10 Lines On Farmer: छात्रों के लिए किसान पर 10 लाइन 

1 minute read
10 Lines On Farmer in Hindi

भारत को एक कृषि प्रधान देश माना जाता है। यानि कृषि भारत के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। भारत की अर्थव्ययवस्था में कृषि एक बड़ी भूमिका निभाती है। कृषि के ऊपर कई सारी फ़िल्में और गाने भी बन चुके हैं। इससे पता चलता है कि कृषि भारत में कितना महत्व रखती है। किसान बहुत ही मेहनती होता है। वह धरती का सीना चीरकर उसमें फसल उगाता है, जिससे सबका पेट भरता है। इसी कारण से किसान को अन्नदाता भी कहा जाता है। यहाँ 10 Lines On Farmer in Hindi दी जा रही हैं। इनकी मदद से छात्र अपने स्कूल का होम असाइनमेंट पूरा कर सकते हैं।  

10 Lines On Farmer in Hindi: किसान पर 10 लाइन

यहाँ किसान के बारे में 10 Lines On Farmer in Hindi दी जा रही हैं:  

  1. भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी किसान है। 
  2. किसान को अन्नदाता भी कहा जाता है। 
  3. किसान देश की रीढ़ होता है। 
  4. किसान गांवों में रहता है। 
  5. किसान सादगी से अपना जीवन व्यतीत करता है। 
  6.  किसान को जीवन का आधार भी कहा जाता है, क्योंकि वह जमीन में  अन्न उगाता है और उससे सभी की भूख शांत होती है। 
  7. किसान प्रकृति के साथ मिलकर अद्भुत कार्य करता है। 
  8. एक किसान का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा होता है। 
  9. किसान सुबह बहुत जल्दी उठ जाता है। 
  10. भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एक किसान थे। 

यह भी पढ़ें : मणिपुर के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य

10 Lines On Farmer in Hindi: किसान के बारे में 10 रोचक तथ्य 

  1. विश्व की कुल आबादी में केवल 2% लोग ही किसान हैं। 
  2. किसान विश्व की 60% आबादी की खाने के ज़रूरतों को पूरा करते हैं।  
  3. जलवायु परिवर्तन किसानों की फसलों को प्रभावित करता है। 
  4. कई देशों में युवा खेती करने में रुचिकर नहीं हैं। 
  5. भारत के किसान आज भी कृषि की आधुनिक तकनीकों के बारे में नहीं जानते हैं। 
  6. खेती दुनिया के सबसे पुराने व्यवसायों में से एक है। 
  7. किसान मधुमक्खियों, तितलियों और अन्य कीट पतंगों पर निर्भर करते हैं। 
  8. भारत और अन्य कई देशों में सरकार किसानों को सब्सिडी देती है। 
  9. केंचुए को किसान का सबसे अच्छा मित्र कहा जाता है। 
  10. भारत में छोटे किसानों की संख्या लगभग 68% है। 

यह भी पढ़ें : 

होली पर निबंधस्वतंत्रता दिवस पर निबंध
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनों में निबंध
लोहड़ी पर्व पर हिंदी में पैराग्राफ
पोंगल पर निबंध
दशहरा पर निबंध
नवरात्रि पर निबंधरक्षा बंधन पर निबंध


आशा है कि आपको हमारा यह ब्लाॅग 10 Lines On Farmer in Hindi पसंद आया होगा। इसी प्रकार के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*