10 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। यह दिन लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। किसी भी व्यक्ति का मानसिक रूप से स्वस्थ होना महत्वपूर्ण है और यह दिन लोगों में इस बात की जागरूकता बढ़ाने में सहायता करता है। इस ब्लॉग में 10 अक्टूबर के मनाए जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस क्या है?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो हर साल 10 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डालना है। इसका काम सरकारों और व्यक्तियों दोनों से सकारात्मक बदलावों को अपनाने का आग्रह करना है। इस दिन को मनाने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक कल्याण के समान महत्व के स्तर तक बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास 

वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत 10 अक्टूबर 1992 को की थी। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के उप महासचिव रिचर्ड हंटर ने 1992 में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसी स्थापना के बाद वर्ष 1994 से वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी के मार्गदर्शन में, यह दिन एक थीम आधारित उत्सव में बदल दिया गया। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का महत्व 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना, मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों को समर्थन प्रदान करना और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। यह दिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी देता है और बताता है कि यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। यह दिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक करता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग सही समय पर उपचार प्राप्त कर सकें। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कई देश मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर नीतियों को लागू करने और सुधार करने के लिए प्रेरित होते हैं। क्योंकि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही समाज में सकारात्मक योगदान दे सकता है इसलिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना व्यक्ति और समाज दोनों के विकास के लिए आवश्यक है। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए आप मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक जागरूकता अभियानों या गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आप मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे किसी लोगो की सहायता कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए धन जुटाने के लिए एक अभियान में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर आप मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानने के लिए शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?6 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 10 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*