उगते सूरज का देश कहा जाने वाला जापान पूर्वी एशिया में प्रशांत महासागर पर स्थित एक द्वीप देश है। ये देश चेरी ब्लॉसम, कराओके, बुलेट ट्रेन, इंस्टेंट नूडल और निनटेंडो वी का देश है। प्राचीन परम्पराओं और रीतियों को कायम रखते हुए ये देश वैज्ञानिक अनुसंधानों में टॉप देशों में से एक है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विश्व भर के छात्रों के लिए ये देश आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है जहां आपको उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होती हैं। एमबीबीएस इन जापान के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करनी है तो हमारी गाइड पढ़ें।
This Blog Includes:
जापान से ही MBBS क्यों करें
भारतीय छात्रों में जापान में शिक्षा प्राप्त करने की चाहत इसलिए बढ़ती जा रही है क्योंकि ये देश न सिर्फ उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है बल्कि आप यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा भी बन सकते हैं। भारतीय छात्र क्यों जापान में पढ़ना पसंद करते हैं इसके कुछ कारण नीचे दिए गए हैं :
- जापान न केवल वैश्विक स्तर पर तकनीक में सम्पन्न देश है बल्कि ये अपनी बहतरीन शिक्षण प्रणाली के लिए भी जाना जाता है।
- यूएस जैसे राष्ट्रों से भिन्न जापान में उच्च शिक्षा कम दामों में उपलब्ध है जिसके लिए आपको सरकार से स्कॉलरशिप भी प्राप्त होती है।
- जापान में पढ़ने से आप वहां की समृद्ध संस्कृति को जान सकेंगे। ये देश आधुनिकता और पारम्परिकता का बेहतरीन संतुलन रखता है।
जापान से पढ़ने का खर्च
Public और National यूनिवर्सिटीज प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की तुलना में अधिक किफायती कोर्सें प्रदान करती है। जब कोर्सं के प्रकार की बात आती है, तो यूजी कोर्सें के लिए औसत पढ़ाई का खर्चं लगभग 12,40,000 येन से 28,30,000 येन (लगभग 8,50,000- 20,00,000 INR) हो सकता है। postgraduate courses और मास्टर डिग्री के लिए, आप प्रति वर्ष लगभग 12,50,000 येन – 44,00,000 येन (लगभग 9,00,000- 31,00,000 INR) का भुगतान करने की उम्मीद कर सकते हैं।
Eligibility
अगर आप जापान में एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको नीचे की गई सूचि में वर्णित योग्यता के मानदंडों को पूरा करना होगा :
- आपकी आयु 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- कक्षा 12 में आपने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
- कक्षा 12 में आपने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में पढ़ाई की हो।
- नीट एक अनिवार्य परीक्षा है।
- कुछ विश्वविद्यालयों के लिए आपको टीओईएफएल/आईईएलटीएस पास करना अनिवार्य है।
- दाखिले का आवेदन करने के दौरान अपनी योग्यता को सत्यापित करने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र आदि पेश करने होंगे।
क्या MBBS के बाद MBA करना अच्छा विकल्प है?
जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज
चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री में विश्वविद्यालय के अनुसार अंतर हो सकता है। नीचे उन विश्वविद्यालयों के नामों की सूची दी गई है जो जापान में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम प्रदान करती हैं :
• टोक्यो मेडिकल यूनिवर्सिटी
• तोहोकु विश्वविद्यालय
• नागोया विश्वविद्यालय
• क्यूशू विश्वविद्यालय
• चिबा विश्वविद्यालय
• कीओ विश्वविद्यालय
• वासेदा विश्वविद्यालय
• टोक्यो मेडिकल और डेंटल यूनिवर्सिटी
• त्सुकुबा विश्वविद्यालय
• क्योटो विश्वविद्यालय
• ओसाका मेडिकल कॉलेज
• आइची मेडिकल यूनिवर्सिटी
• कोबे विश्वविद्यालय
• वाकायामा मेडिकल यूनिवर्सिटी
• चिकित्सा विज्ञान के शिगा विश्वविद्यालय
Admission Process
जापान में पढ़ाई करने की सोच रहे है स्टूड़ेट्स नीचे दिए गए निर्देशों के द्वारा एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- GRE/GMAT/IELTS/TOEFL scores अनिवार्य जमा करवाना होगा
- ऑफिशियल Transcripts की कॉपी की जरूरत होगी
- Statement of Purpose (SOP) और Letters of Recommendation (LOR) अनिवार्य चाहिए
- इसके अलावा आपका Resume or CV, डिग्री के अलावा कुछ जरूरी दास्तावेज
जापान से MBBS करने के लिए Scholarships
जापान से पढ़ाई करने के लिए जापान में भारतीय छात्रों को कई स्तर पर Scholarships दी जाती है। ताकि वे भी अपना सपना पूरा कर सकें। नीचे भारतीय छात्रों के लिए टॉप 4 जापान की Scholarships दी गई हैं:
- Japanese Government Scholarships for Research Students
- Japanese Government Scholarships for Undergraduate Students
- Japanese Government Scholarships for College of Technology Students
- Japanese Government Scholarships for Specialised Training College Students
कैसे करें वीज़ा के लिए आवेदन
जापान में पढ़ाई करने के लिए सही प्रकार से जापान का वीज़ा पाना सबसे जरूरी है। जापान के लिए वीजा के लिए आवेदन आप अपनी जरूरत के हिसाब से यानी शॉर्ट स्टे वीज़ा और लॉन्ग स्टे वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल के द्वारा आप यहाँ वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Japan Student Visa | Duration |
Short Stay Visa | Less than or exactly 90 days |
Long Stay Visa | More than 90 days |
बिना मेडिसिन ट्यूशन फीस के जर्मनी में MBBS करें
MBBS करने के बाद जॉब के अवसर
- छात्र यूके या यूएस में उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
- डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद छात्र जापान में ही चिकित्सा का अभ्यास कर सकते हैं और वहीं बस सकते हैं।
- भारत वापस आ जाने के बाद छात्र एमसीआई स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद छात्र आगे की पढ़ाई कर सकते हैं या चिकित्सा का अभयास शुरू कर सकते हैं।
FAQs
उत्तर- हां, जापान में विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए एमबीबीएस कार्यक्रम प्रदान करते हैं, बशर्ते सभी अनिवार्य शर्तें पूरी हों।
उत्तर- हां, कई जापानी विश्वविद्यालय अंग्रेजी में चिकित्सा पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।
उत्तर- जापान में एमबीबीएस की पढ़ाई 6 वर्ष की होती है। 5 वर्ष कक्षा में पढ़ाई होती है और 1 वर्ष इंटर्नशिप या प्रशिक्षण होता है।
उत्तर- जापान में पढ़ाई का खर्च विश्वविद्यालय के अनुसार बदलता रहता है, फिर भी यहां सालाना खर्च लगभग 10,000 डॉलर से 40,000 डॉलर तक रहता है।
उत्तर- अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए जापान में पढ़ना एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यहां आपको देश की समृद्ध परंपरा को जानने का मौका भी मिलता है। साथ ही आप दुनिया की सबसे अच्छी शिक्षण प्रणाली के अंर्तगत अध्ययन कर सकेंगे।
विश्व भर में चिकित्सा विज्ञान में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए मेडिसिन का क्षेत्र करियर बनने के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। और चिकित्सक बनने के सफर की शुरुआत एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करते से होती है। तो अब जब आपको जापान में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त हो चुकी है तो अब अगला कदम सही विश्वविद्यालय का चयन करना और दाखिले के आवेदन की जानकारी प्राप्त करना है। इन सब के लिए आपको अकेले परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Leverage Edu विशेषज्ञ आपको उपयुक्त विश्वविद्यालय चुनने और आवेदन करने में मदद करेंगे।