उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
हर साल 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धोने दिवस (Global Handwashing Day) प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर हाथ धोने की सही आदतों को बढ़ावा देने और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि वर्ष 2025 में भी, विश्व भर के देशों में यह दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा ताकि स्वस्थ जीवन और बीमारियों से बचाव के लिए हाथ धोने की आदत को प्रोत्साहित किया जा सके।
विश्व हाथ धोने दिवस का महत्व
हाथ धोना हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा का एक सबसे आसान और असरदार तरीका है। दुनियाभर में कई बीमारियां जैसे कि दस्त, फ्लू, कोरोना वायरस, और अन्य संक्रामक रोग हाथों के जरिए फैलते हैं। अगर हम नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोते हैं तो इन बीमारियों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ (UNICEF) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन इस दिन को हर साल मनाते हैं ताकि लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। खासतौर पर बच्चों और स्कूलों में इसे लेकर अभियान चलाए जाते हैं, क्योंकि बच्चों में सही स्वच्छता आदतें विकसित करना भविष्य के स्वस्थ समाज की नींव है।
हाथ धोने का सही तरीका
यह दिन सही मायनों में हमें सिर्फ हाथ धोना ही नहीं, बल्कि यह सिखाता है कि सही तरीके से हाथ धोना भी बहुत जरूरी है। WHO के अनुसार, हाथ धोने इ निम्नलिखित सही तरीके होते हैं, जो इस प्रकार है:
- साबुन लें और गीले हाथों पर अच्छी तरह रगड़ें।
- हथेलियों, उंगलियों के बीच, नाखून के नीचे और कलाई तक साबुन लगाएं।
- कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
- साफ पानी से हाथ धोकर सुखाएं।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.