12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas) – 2002 में आज ही के दिन से हुई थी बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत

1 minute read
12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 12 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas) जानेंगे। 

12 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2001 में 12 जून को ही सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश में वार्ता शुरू हुई थी। 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था। 1990 में 12 जून को ही रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की थी। 2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था। 1972 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2016 में आज ही के दिन सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता था।
  • 2008 में 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को पुरस्कृत किया गया।
  • 2007 में 12 जून को ही आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।
  • 2007 में आज ही के दिन कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में 4 भारतीयों का चयन हुआ था। 
  • 2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
  • 2001 में आज ही के दिन सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश की वार्ता शुरू हुई थी।
  • 1999 में 12 जून को ही पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
  • 1998 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया।
  • 1975 में 12 जून को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था।
  • 1972 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर 8 खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
  • 1665 में 12 जून को ही न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।
  • 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1957 में आज ही के दिन पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ था।
  • 1957 में 12 जून के दिन ही भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ था।
  • 1935 में 12 जून के दिन ही भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म हुआ था।
  • 1932 में आज ही के दिन मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म हुआ था।
  • 1932 में आज ही के दिन मराठी अभिनेत्री (शर्मीली) जयश्री तलपड़े का जन्म हुआ था।

12 जून को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधान हुआ था।
  • 2015 में 12 जून के दिन ही पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ था।
  • 2003 में आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ था।
  • 2000 में 12 जून के दिन मराठी लेखक पी.एल देशपांडे का निधन हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास
9 जून का इतिहास10 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*