इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A है। पंजाब की राजधानी का नाम चंडीगढ़ (Chandigarh) है। बता दें कि चंडीगढ़ भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है, जो कि हरियाणा राज्य की राजधानी भी है।
| राज्य | पंजाब |
| राजधानी | चंडीगढ़ (Chandigarh) |
| स्थापना | 1 नवंबर 1966 |
| क्षेत्रफल | 50,362 वर्ग किलोमीटर |
| आधिकारिक भाषा | पंजाबी |
| जिले | 23 जिले |
| वर्तमान मुख़्यमंत्री | श्री भगवंत मान |
| राज्यपाल | श्री गुलाब चंद कटारिया |
| अर्थव्यवस्था | कृषि |
पंजाब की राजधानी के बारे में
चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है। यह पंजाब और हरियाणा राज्य की राजधानी के रूप में कार्य करता है। इस शहर की आधारशिला सन 1952 में रखी गई थी। चंडीगढ़ अपने शहरी डिजाइन और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसका डिज़ाइन स्विस-फ़्रेंच वास्तुकार ‘ली कोर्बुज़िए’ (Le Corbusier) ने तैयार किया था। बताना चाहेंगे स्वतंत्र भारत के बाद, चंडीगढ़ सबसे प्रारंभिक योजनाबद्ध शहरों में से एक है।
पंजाब के बारे में अतिरिक्त जानकारी
पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है और यह सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। पंजाब नाम दो शब्दों ‘पंज’ (पांच) + आब (पानी) यानी पांच नदियों की भूमि से बना है। पंजाब की ये पांच नदियां सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम हैं। हालांकि वर्तमान पंजाब में केवल सतलुज, रावी और ब्यास नदियां ही बहती हैं। जबकि बाकी दो नदियां अब पाकिस्तान में स्थित पंजाब राज्य में हैं। पंजाब राज्य तीन क्षेत्रों में विभाजित है: माझा, दोआबा और मालवा।
कृषि पंजाब की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। राज्य के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों में श्री हरमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग, अटारी बॉर्डर, रॉक गार्डन, सुखना झील, सरकारी संग्रहालय और कला गैलरी, आनंदपुर साहिब और जगजीत पैलेस शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!