लक्षद्वीप में कितने जिले हैं?

1 minute read
लक्षद्वीप में कितने जिले हैं
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
Answer
Verified

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर A है। लक्षद्वीप एकमात्र ऐसा केंद्रशासित प्रदेश है जिसमें केवल एक ही जिला है। इसका नाम भी “लक्षद्वीप” ही है। बताना चाहेंगे अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप, भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। यह 36 द्वीपों का एक समूह है, जिनमें से केवल 10 द्वीपों पर ही लोग निवास करते हैं।

इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
लक्षद्वीप में केवल एक ही जिला है, लेकिन प्रशासनिक और विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे उपखंडों और विकास खंडों में विभाजित किया गया है। इस संरचना के आधार पर ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक द्वीप पर स्थानीय प्रशासन और विकास कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।

बता दें कि लक्षद्वीप को 10 उपखंडों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक उपखंड एक द्वीप या द्वीप समूह को कवर करता है। इन उपखंडों के अधिकारी स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यों की निगरानी करते हैं। तो वहीं यहाँ 5 विकास खंड हैं, जिनके नाम “कवरत्ती, अमिनी, अंद्रोत, मिनिकॉय और किल्टान” हैं। प्रत्येक विकास खंड में लक्षद्वीप के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का कार्यान्वयन होता है।

बता दें कि लक्षद्वीप में पंचायती राज प्रणाली के तहत स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा दिया गया है, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतें और जिला पंचायतें आती हैं। बताना चाहेंगे यहाँ 10 ग्राम पंचायतें हैं, जो प्रत्येक निवासित द्वीप पर एक होती है। इसके साथ ही यहाँ एक जिला पंचायत है, जिसमें 22 सीधे निर्वाचित सदस्य, 10 ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य शामिल होते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

तमिलनाडु में कितने जिले हैं?असम में कितने जिले हैं?
आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?कर्नाटक में कितने जिले हैं?
केरल में कितने जिले हैं?हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
तेलंगाना में कितने जिले हैं?अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?
सिक्किम में कितने जिले हैं?पश्चिम बंगाल में कितने जिले हैं?
नागालैंड में कितने जिले हैं?त्रिपुरा में कितने जिले हैं?
मणिपुर में कितने जिले हैं?मेघालय में कितने जिले हैं?
चंडीगढ़ में कितने जिले हैं?पुदुचेरी में कितने जिले हैं?
Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*