नागालैंड में कितने जिले हैं?

1 minute read
नागालैंड में कितने जिले हैं
A. 14
B. 12
C. 17
D. 15
Answer
Verified

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर C है। वर्तमान में, प्रशासनिक दृष्टिकोण से नागालैंड में कुल 17 जिले हैं, बता दें कि भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जो अपनी विविध जनजातियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
फरवरी 1961 में नागा हिल्स तुएनसांग क्षेत्र को ही “नागालैंड” नाम दिया गया, जिसके बाद दिसंबर 1963 में नागालैंड भारत का 16वां राज्य बन गया। इसके बाद 19 दिसम्बर 1973 को मोकोकचुंग जिले से वोखा जिला और जुन्हेबोटो जिला, तुएनसांग जिले से मोन जिला तथा कोहिमा जिले से फेक जिले का गठन हुआ। फिर 2 दिसंबर 1997 को कोहिमा जिले से अलग करके दीमापुर जिला बनाया गया और अप्रैल 1998 में इसका उद्घाटन किया गया।

इसके बाद नागालैंड राज्य में 24 अक्टूबर 2003 को तीन नए जिलों “किफिरे जिला, लोंगलेंग जिला और पेरेन जिला” का गठन किया गया। बता दें कि किफिरे और लोंगलेंग जिले का गठन तुएनसांग जिले से हुआ था, और पेरेन जिला का निर्माण कोहिमा जिले से किया गया था।

इसके बाद 20 जनवरी 2021 को नोक्लाक जिले की स्थापना हुई थी, जो पहले तुएनसांग जिले का ही एक उप-जिला था। फिर 18 दिसंबर 2021 को दीमापुर जिले से अलग करके चुमौकेदिमा और निउलैंड जिले का गठन हुआ, इसके साथ ही कोहिमा जिले से अलग करके सेमिन्यू जिले का निर्माण हुआ।

इसके बाद नागालैंड के 16वें जिले के रूप में 19 जनवरी 2022 को, तुएनसांग से अलग करके शामटोर जिले का गठन हुआ। फिर पोचुरी नागा जनजाति द्वारा बसाए गए मेलुरी को आधिकारिक तौर पर 2 नवंबर को नागालैंड का 17 वां जिला बनाया गया।

नागालैंड के सभी 17 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
नागालैंड के सभी 17 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –

क्र.सं.जिले का नाममुख्यालयगठन वर्ष
1कोहिमाकोहिमा1957
2मोकोकचुंगमोकोकचुंग1,957
3तुएनसांगतुएनसांग1957
4मोनमोन1973
5फेकफेक1973
6वोखावोखा1973
7ज़ुन्हेबोटोज़ुन्हेबोटो1973
8दीमापुरदीमापुर1997
9किफ़िरेकिफ़िरे2004
10लोंगलेनगलोंगलेनग2004
11परेनपरेन2004
12नोकलाकनोकलाक2021
13त्सेमिन्युत्सेमिन्यु2021
14चुमौकेदिमाचुमौकेदिमा2021
15निउलैंडनिउलैंड2021
16शामाटोरशामाटोर2022
17मेलुरीमेलुरी2024

संबंधित आर्टिकल्स

तमिलनाडु में कितने जिले हैं?असम में कितने जिले हैं?
आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?कर्नाटक में कितने जिले हैं?
केरल में कितने जिले हैं?हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
तेलंगाना में कितने जिले हैं?अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
सिक्किम में कितने जिले हैं?पश्चिम बंगाल में कितने जिले हैं?
Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*