इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन D (14 अक्टूबर) है। हर वर्ष 14 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व मानक दिवस (World Standards Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त दुनियाभर में उन विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा संगठनों को सम्मान देना है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के विकास में योगदान देते हैं।
| दिवस | विश्व मानक दिवस (World Standards Day) |
| तिथि | 14 अक्टूबर |
| आवृत्ति | वार्षिक |
| आरंभ | वर्ष 1970 |
| मुख्य उद्देश्य | उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना। |
| मुख्यालय | जिनेवा, स्विट्जरलैंड |
विश्व मानक दिवस के बारे में
विश्व मानक दिवस प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO), अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (IEC) और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) जैसे मानक विकास संगठनों के भीतर स्वैच्छिक मानकों को विकसित करने में दुनियाभर के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
बताना चाहेंगे पहला विश्व मानक दिवस वर्ष 1970 में मनाया गया था। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है। इसकी स्थापना 23 फरवरी, 1947 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में की गई थी।
यह भी पढ़ें:
- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
- संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग होते हैं?
- मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!