12 जुलाई का इतिहास (12 July Ka Itihas) – 1823 में आज ही के दिन कलकत्ता में पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का किया गया था अनावरण

1 minute read
12 जुलाई का इतिहास (12 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 12 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 12 जुलाई का इतिहास (12 July Ka Itihas) जानेंगे। 

12 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1960 में आज ही के दिन भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। 1823 में 12 जुलाई को ही कलकत्ता में भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का इनोग्रेशन किया गया था।

1998 में आज ही के दिन फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल को 1.7 अरब लोगों ने देखा था। 2001 में आज ही के दिन अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत हुई थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

12 जुलाई का इतिहास (12 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2003 में आज ही के दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत हुए थे।
  • 2001 में 12 जुलाई को ही भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा शुरू हुई थी। 
  • 1998 में आज ही के दिन 16वें वर्ल्ड कप फुटबाल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया था।
  • 1989 में 12 जुलाई को ही दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर को खोला गया था।
  • 1970 में आज ही के दिन अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ में 600 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1960 में 12 जुलाई को ही भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।
  • 1935 में 12 जुलाई को ही बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी थी।
  • 1918 में आज ही के दिन टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट होने से 500 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1912 में 12 जुलाई को ही ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
  • 1862 में आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया था।
  • 1823 में 12 जुलाई को ही कलकत्ता में भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का इनोग्रेशन किया गया था।
  • 1812 में आज ही के दिन जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया था।
  • 1673 में 12 जुलाई को ही नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1346 में आज ही के दिन लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

12 जुलाई का इतिहास (12 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1982 में आज ही के दिन भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ था।
  • 1965 में 12 जुलाई के दिन ही क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 12 जुलाई के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ था।

12 जुलाई को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के जाने माने नायक और खलनायक अभिनेता प्राण का निधन हुआ था।
  • 2012 में 12 जुलाई के दिन ही विश्व प्रसिद्ध पहलवान और फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन हुआ था।

12 जुलाई को प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 12 जुलाई का इतिहास (12 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*