल जाओ प्रणाली पर आधारित सभी प्रकार के मौसम में काम करने में सक्षम 
आकाश मीडियम रेंज सतह से हवा में वार करने में सक्षम रेंज – 18 किमी
ब्रम्होस लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों, युद्धपोत के साथ-साथ जमीन पर मौजूद सिस्‍टम समेत कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से लॉन्च किया जा सकता है। 
स्पीड – 2,9000 किमी प्रति घंटाध्वनि की गति से भी तेज़ 
रेंज – 300 किलोमीटर से 800 किलोमीटर के बीच। 

आशा है आपको एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम पर विचार पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य मोटिवेशन ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*