11 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

11 अक्टूबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस है। यह दिन समाज में बालिकाओं के सहभागिता को वृद्धि देने, उनके स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने, और उनकी शिक्षा और करियर के लिए मार्ग तैयार करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल 2024 में दुनियाभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। इस ब्लॉग में 11 अक्टूबर के मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस क्या है? 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बालिकाओं के अधिकारों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। महिलाएं जन्म से ही, परिवार में उनकी स्थिति, उनके शिक्षा के अधिकार, और उनके करियर के विकास में आने वाली कई सारी चुनौतियों का सामना करती हैं। इस दिन का उद्देश्य इस तरह की चुनौतियों को दूर करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है। 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास 

वर्ष 1995 में बीजिंग में महिलाओं पर विश्व सम्मेलन में देशों ने सर्वसम्मति से बीजिंग डिक्लेरेशन को अपनाया गया था। तब के समय में बीजिंग घोषणापत्र विशेष रूप से लड़कियों के अधिकारों की बात करने वाला पहला घोषणापत्र था। इसके बाद कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को प्रस्तुत किया था। 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया। 19 दिसंबर, 2011 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों को पहचानने के लिए 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस घोषित करने के लिए संकल्प 66/170 को अपनाया। इसके बाद हर साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कैसे मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, और विभिन्न संगठन बालिकाओं के अधिकारों और महत्व को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार और वेबिनार का आयोजन करते हैं। विभिन्न एनजीओ बालिकाओं के अधिकारों को प्रमोट करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस अवसर पर रैली और प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। इन रैलियों में लोग बालिकाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं। बालिकाओं के अधिकारों और महत्व के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श का समय निकाला जाता है, ताकि लोगों को इन मुद्दों के बारे में जागरूक किया जा सके।

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?6 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 11 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*