World Cancer Day Kab Hai 2025: विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
World Cancer Day Kab Hai (1)

World Cancer Day Kab Hai 2025: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई की याद दिलाता है। यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) के नेतृत्व में इस दिन का उद्देश्य जागरूकता फैलाना, रोकथाम को प्रोत्साहित करना और इस बीमारी से जूझ रहे लोगों का समर्थन करना है। विश्व कैंसर दिवस को मानाने की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी। इस दिवस को कैंसर रोग के प्रति लोगों में जागरुक करने और लोगों को इसकी पहचान, इलाज और रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। यहां वर्ल्ड कैंसर डे कब है (World Cancer Day Kab Hai) और इससे जुड़ी अन्य बातों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

वर्ल्ड कैंसर डे कब है? (World Cancer Day Kab Hai)

विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। यह पिछले 24 वर्षों से मनाया जा रहा है। सबसे पहले वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने की शुरुआत 4 फरवरी 2000 से की गई थी। तब से इसे हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। 

यह भी पढ़े – National Cancer Awareness Day in Hindi : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का महत्व, इतिहास और उद्देश्य

वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास क्या है?

वर्ल्ड कैंसर डे की शुरुआत वर्ष 2000 में 4 फरवरी को विश्व कैंसर सम्मलेन, पेरिस में हुई थी। यह कैंसर के खिलाफ एक सम्मलेन था।  वर्ल्ड कैंसर डे की शुरुआत पेरिस चार्टर का एक मुख्य  फैक्टर है जो कैंसर रिसर्च, उसकी रोकथाम, रोगी की देखभाल, जागरूकता आदि को बढ़ाने की गतिविधियां करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 

वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व क्या है?

वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करना है। इसका प्रमुख लक्ष्य लोगों को कैंसर से जुड़ी जांचों और इलाज के बारे में बताना है। विश्व कैंसर दिवस के दिन  लोगों को कैंसर के उपचार और उसकी रोकथाम के उपाय बताये जाते हैं। कैंसर रोग जितनी जल्दी पता चल जाए उतना रोगी के ठीक होने की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। लोगों को इसके लक्षणों के बारे में बताना भी वर्ल्ड कैंसर डे का उद्देश्य है। 

संबंधित ब्लाॅग्स

फरवरी 2025 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्टकेंद्रीय बजट क्या है और देश को बजट की आवश्यकता क्यों है?
भारतीय तटरक्षक दिवस- इतिहास, महत्व और थीमक्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी का त्योहार? समझें सरस्वती पूजा का महत्व
विश्व आर्द्रभूमि दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है, जानें इस वर्ष की थीमजानिए क्या है विश्व कैंसर दिवस और उस से जुड़ा इतिहास

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*